
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 25, 2020 3:12 PM IST
दिल की बीमारियां रोकने के लिए डायट टिप्स।
Indian Spices for Healthy Heart: भोजन में मसाले (Spices) मिलाने से उसका स्वाद और पौष्टिकता दोनों बढ़ाने में सहायता होती है। लेकिन, इसके साथ ही ये मसाले हमारी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स को कम करने और कुछ बड़ी बीमारियों से बचाने में भी मदद करते हैं। खासकर, भारतीय रसोइयों में इस्तेमाल होने वाले मसाले औषधिय गुणों से भरपूर होते हैं। इसीलिए, आयुर्वेद से लेकर मॉडर्न मेडिसिन्स बनाने में भी इनको प्रयोग किया जाता है। कुछ फ्लेवर से भरपूर और आम मसाले ऐसे भी हैं जो दिल की बीमारियों का ख़तरा भी (Indian Spices for Healthy Heart) कम करते हैं। जिनके, सेवन से मिलता है आपको एक हेल्दी हार्ट (Indian Spices for Healthy Heart in hindi)
ब्लैक पेपर या काली मिर्च के नन्हें गोल दाने कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करते हैं। पैपरिन (piperine) जो सभी प्रकार की मिर्चियों में पाया जाने वाला मुख्य तत्व है, वह काली मिर्च में मौजूद अन्य तत्वों के साथ मिलकर कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है। काली मिर्च में वैनैडियम (vanadium) नामक कम्पाउंड भी होता है। जो, कार्डियाक फंक्शन (cardiac function) को बढ़ाता है।
खूश्बूदार अजवायन ना केवल ब्लड प्रेशर को कम करती है। बल्कि, यह हायपरटेंशन की समस्या का खतरा भी कम करती है। लेकिन, हमेशा अजवायन का सेवन करते समय इसकी मात्रा सीमित ही रहने दें।
हरी मेथी की पत्तियों के साथ-साथ मेथी के बीज भी दिल से जुड़ी समस्याओं को कम करते हैं। ये बीज ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम करते हैं। जिससे, कोरोनरी आर्टरी डिज़िज़ के मरीज़ों को फायदा मिलता है। (Indian Spices for Healthy Heart)
मीठे फ्लेवर वाली दालचीनी ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम रखती है। इससे, गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ता है। इसे साधणर तरीके से अपनी चाय में मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है। तो, वहीं गुनगुने पानी में आधा चम्मच दालचीनी का पाउडर घोलकर पीने से भी कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करना आसान हो जाता है।