Hepatitis Symptoms : हेपेटाइटिस के लक्षण की जानकारी ही बचा सकती है जान
हेपेटाइटिस के बारे में जानकारी बचाव का कारगर तरीका हो सकता है. हेपेटाइटिस को लेकर जागरूकता की कमी बड़ी समस्या है. ज्यादातर लोग डॉक्टर के पास तभी जाते हैं, जब Hepatitis Symptoms उभरने लगते हैं. अक्सर ऐसा तब होता है, जब लिवर पर वायरस का प्रभाव पड़ चुका होता है. ऐसे में Hepatitis Symptoms की जानकारी और जागरूकता जान बचा सकती है. डॉक्टरों का कहना है कि हेपेटाइटिस के संक्रमण से निपटने का सबसे कारगर तरीका इसे पहचानना है. Hepatitis Symptoms या लक्षणों को समझकर सही समय पर इसकी जांच किसी की भी जान बचा सकती है. हेपेटाइटिस के बारे में जानकारी ही बचाव क्यों है ? ये सवाल आपके मन में आता होगा... लेकिन सच बात तो यह है कि अगर इस बीमारी का समय रहते पता चल जाए तो जान बचाई जा सकती है.
हेपेटाइटिस के लक्षण (Hepatitis Symptoms)
हेपेटाइटिस संक्रमण की समय पर पहचान के लिए पीलिया, सफेद या काली दस्त, अतिसंवेदनशील त्वचा, गहरे रंग की पेशाब, भूख मिट जाना, अपच और उल्टी, पेट में दर्द, पेट में सूजन, थकान, फ्लूड रिटेंशन जैसे लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए. ये सारे Hepatitis Symptoms हो सकते हैं.
इन लक्षणों के अलावा बीमार महसूस करना, अक्सर सिरदर्द होना, चिड़चिड़ापन बढ़ना, अचानक शरीर नीला पड़ना या खून आना भी लिवर में खराबी के लक्षण हो सकते हैं.
उपरोक्त लक्षणों को पहचान कर समय पर चिकित्सक की सलाह इस गंभीर संक्रमण से बचने में सहायक हो सकती है.
हेपेटाइटिस क्या है ?
हेपेटाइटिस का अर्थ है इन्फ्लेमेशन ऑफ लिवर यानी लिवर की सूजन या प्रदाह. इस शब्द की उत्पत्ति ग्रीक शब्द 'हेपर' से हुई है, जिसका अर्थ है लिवर. इन्फ्लेमेशन प्राय: किसी बैक्टीरिया, वायरस, ज्यादा शराब के सेवन, नशीली दवाओं के सेवन या ऑटोइम्यून डिजीज की वजह से हो सकता है.
हेपेटाइटिस के प्रकार
हेपेटाइटिस वायरस के पांच प्रकार ए, बी, सी, डी और ई ज्ञात हैं.
हेपेटाइटिस ए और ई संक्रमित भोजन और पानी से फैलते हैं. मरीज आमतौर पर इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो जाता है. हेपेटाइटिस ए से बचाव के लिए टीका भी उपलब्ध है.
हेपेटाइटिस ई गर्भवती महिलाओं के लिए ज्यादा घातक होता है.
इसी तरह हेपेटाइटिस डी का खतरा उन मरीजों को ज्यादा रहता है, जिन्हें पहले से हेपेटाइटिस बी का संक्रमण हो. इसका पर्याप्त इलाज उपलब्ध नहीं है. बचाव ही इसका उपचार है.
हेपेटाइटिस बी सबसे खतरनाक
हेपेटाइटिस वायरस में बी और ज्यादा खतरनाक माने जाते हैं. ये वायरस एक व्यक्ति से दूसरे में फैलते हैं. संक्रमित सुई और असुरक्षित यौन संबंध इसके प्रसार का कारण बन सकते हैं.
हेपेटाइटिस बी के वायरस को शरीर से पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता है. हालांकि, कुछ दवाएं वायरस को दबाने में सक्षम हैं. इसका टीका उपलब्ध है, जो व्यक्ति को इसके संक्रमण से बचाने में सहायक है.
हेपेटाइटिस सी का टीका नहीं है
आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि हेपेटाइटिस सी का कोई टीका उपलब्ध नहीं है. हालांकि कुछ दवाएं हैं, जिनसे ज्यादातर (95 प्रतिशत से ज्यादा) मरीज ठीक हो जाते हैं.
हेपेटाइटिस से होने वाली बीमारी
हेपेटाइटिस का समय पर उपचार न होने से लिवर सिरोसिस, लिवर फेल्योर, गंभीर बीमारियों और लिवर कैंसर का खतरा रहता है. अगर आप Hepatitis Symptoms की जानकारी रखते हैं तो अपनी जान को बचा सकते हैं.
हेपेटाइटिस से बचना है, तो खानपान में इन बातों का जरूर रखें ख्याल.