
... Read More
Written By: Anshumala | Published : December 10, 2019 5:15 PM IST
ओपन हार्ट सर्जरीः पोस्ट प्रोसिजर केयर एवं मैनेजमेंट के टिप्स। © Shutterstock
ओपन हार्ट सर्जरी (Open heart surgery) हार्ट डिजीज (Heart Disease) के प्रबंधन में जीवन रक्षक प्रक्रिया के तौर पर प्रयोग की जाती है। कुछ सर्जरी के परिणाम बेहतरीन होते हैं और मरीज के जीवन की गुणवत्ता में बढ़ोतरी होती है। हालांकि, पोस्ट सर्जिकल केयर (Tips for healthy heart) की भी जल्दी रिकवरी में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हार्ट सर्जरी (Heart Surgery Recovery Tips) के बाद आप स्वस्थ जीवनशैली अपनाएंगे तो जल्दी ठीक हो सकते हैं, लेकिन इसके लिए अत्यधिक ध्यान और सजगता की जरूरत होती है।
हेल्दी डायट लेना, सामान्य एक्सरसाइज रूटीन के साथ डाॅक्टर के निर्देशों का पालन करना तेजी से और पूर्ण रिकवरी के लिए आवश्यक है। वहीं, सही डायट प्लान बनाने में मदद के लिए कुछ सामान्य डूज और डोंट्स को भी फॉलो करना जरूरी है। क्या हैं वो डायट से संबंधित डूज एंड डोंट्स, कैसे हार्ट सर्जरी के बाद जल्दी रिकवर (Recovering from heart surgery) हों, बता रही हैं अगत्सा की मेडिकल एडवाइजर प्रो. अन्भू पंडियन...
हार्ट सर्जरी (Tips for healthy heart after surgery) से शरीर में कमजोरी आ जाती है। काॅन्वेल्सेंस के दौरान थकावट और भूख की कमी की समस्या आम है, इसलिए आवश्यक है कि आप अपने मेटाबाॅलिज्म को सुरक्षित रखने के लिए थोड़े-थोड़े अंतराल में भोजन लें। सुनिश्चित करें कि आप थोड़ा भोजन करें, तब भी जब आपको भूख ना हो।
हृदय की सर्जरी (Tips for healthy heart) से उबरने वाले अधिकांश हृदय रोगियों को कम नमक वाला आहार दिया जाता है। सुनिश्चित करें कि आपके नमक का सेवन प्रति दिन एक चम्मच से कम (2000 मिलीग्राम) तक सीमित रहे। अधिक नमक का सेवन शरीर में फ्लूड रिटेंशन का कारण बन सकता है और हृदय पर अधिक दबाव डालते हुए रक्तचाप भी बढ़ा सकता है।
हार्ट सर्जरी से उबरने के दौरान तला हुआ भोजन प्रतिबंधित रहता है। स्वस्थ भोजन का मतलब ना सिर्फ कम तेल का उपयोग है, बल्कि अस्वास्थ्यकर वसा युक्त भोजन से दूरी भी है, जो प्रोसेस्ड फूड के माध्यम से आपके शरीर में चले जाते हैं। तेल से मुक्त घर पर बना भोजन करने से ना सिर्फ तेजी से रिकवरी में मदद मिलती है, बल्कि हार्ट को सामान्य कार्यप्रणाली से कार्य करने में भी मदद मिलती है। शर्करा और कैलोरी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित करें। नाॅनवेज से मिलने वाले फैट्स को भी नजरअंदाज करें। इसकी बजाय माॅडरेशन में लीन मीट्स, मछली और अनाज ले सकते हैं जो ओमेगा 3 और 6 से भरपूर होते हैं।
दिल के मरीजों के लिए डायट चार्ट, रोज करें फॉलो हेल्दी रहेगा हार्ट
मोटापा हार्ट डिजीज का मुख्य कारण होता है। यदि आप ओवरवेट नहीं भी हैं, तो भी रिकवरी पीरियड में आपने एक्सरसाइज का अभाव आपका वजन बढ़ सकता है। रिकवरी की अवधि में आप कौन सी एक्सरसाइज कर सकते हैं, इसके लिए अपने डाॅक्टर से परामर्श कर सकते हैं। धीरे-धीरे शुरुआत करते हुए लो इम्पैक्ट एक्सरसाइज करें। थोड़ी दूर तक पैदल चलें खासकर खाना खाने के बाद। एक्सरसाइज करने से ना सिर्फ बेहतर रिकवरी सुनिश्चित होगी, बल्कि समय पर आपका स्वास्थ्य भी बेहतर होगा।
यह सबसे महत्वपूर्ण बात है कि नियमित रूप से अपने हार्ट की निगरानी करें। समय-समय पर चेकअप करवाएं। ऐसा करने से यह सुनिश्चित होगा कि आप किसी भी जोखिम के प्रति जागरूक हैं और समय-समय पर रखी जाने वाली सावधानियों को जानते हैं। ईसीजी एक सामान्य और आमतौर पर की जाने वाली जांच है, जिससे मरीज की हार्ट हेल्थ की जानकारी ली जाती है।