Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
भारंगी आयुर्वेद की सबसे प्राचीन जड़ी-बूटियों में से एक है और आज तक भी इसका इस्तेमाल अनेक प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। भारंगी छोटे आकार के फूलों वाला एक झाड़ीदार पौधा है, जिसके पत्ते गहरे हरे रंग के होते हैं। भारंगी में अनेक प्रकार स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं और इसकी मदद से कई बीमारियों का इलाज घर पर ही किया जा सकता है। आजकल भारंगी की सूखी छाल, चूर्ण और पत्तों का रस आदि मार्केट में आसानी से मिल जाता है।
भारंगी में अनेक प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं, जिनसे प्राप्त होने वाले स्वास्थ्य लाभों में प्रमुख रूप से निम्न शामिल हैं -
भारंगी में मौजूद खास प्रकार के तत्व रक्त को पतला करने में मदद करते हैं, जो सिरदर्द की गंभीरता को कम करने में प्रभावी हो सकते है। साथ ही कुछ खास तत्व भी पाए जाते हैं, जो शरीर में जाकर एनाल्जेसिक (दर्द निवारक) के रूप में काम कर सकते हैं।
भारंगी में कुछ खास प्रकार के कंपाउंड पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए एंटी इंफ्लेमेटरी दवा के रूप में काम करते हैं। साथ ही भारंगी त्वचा पर होने वाले घावों को जल्दी भरने में भी मदद कर सकता है।
भारंगी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में जाकर एंटीपायरेटिक दवाओं के रूप में काम करते हैं। जिन लोगों को बार-बार बुखार आता है, उनके लिए भारंगी काफी लाभदायक हो सकता है।
भारंगी में कई रोगाणुरोधी गुण भी पाए जाते हैं, जिनकी मदद शरीर में होने वाले कई संक्रमणों का इलाज किया जा सकता है। भारंगी की मदद से त्वचा व शरीर के अंदर होने वाले संक्रमणों की गंभीरता को कम किया जा सकता है।
हालांकि, भारंगी से प्राप्त होने वाले उपरोक्त लाभ आमतौर पर प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों पर निर्भर करते हैं और हर व्यक्ति के स्वास्थ्य के अनुसार इनका प्रभाव अलग हो सकता है।
यदि भारंगी का इस्तेमाल एक दवा की मात्रा में किया जा रहा है, तो यह आमतौर पर स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित हो सकता है। हालांकि, अधिक मात्रा में भारंगी का सेवन करने से निम्न समस्याएं हो सकती हैं -
हालांकि, गर्भवती महिलाओं या अन्य किसी रोग से ग्रस्त व्यक्ति को भारंगी से गंभीर स्वास्थ्य नुकसान भी हो सकते हैं।
भारंगी का इस्तेमाल निम्न तरीके से किया जा सकता है -
हालांकि, आपको किस प्रकार और कितनी मात्रा में भारंगी का इस्तेमाल करना चाहिए इस बारे में पूरी जानकारी लेने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें