Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दिल की बीमारियों को दूर रखते हैं ये 2 सुबह के नाश्ते

हृदय रोग की वजह से विश्व में सबसे ज्यादा मौत होती है. हेल्दी हार्ट के लिए सुबह का नाश्ता सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है. ब्रेकफास्ट में इन दो फूड को शामिल करके हार्ट स्ट्रोक, हार्ट फेलियर और कार्डिक अरेस्ट जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है.

दिल की बीमारियों को दूर रखते हैं ये 2 सुबह के नाश्ते
दिल की बीमारियों को दूर रखते हैं ये 2 सुबह के नाश्ते. ©pixabay

Written by akhilesh dwivedi |Updated : August 11, 2019 8:00 PM IST

हृदय रोग की वजह से दुनिया में कई हजार लोगों की मौत हर साल होती है. आंकड़ों की मानें तो कुल मौत का अधिकतम प्रतिशत हार्ट रोग ही है. दिल की बीमारियों में हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर, कार्डिक अरेस्ट और स्ट्रोक सबसे प्रमुख हैं. विश्वभर में 20 करोड़ से ज्यादा लोग दिल की बीमारियों से हर साल मरते हैं. कई शोधों में यह बात सामने आ चुकी है कि दिल की बीमारियों से बचने के लिए हेल्दी डाइट जरूरी होती है. आइए जानते हैं ऐसे ही एक शोध के बारे में जो नाश्ते में दो फूड शामिल (Heart Health and Breakfast) करने से हार्ट रोग से बचने की सलाह देता है.

क्या कहता है शोध 

इस नये शोध के अनुसार अगर रोजाना नाश्ते में 1 कटोरी ओट्स और 1 सेब का सेवन किया जाये तो हृदय रोग का खतरा (Heart Health and Breakfast) कम हो जाता है. इसके पीछे वैज्ञानिकों का मानना है कि ओट्स में कोलेस्ट्रॉल कम करने की क्षमता होती है. सेब के बारे में तो हम सभी जानते हैं कि एक सेब आपको डॉक्टर से दूर रखता है.

क्या कहते हैं डाइट एक्सपर्ट्स 

Heart Health and Breakfast oats and apple are good breakfast for Heart Health in Hindi

Also Read

More News

डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार सुबह का नाश्ता (Heart Health and Breakfast) अगर सोडियम की मात्रा कम रहती है तो हार्ट हेल्दी रहता है. एक उम्र के बाद सुबह के नाश्ते में अगर ओट्स और सेब का सेवन किया जाता है तो ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा कम होता है. क्योंकि इन दोनों चीजों में सोडियम की मात्रा बहुत कम होती है. इसके अलावा इसमें पाये जाने वाले पोषक तत्व हार्ट के लिए अच्छे होते हैं.

ओट्स में पाये जाने वाले पोषक तत्व 

हेल्दी डाइट में ओट्स का नाम बहुत फेमस है. वजन कम करने की डाइट के तौर पर भी ओट्स का सेवन किया जाता है. इसकी मुख्य वजह से ओट्स में पाये जाने वाले पोषक तत्व व विटामिन की मात्रा. ओट्स में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो अधिक खाने की आदत से छुटकारा दिलाता है. अगर आप रोजाना ओट्स को नाश्ते में शामिल करते हैं कोलेस्ट्रॉल लेवन को कम करते हैं.

डेली डाइट में ओट्स को शामिल करने से शरीर को ओमेगा 3 फैटी एसिड भी पर्याप्त मात्रा मिलता है जो हार्ट के लिए जरूरी पोषक तत्व है. इसके अलावा यह ऐसा नाश्ता है जो आपको मोटापा से बचाने का काम करता है. सबसे जरूरी तत्व ओट्स में बीटा ग्लूकन होता है जो शरीर के सभी अंगों को स्वस्थ रखने में मददगार है.

सेब हृदय रोग से बचाता है 

हम सभी सेब के फायदे के बारे में जानते हैं. विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट्स और मिनरल्स से भरपूर यह फल शरीर को पूरा पोषण देता है. हेल्दी हार्ट के लिए सेब इसलिए भी जरूरी होता है क्योंकि इसमें पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है. सेब के सेवन से ब्लड प्रेशर की बीमारी होने का खतरा कम होता है.

इसके अलावा सेब में पाये जाने वाले पोषक तत्व दिमाग के लिए भी अच्छे होते हैं. पेट की बीमारियों से भी सेब बचाने का काम करता है. सेब में फाइबर और विटामिन की मात्रा पर्याप्त होती है जो सुबह के नाश्ते के लिए सबसे अच्छा होता है.

सुबह का नाश्ता पौष्टिक कैसे बनाएं ?

हृदय रोग से बचने के लिए करें ये 2 प्राणायाम.

हेल्दी हार्ट के लिए जरूरी फूड.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

दिल के मरीजों के लिए डायट चार्ट, रोज करें फॉलो हेल्दी रहेगा हार्ट.

About the Author

... Read More