World Heart Day 2019 : दिल को हेल्दी रखने के लिए बेस्ट हैं ये 6 ऑयल

कुकिंग ऑयल (Oil for healthy heart) दिल की सेहत को कई मायनों में प्रभावित करता है। बाजार में कई तरह के कुकिंग ऑयल आ गए हैं, जिनमें कुछ खराब क्वालिटी के भी होते हैं। ऐसे में वर्ल्ड हार्ट डे (World heart day 2019) पर यह जान लेना जरूरी है कि आपके दिल के लिए कौन से ऑयल सबसे बेस्ट हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 29, 2019 2:07 PM IST

दिल की सेहत जब तक अच्छी बनी रहेगी, तब तक आप भी हेल्दी और फिट रहेंगे। और आपका दिल हेल्दी तभी रहेगा जब आप हेल्दी आदतों को अपनाएंगे फिर चाहे हेल्दी डाइट लेने की बात हो या एक्सरसाइज करने की। आप हर दिन जो खाना अपने लिए पकाते हैं, उसमें इस्तेमाल होने वाला ऑयल भी दिल को हेल्दी रखने में बड़ा महत्वपूर्ण रोल निभाता है। अक्सर लोग खाना बनाते समय कुकिंग ऑयल (best Oil for healthy heart) पर ध्यान नहीं देते। जब जो मन किया खरीद लेते हैं। कुकिंग ऑयल (Oil for healthy heart) दिल की सेहत को कई मायनों में प्रभावित करता है। बाजार में कई तरह के कुकिंग ऑयल आ गए हैं, जिनमें कुछ खराब क्वालिटी के भी होते हैं। ऐसे में वर्ल्ड हार्ट डे (World heart day 2019) पर यह जान लेना जरूरी है कि आपके दिल के लिए कौन से ऑयल सबसे बेस्ट हो सकते हैं।

एवोकाडो ऑयल (Avocado oil for heart) 

एवोकाडो ऑयल का सेवन नहीं करते हैं, तो जरूर करें। यह एक अनरिफाइंड ऑयल है। इस वजह से इसमें मौजूद पोषक तत्व इसमें मौजूद रहते हैं। विटामिन ई, पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड ये तीनों इसमें अधिक होते हैं, इस वजह से यह हृदय को फिट रखने के लिए ऑयल में एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

तिल का तेल (Sesame oil for healthy heart)

तिल का तेल किसी भी खाने को स्वादिष्ट बना देता है। इसमें पॉलीअनसैचुरेटेड और मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड दोनों ही मौजूद होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं। इस तरह जब आप तिल के तेल से कोई भी खाना बनाएंगी, तो आपके दिल की हिफाजत होगी।

ऑलिव ऑयल (Olive oil)

best oil for healthy heart in hindi ऑलिव ऑयल दिल के लिए है बेस्ट ऑयल।

जैतून के तेल यानी ऑलिव ऑयल को हृदय के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है, जो दिल के लिए एक हेल्दी कुकिंग ऑयल साबित हो सकता है। इसमें पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड की मात्रा कम होती है। यह दिल के लिए सही नहीं होता है। तो आप भी स्नैक्स, परांठे आदि बनाने के लिए ऑलिव ऑयल का यूज करना शुरू कर दें।

अलसी का तेल ( flaxseed oil)

अलसी के तेल में आप सब्जी नहीं बनाएं, क्योंकि इसके स्मोकिंग प्वाइंट कम होता है। इसे आप सलाद और स्मूदी में इस्तेमाल करें। हालांकि, इसका स्वाद शायद सभी को पसंद ना आए, लेकिन जब बात दिल को सुरक्षित रखने की हो, तो आपको थोड़ी मात्रा में इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें अल्फा-लिनोलिक एसिड मौजूद होता है, जो ओमेगा-3 फैटी एसिड का ही एक हिस्सा है। इसके सेवन से शरीर में इंफ्लेमेशन की समस्या नहीं होती है। हृदय रोगों से आप बचे रहते हैं। कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ भी बेहतर रहता है।

मूंगफली का तेल (Peanut oil)

मूंगफली का तेल अन्य तेलों की तुलना में दिल के रोगों से बचाए रखने के लिए सबसे अधिक फायदेमंद होता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट अधिक होता है, जो सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट को कम करते हैं। इससे दिल की सेहत अच्छी बनी रहती है। इस तेल में मौजूद प्राकृतिक एंटी-ऑक्सीडेंट्स कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करते हैं। यह बॉडी में एचडीएल यानी गुल कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम किए बिना बैड कॉलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल को कम कर देता है।

सरसों का तेल (mustard oil)

सरसों के तेल का इस्तेमाल हर भारतीय घरों में वर्षों से किया जा रहा है। इसका इस्तेमाल आज भी गांवों और छोटे शहरों में लोग बालों को मजबूती देने के लिए लगाते हैं। सर्दियों में इस तेल से शरीर की मालिश की जाती है। सब्जी बनानी हो या कोई नॉनवेज आइटम, सरसों के तेल में बनी चीजों का स्वाद दोगुना हो जाता है। एक शोध के अनुसार, सरसों का तेल हार्ट डिजीज के खतरे को लगभग 70% तक कम कर देता है। इसमें मौजूद आवश्यक फैटी एसिड जीवन की गुणवत्ता को भी बढ़ा देता है।