World Heart Day 2019 : हार्ट अटैक से बचने के लिए करें ये काम

आज से 20-25 वर्षों पहले तक 50-60 वर्ष के बुजुर्गों में हार्ट अटैक आने की समस्या अधिक देखी जाती थी, पर अब ऐसा नहीं है। 30-40 वर्ष के युवाओं को भी हार्ट अटैक आने का खतरा काफी बढ़ गया है। ऐसे में अलर्ट होने की जरूरत है। अपने दिल का ख्याल रखना होगा। अपने दिनचर्या को सुधारना होगा। जानें, हार्ट अटैक से बचने के लिए क्या करना होगा आपको...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 29, 2019 3:30 PM IST

आज की बेतरतीब जीवनशैली, उल्टा-सीधा खाने की आदत ने हृदय रोगियों की संख्या में काफी इजाफा कर दिया है। आलम यह है कि कम उम्र के युवाओं की मौत भी आज हार्ट अटैक, स्ट्रोक आदि से हो रही है। यह काफी चिंता का विषय है। हर साल लगातार बढ़ते हृदय रोगों से होने वाली मौतों, दिल के प्रति लापरवाही, हृदय रोगों की सही जानकारी न होने के कारण आज यानी 29 सितंबर को ''विश्व हृदय दिवस'' (World heart day 2019) मनाया जाता है। इसके पीछे का मकसद है लोगों को अपने दिल की हिफाजत और इससे जुड़ी सभी बीमारियों के प्रति जागरूक करना।

लगातार बढ़ रही है हृदय रोगियों की संख्या

हृदय रोगियों की लगातार बढ़ती संख्या की मुख्य वजह है खराब जीवनशैली। आजकल बाजार में मिलने वाले फूड्स में भी काफी मिलावट होता है, जो हृदय को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है। अनहेल्दी ईटिंग हैबिट, खराब जीवनशैली, ना सोने की चिंता ना सही समय पर जागने का होश, एक्सरसाइज में कमी, बैठकर काम करते रहना, स्मोकिंग, शराब का सेवन जैसी आदतें आपको कम उम्र में ही हार्ट अटैक की तरफ ढकेलती हैं। आज से 20-25 वर्षों पहले तक 50-60 वर्ष के बुजुर्गों में हार्ट अटैक आने की समस्या अधिक देखी जाती थी, पर अब ऐसा नहीं है। 30-40 वर्ष के युवाओं को भी हार्ट अटैक आने का खतरा काफी बढ़ गया है। ऐसे में अलर्ट होने की जरूरत है। अपने दिल का ख्याल रखना होगा। अपने दिनचर्या को सुधारना होगा।

World Heart Day 2019 : दिल को हेल्दी रखने के लिए बेस्ट हैं ये 6 ऑयल

पुरुषों को अधिक आता है हार्ट अटैक

विशेषज्ञों की मानें, तो महिलाओं की तुलना में पुरुषों को हार्ट अटैक आने का खतरा अधिक रहता है। यदि आपको लगातार सांस लेने में परेशानी हो रही हो, सीने में जलन या दर्द महसूस हो, अचानक पसीना आने लगे, उल्टी जैसा महसूस हो, घबराहट हो, तो बिना देर किए हार्ट स्पेशलिस्ट के पास जाएं। ये सभी लक्षण हार्ट अटैक के होते हैं। चाहते हैं कि दिल लंबी उम्र तक बेहतर तरीके से धड़कता रहे, तो  सबसे पहले अपनी जीवनशैली और ईटिंग हैबिट को बदलें।

हार्ट अटैक से बचने के लिए क्या करें

1 नियमित रूप से एक्सरसाइज करना शुरू कर दें। कितने भी व्यस्त क्यों नहीं रहते हैं, सुबह 15-20 मिनट ही एक्सरसाइज के लिए वक्त निकालें। दौड़ें, टहलें। अपने सोने-जागने के समय को निर्धारित करें। हर दिन थोड़ी देर घूमने-फिरने की आदत डालें। खासकर, वो लोग जो घर पर रहते हैं।

2 खानपान में हेल्दी चीजों को शामिल करें। फास्ट फूड का सेवन महीने में एक-दो बार करें ना कि हर दिन। हरी सब्जियों और फलों को अधिक डाइट में शामिल करें। शराब और सिगरेट से दूरी बनाएं।

world Heart Day 2019 : सर्वे में खुलासा, हाई रेस्टिंग हार्ट रेट के कारण युवाओं में बढ़ रहा है हार्ट डिजीज का खतरा

3 खानपान में अधिक से अधिक फाइबर युक्त फूड्स को शामिल करें। फाइबर आपके पाचन तंत्र को हेल्दी रखता है साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल को भी सोखने नहीं देता है। फाइबर के लिए ओटमील, जई का चोकर, केला, नाशपाती, अनाज, सेब, संतरा, आलूबुखारे, चना, राजमा, दाल अधिक खाएं, क्योंकि इनमें फाइबर अधिक होता है।

4 प्रदूषित वातावरण में देर तक ना रहें। प्रदूषण भी दिल की सेहत को बिगाड़ता है। हृदय रोग के लिए वायु प्रदूषण बहुत घातक है। अपने आसपास पेड़-पौधे लगाएं, तो पर्यावरण साफ हो। इसके लिए सभी को जागरूक होना होगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source