Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Betel leaf Benefits and Uses- पान के पत्ते के फायदे, औषधीय गुण, लाभ और नुकसान

पान के पत्ते (Betel leaf) के फायदे व नुकसान- पान के पत्ते को एक खास जड़ी-बूटी के रूप में जाना जाता है और इसका इस्तेमाल हजारों सालों से आयुर्वेदिक दवाएं बनाने के लिए किया जाता है।

Betel leaf Benefits and Uses- पान के पत्ते के फायदे, औषधीय गुण, लाभ और नुकसान

Written by Mukesh Sharma |Updated : July 27, 2022 10:36 AM IST

पान के पत्ते को एक प्राचीन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी के रूप में जाना जाता है। पान का पौधा एक बेल की तरह उगता है और यह भारत समेत आसपास के कई देशों में पाया जाता है। इसमें मौजूद अनगिनत स्वास्थ्यवर्धक गुणों को देखते हुए दुनियाभर में इसकी मांग बढ़ी है और आजकल इसे एक फसल के रूप में उगाया जाता है। पान के पत्तों का इस्तेमाल घर पर अनेक समस्याओं का इलाज करने के लिए भी किया जाता है और साथ ही कई भारतीय व्यंजनों में भी इसे डाला जाता है। आजकल मार्केट में पान के ताजे पत्ते और उनसे बने उत्पाद आसानी से मिल जाते हैं।

पान के पत्ते के फायदे (Benefits of Betel leaf)

पान के पत्ते में अनेक प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य को निम्न लाभ पहुंचाते हैं -

1. यौन क्षमता को बढ़ाने में मदद करे पान के पत्ते (Betel leaf for sexual ability)

आयुर्वेद के अनुसार पान के पत्ते पुरुषों की यौन क्षमता बढ़ाने में काफी प्रभावी रूप से काम करता है। कुछ हेल्थ एक्सपर्ट यह मानते हैं कि रोजाना एक पान का पत्ता खाने से टेस्टोस्टेरोन की कमी नहीं होती है और जननांगों में रक्त प्रवाह में भी सुधार होता है।

2. पान है कब्ज को दूर करने में असरकारक (Betel leaf for constipation)

पान के पत्तों में खास प्रकार के पाचक गुण पाए जाते हैं, जो पेट में जाते ही पाचन क्रिया को तेज कर देते हैं। पाचन क्रिया ठीक से काम करने पर खाना-पीना ठीक से पचने लगता है और कब्ज जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

3. पान के पत्तों से करें त्वचा संबंधी समस्याओं का इलाज (Betel leaf for skin disease)

कई आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार यदि पान के पत्तों में त्वचा को जल्दी ठीक करने वाले गुण पाए जाते हैं। जिन लोगों की त्वचा में किसी प्रकार का घाव हो गया है, उसका इलाज करने के लिए पान के पत्तों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

4.पान के पत्तों से दूर करें मुंह की दुर्गंध (Betel leaf for bad breath)

पान के पत्तों में कई एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो मुंह में बदबू पैदा करने वाले रोगाणुओं को नष्ट करने में मदद करते हैं। साथ ही पान के पत्तों से मुंह में प्लाक, कैविटी और सड़न जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

हालांकि, पान के पत्तों से प्राप्त होने वाले उपरोक्त लाभ आमतौर पर प्राचीन चिकित्सा प्रणालियों पर आधारित हैं और इनपर किए गए किसी अध्ययन की पुष्टि नहीं है।

पान के पत्ते के नुकसान (Side effects of Betel leaf)

पान के पत्तों में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिनकी लत लग सकती है। साथ ही पान के पत्तों का सेवन करने से कुछ लोगों के मस्तिष्क पर असर होने लगता है। पान के पत्तों का सेवन करने से आमतौर पर निम्न समस्याएं भी हो सकती हैं -

पान के पत्ते का उपयोग कैसे करें (How to use Betel leaf)

पान के पत्तों का उपयोग निम्न तरीके से किया जा सकता है -

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • इसे कच्चा चबाकर खाया जा सकता है
  • काढ़ा बनाकर
  • सब्जी या सलाद में मिलाकर
  • पत्ते को पीसकर इसे त्वचा पर लगाया जा सकता है
  • पान के पत्ते को रातभर पानी में भिगोकर सुबह पानी पिया जा सकता है

हालांकि, आपके शारीरिक स्वास्थ्य के अनुसार आपको किस प्रकार और कितनी मात्रा में पान के पत्ते का सेवन करना है इस बारे में डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए।