Ashoka tree Benefits and Uses- अशोक के पेड़ के फायदे, औषधीय गुण, लाभ और नुकसान

अशोक का पेड़ (Ashoka tree) के फायदे व नुकसान- अशोक के पेड़ को उसमें मौजूद अनेक स्वास्थ्यवर्धक गुणों के लिए जाना जाता है, इसका इस्तेमाल अनेक हर्बल दवाएं बनाने के लिए किया जाता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : February 9, 2022 6:45 PM IST

अशोक अनेक स्वास्थ्यवर्धक गुणों वाला पेड़ है, जो प्रमुख रूप से भारत व उसके आसपास के देशों में ही पाया जाता है। यह पेड़ फैलता कम है लेकिन इसकी लंबाई काफी होती है जिससे इसकी आकृति शंकु के आकार जैसी होती है। हालांकि, सिर्फ इसकी आकृति के कारण ही लोग इसे घरों में नहीं लगाते हैं, अशोक के पेड़ की छाल व पत्तों में अनेक स्वास्थ्यवर्धक लाभ छिपे होते हैं। आयुर्वेद में भी हजारों सालों से ही अशोक के पेड़ से अनेक दवाएं बनाई जा रही हैं और साथ ही इसके इस्तेमाल से घर पर ही कई रोगों का इलाज किया जा सकता है।

अशोक के पेड़ के फायदे (Benefits of Ashoka tree)

अशोक के पेड़ को उससे प्राप्त होने वाले अनेक स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है, जिनमें प्रमुख रूप से निम्न शामिल हैं -

1. त्वचा को स्वस्थ रखने में अशोक के फायदे

अशोक के पेड़ में कई ऐसे सक्रिय तत्व होते हैं, जो शरीर के खून को साफ करने में मदद करते हैं और परिणामस्वरूप त्वचा में निखार आने लगता है।

2. अशोक से करें मधुमेह के लक्षणों को कम

अशोक के पत्तों में हाइपोग्लाइसेमिक गुण भी पाए जाते हैं, जो रक्त में शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही इसके इस्तेमाल से शरीर में इंसुलिन बनने की क्रिया में भी सुधार होने लगता है।

3. संक्रमण से लड़ने में मदद करता है अशोक वृक्ष

अशोक वृक्ष के पत्तों व छाल में कई प्रकार के संक्रमणों से लड़ने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुणों की मदद से शरीर के अंदरूनी और बाहरी संक्रमणों का इलाज किया जा सकता है।

4. दस्त रोकने में मदद करता है अशोक वृक्ष

अशोक के पत्तों व छाल में कई ऐसे खास प्रकार के आयुर्वेदिक गुण पाए जाते हैं, जो दस्त जैसी समस्याओं को रोकने में मदद कर सकते हैं।

हालांकि, अशोक के पेड़ से प्राप्त होने वाले उपरोक्त लाभ प्रमुख रूप से कुछ अध्ययनों पर आधारित होते हैं और हर व्यक्ति के शरीर पर इसका प्रभाव अलग हो सकता है।

अशोक के पेड़ के नुकसान (Side effects of Ashoka tree)

एक निश्चित मात्रा में अशोक के पत्तों या छाल का सेवन करना आमतौर पर सुरक्षित रहता है। हालांकि, अधिक मात्रा में इसका इस्तेमाल करने से निम्न स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं -

  • पेट में दर्द
  • सीने में जलन
  • उल्टी

वहीं कुछ लोगों को अशोक के पेड़ से एलर्जी के लक्षण हो सकते हैं जिनमें प्रमुख रूप से त्वचा में खुजली, लाल चकत्ते और सांस लेने में दिक्कत आदि शामिल हैं।

अशोक के पेड़ का उपयोग कैसे करें (How to use Ashoka tree)

अशोक वृक्ष का इस्तेमाल निम्न तरीके से किया जा सकता है -

  • अशोक की छाल को पीसकर गुनगुने पानी के साथ उसका सेवन करें
  • अशोक के पत्तों को पानी में उबालें और ठंडा करके पानी पी लें
  • पत्तों या छाल को पीस कर त्वचा पर लगाएं

हालांकि, आपको किस प्रकार और कितनी मात्रा में अशोक वृक्ष के पत्तों या छाल का इस्तेमाल करना है, इस बारे में जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।