
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : May 13, 2022 3:39 PM IST
बरगद के पेड़ को एक प्राचीन व अनेक गुणों वाली जड़ी-बूटी के रूप में जाना जाता है। इसमें अनगिनत स्वास्थ्यवर्धक गुण मौजूद होते हैं, जिनके कारण हजारों सालों से आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल कई बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। बरगद का पेड़ आकार में काफी बड़ा होता है, इसके पत्ते बड़े व मोटे होते हैं। बरगद के पेड़ को वट वृक्ष, बड़ का पेड़ व बनयान ट्री (Banyan tree) के नाम से जाना जाता है और इसका वैज्ञानिक नाम फाइकस बेंगालेंसिस (Ficus Benghalensis) है। बरगद के पेड़ के पत्तों, फलों व बीजों का इस्तेमाल कई घरेलू नुस्खों में भी किया जाता है।
बरगद के पेड़ में अनेक प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं, जिससे प्राप्त होने वाले प्रमुख लाभ कुछ इस प्रकार हैं -
बरगद की जड़ व पत्तों में खास प्रकार के हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव होते हैं, जो रक्त में शर्करा के स्तर को कम करने में काफी मदद कर सकते हैं। डायबिटीज से ग्रसित लोगों के लिए बरगद का पेड़ लाभदायक हो सकता है।
बरगद की जड़, पत्तों व फलों में खास प्रकार के तत्व पाए जाते हैं, जो दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। जिन लोगों को डिप्रेशन, चिंता व नींद न आना जैसी समस्याएं हैं उन्हें बरगद के पेड़ से कई लाभ मिल सकते हैं।
बरगद के पत्तों, फलों व जड़ की मदद से दस्त जैसी समस्याओं को भी रोका जा सकता है। बरगद में रेसिन व मेलिक एसिड जैसे खास तत्व पाए जाते हैं, जो बरगद को रोकने में काफी सहायक हो सकते हैं।
बरगद में कई प्रकार के एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जिनकी मदद से त्वचा पर होने वाले कई संक्रमणों का इलाज किया जा सकता है। साथ ही यह त्वचा की सूजन, लालिमा व जलन जैसी समस्याओं का इलाज करने में भी सहायक है।
हालांकि, बरगद के पेड़ से प्राप्त होने वाले उपरोक्त स्वास्थ्य लाभ अध्ययनों व घरेलू नुस्खों पर आधारित हैं और कुछ लोगों के शरीर पर इसका अलग असर पड़ सकता है।
बरगद के पत्तों, फल या जड़ का उचित मात्रा में सेवन आमतौर पर सभी के लिए सुरक्षित होता है। हालांकि, इससे कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जिनमें निम्न शामिल हैं -
हालांकि, गर्भवती महिलाओं या अन्य किसी रोग से ग्रसित व्यक्ति को बरगद के पेड़ से कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
बरगद का इस्तेमाल निम्न तरीके से किया जा सकता है -
हालांकि, आपको बरगद का इस्तेमाल किस प्रकार और कितनी मात्रा में करना चाहिए इस बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।