Acacia catechu Benefits and Uses- खदिर के फायदे, औषधीय गुण, लाभ और नुकसान

खदिर (Acacia catechu) के फायदे व नुकसान- खदिर को सबसे पुरानी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक माना जाता है, जिसका इस्तेमाल अनेक स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है।

Acacia catechu Benefits and Uses- खदिर के फायदे, औषधीय गुण, लाभ और नुकसान

Written by Mukesh Sharma |Updated : February 9, 2022 7:22 PM IST

खदिर एक सदाबहार पेड़ है, जिसका अंग्रेजी नाम एकेसिया कटेचु है। खदिर में कई प्रमुख स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं, जो इसे एक महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी बनाते हैं। साथ ही अन्य कई प्राचीन चिकित्सा प्रणाली हैं, जिनमें खदिर का इस्तेमाल कई प्रकार की दवाएं बनाने के लिए किया जाता है। भारत में इसे खैर के नाम से भी जाना जाता है। कुछ प्रकार के व्यंजन भी हैं, जिनमें खदिर को एक सामग्री के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। आजकल मार्केट में खदिर से बने कई प्रोडक्ट मिल जाते हैं।

खदिर के फायदे (Benefits of Acacia catechu)

खदिर में अनेक प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं, जिनसे प्राप्त होने वाले प्रमुख लाभों में निम्न शामिल हैं -

1. मुंह के छालों को दूर करे खदिर

Also Read

More News

खदिर के पत्तों में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो सूजन व लालिमा को कम करते हैं और साथ ही मुंह के अंदर ठंडक प्रदान करने का काम करते हैं। जिन लोगों को बार-बार मुंह के छाले होने की समस्या है उनके लिए खदिर अच्छा विकल्प हो सकता है।

2. खदिर प्रभावी है दस्त को रोकने में

खदिर में खास प्रकार के ऐसे रसायन पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया को सामान्य बनाकर दस्त जैसी समस्याओं का जड़ से इलाज कर सकते हैं। साथ ही डायरिया से शरीर में होने वाली पानी की कमी का इलाज भी खदिर से किया जा सकता है।

3. डायबिटीज के लक्षणों को कम करें खदिर से

जिन लोगों को डायबिटीज है उनके लिए भी खदिर एक अच्छी औषधि हो सकती है। साथ ही कुछ अध्ययनों में पाया गया कि खैर की लकड़ी के अर्क में खास प्रकार के तत्व मौजूद होते हैं जो रक्त में शर्करा के स्तर को कम कर सकते हैं।

4. प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाए खदिर

आयुर्वेद व अन्य प्राचीन चिकित्सा प्रणालियों के अनुसार खदिर में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं। कुछ अध्ययन भी बताते हैं कि खदिर में मौजूद कुछ तत्व प्रतिरक्षा प्रणाली को उत्तेजित करने में मदद करते हैं।

हालांकि, खदिर से प्राप्त होने वाले उपरोक्त स्वास्थ्य लाभ कुछ प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों और जानवरों पर किए गए अध्ययनों पर आधारित हैं और हर व्यक्ति की शारीरिक प्रकृति के अनुसार इसका अलग असर हो सकता है।

खदिर के नुकसान (Side effects of Acacia catechu)

यदि दवा की मात्रा में खदिर का सेवन किया जा रहा है, तो इससे आमतौर पर कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं होती है। हालांकि, इसको अधिक मात्रा में लेने से निम्न स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं -

  • पेट में दर्द या गैस बनना
  • सीने में जलन
  • जी मिचलाना या उल्टी
  • एलर्जी होना

हालांकि, गर्भवती या अन्य किसी रोगी को खदिर से अलग प्रकार के साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं।

खदिर का उपयोग कैसे करें (How to use Acacia catechu)

खदिर का इस्तेमाल निम्न तरीके से किया जा सकता है -

TRENDING NOW

  • काढ़ा बनाकर
  • गर्म पानी में चूर्ण मिलाकर
  • पत्ते के रस को पानी में मिलाकर
  • छाल का लेप त्वचा पर लगाकर

हालांकि, आपको कितनी मात्रा में और किस प्रकार खदिर का इस्तेमाल करना चाहिए, इस बारे में जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।