Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Yoga for Hepatitis: हेपेटाइटिस की समस्या से बचने के लिए कौन सा योग करें ?

yoga for hepatitis : योग के जरिए हेपेटाइटिस के लक्षणों को कम कर सकते हैं। आसनों में पवनमुक्तासन और मंडूकासन करने से हेपेटाइटिस की समस्या से आप बचे रह सकते हैं। इन दोनों योगासन से लीवर की मसाज होती है और लीवर हेल्दी रहता है। 

Yoga for Hepatitis: हेपेटाइटिस की समस्या से बचने के लिए कौन सा योग करें ?

Written by Anshumala |Updated : January 22, 2020 8:15 PM IST

लीवर की बीमारी में हेपेटाइटिस एक खतरनाक रोग है। हेपेटाइटिस रोग के लक्षणों में पीलिया, लीवर में सूजन, पाचन गड़बड़ाना आदि भी शामिल होता है। इस रोग का इलाज जल्द से जल्द ना करवाया जाए, तो यह जानलेवा साबित हो सकता है। वैसे आप योग के जरिए हेपेटाइटिस के लक्षणों (yoga for hepatitis) को कम कर सकते हैं। आसनों में पवन मुक्तासन और मंडूकासन करने से हेपेटाइटिस की समस्या से आप बचे रह सकते हैं। इन दोनों योगासन (Hepatitis Treatment By Yoga) से लीवर की मसाज होती है और लीवर हेल्दी रहता है।

मंडूकासन 

सबसे पहले वज्रासन में बैठ जाएं। दोनों हाथों की मुट्ठी बनाकर नाभि के पास रखें। अब सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें ताकि मुट्ठियों का दबाव नाभि-क्षेत्र पर पड़े। सामने की ओर देखें। 8-10 सेकेंड इस स्थिति में रुकने के बाद, सांस भरते हुए मूल स्थिति में लौट आएं। इस आसन को प्रेगनेंट महिलाओं को करने से बचना चाहिए।

Anti Gravity Yoga : क्या है एंटी ग्रैविटी योग, इसके फायदे और करने का तरीका

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

पवनमुक्तासन (yoga for hepatitis) 

पीठ के बल लेटकर पैरों को जमीन के समानान्तर रखें। सांस छोड़कर बहिर्कुंभक लगाएं और दोनों हाथों के सहारे दाएं घुटने को पास लाकर उससे नासिकाग्र को सटाने का प्रयास करें। इस क्रम में जांघों से पेट दबेगा। इस स्थिति में कुछ पल रुकने के बाद, सांस भरते हुए वापस मूल स्थिति में आ जाएं। फिर यही क्रिया बाएं घुटने को पास लाकर दुहराएं। इस प्रकार 5 से 10 बार इस क्रिया को दुहराएं। उच्च रक्तचाप, साइटिका और स्लिप डिस्क के रोगी इसे करने से बचें।

About the Author

... Read More