
... Read More
Written By: Anshumala | Published : September 29, 2019 9:05 PM IST
ऑफिस में लगातार बैठकर काम करना दिल की सेहत के लिए ठीक नहीं। © Shutterstock.
आज लोग घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करते रहते हैं। इससे ना सिर्फ उनके कमर, गर्दन, पीठ आदि में दर्द की शिकायत शुरू हो जाती है, बल्कि शरीर का पोस्चर भी खराब हो जाता है। इससे भी कहीं ज्यादा लगातार बैठ कर काम करने का बुरा असर आपके दिल पर पड़ता है। एक शोध की मानें तो जो लोग देर तक बैठ कर काम करते रहते हैं, उनके दिल की सेहत जल्दी ही बिगड़ने लगती है। लंबे समय तक कुर्सी पर बैठ कर काम करने से आपके दिल की हार्ट बीट कम हो सकती है। आर्टरीज में कैल्शियम की मात्रा भी बढ़ जाती है। जो हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ाने के लिए काफी है। यदि आप चाहते हैं कि आपका दिल लंबी उम्र तक स्वस्थ रहे, तो इन बातों को वर्कप्लेस पर जरूर फॉलो करते रहें...
1 काम के बीच-बीच में थोड़ी देर के लिए इधर-उधर उठकर जाते रहें। इससे शरीर की ऊर्जा शक्ति बढ़ती है। काम करने के लिए एनर्जी मिलती है। आप पहले से अधिक मन लगाकर काम कर सकते हैं।
2 यदि आपकी ड्यूटी आवर 9 घंटे है और आप 10-11 घंटे बैठ कर काम करते रहते हैं, तो दिल पर इसका असर नकारात्मक रूप से पड़ता है। यदि आप सारा दिन बैठे रहेंगे, शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं रहेंगे, तो दिल जल्दी बूढ़ा होने लगेगा। आप किसी गंभीर समस्या के शिकार भी हो सकते हैं।
3 बैठे रहने से शरीर का वजन बढ़ने लगेगा और वजन बढ़ना भी दिल के लिए सही नहीं होता है। कोशिश करें कि समय में अपना काम खत्म कर लें, ताकि आपको अतिरिक्त ऑफिस ना बैठने की जरूरत पड़े।इससे आपका कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ सही बना रहेगा।
Stroke : स्ट्रोक के खतरे को करें ये फूड्स खाकर कम
4 घंटों अपनी सीट से चिपके ना रहें। यदि आपका डेस्क जॉब है, तो काम से ब्रेक लेते रहें, फिर बेशक ब्रेक एक-दो मिनट के लिए ही क्यों ना हो। ऑफिस के छत या कॉरिडोर में टहल आएं।
5 चाय पिएं तो सीट पर ही बैठकर ना पिएं। टी ब्रेक लेकर कैंटीन हो आएं। एक से दो घंटे के बीच टी ब्रेक पर जाएं, फिर बेशक आप चाय नहीं पानी ही पी लें, क्योंकि अधिक चाय पीनी भी सेहत के लिए ठीक नहीं होता है।
6 आपको लगता है कि आपका काम समय से पहले पूरा हो जाएगा, तो थोड़ी देर के लिए ऑफिस के कलीग के साथ बातचीत करने के लिए चले जाएं। हालांकि, जो व्यस्त हैं, उन्हें परेशान ना करें।
7 वजन अधिक है, तो आपके लिए लगातार बैठना सही भी नहीं है। ऐसे में काम के बीच में उठकर ऑफिस का चक्कर काट आएं। इससे वजन भी कम होगा, चर्बी भी जलेगी और काम के प्रेशर से मूड भी फ्रेश होगा। आप रिलैक्स होकर दोबारा से काम शुरू कर सकते हैं। दिल में भी चलने-फिरने से ब्लड सर्कुलेशन बना रहेगा।
8 बीच-बीच में आप कुर्सी पर ही बैठे-बैठे ब्रीदिंग एक्सरसाइज करते रहें। इससे फेफड़े और दिल दोनों हेल्दी रहेंगे।
ऑफिस स्ट्रेस से पाना है छुटकारा, तो रूटीन में यूं करें बदलाव