Healthy Heart Tips 2020 : नए साल में यू रखें अपने दिल को स्वस्थ, फॉलो करें ये हार्ट हेल्थ टिप्स

Healthy heart tips for 2020 : दिल को हेल्दी (Healthy heart tips) रखने के लिए सिर्फ सेहतमंद आहार ही पर्याप्त नहीं है। सैर करें, दौड़ें, रोजमर्रा के जीवन में किसी भी तरह का व्यायाम करें। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, हर सप्ताह कम से कम 150 मिनट मध्यम तीव्रता का व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। जानें, अन्य हेल्दी हार्ट टिप्स कौन-कौन से हैं...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : December 29, 2019 3:56 PM IST

दिल की बीमारी दुनिया भर में मौत का एक प्रमुख कारण है। हृदय रोग (Heart Diseases) के विकास के जोखिम कारकों में उम्र, पारिवारिक इतिहास, धूम्रपान, खराब आहार, मधुमेह, मोटापा, उच्च रक्तचाप, तनाव आदि शामिल हैं। स्वस्थ जीवनशैली को अपनाकर आप काफी हद तक हृदय रोगों से बचे रह सकते हैं। नीचे कुछ ऐसी हेल्दी हार्ट टिप्स (Healthy heart tips) के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप नव वर्ष 2020 (New Year 2020) में अपने दिल की सेहत को दुरुष्त (Heart care Tips) रख सकते हैं।

पिछले कुछ सालों में जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां काफी तेजी से बढ़ी हैं, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग दिल की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। काम का तनाव, व्यायाम की कमी और गलत आहार के सेवन के कारण आजकल लोग 40 साल की उम्र में ही दिल की बीमारियों (Healthy heart tips for 2020) की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में अपने दिल को स्वस्थ रखने के लिए आपको कुछ बुरी आदतों को छोड़कर हेल्दी हार्टहैबिट्स (Healthy heart tips) अपनाना होगा।

Heart Health Quiz : दिल की सेहत का कितना रखते हैं आप ख्याल, जानें इस क्विज में हिस्सा लेकर

शारीरिक रूप से रहें एक्टिव

दिल को हेल्दी (Healthy heart tips) रखने के लिए सिर्फ सेहतमंद आहार ही पर्याप्त नहीं है। सैर करें, दौड़ें, रोजमर्रा के जीवन में किसी भी तरह का व्यायाम करें। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, हर सप्ताह कम से कम 150 मिनट मध्यम तीव्रता का व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। आज की दुनिया पहले से कहीं अधिक कनेक्टेड हो चुकी है। आप मोबाइल ऐप्स के जरिए अपने स्वास्थ्य की स्थिति, कैलोरीज आदि को ट्रैक कर सकते हैं। इन स्रोतों की मदद से आप स्वस्थ बने रह सकते हैं।

वजन घटाएं

हेल्दी हार्ट पाना है, तो अपने वजन पर काबू रखना होगा। शरीर का वजन अधिक होने से दिल के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। वजन पर नजर रखें, क्योंकि यह उच्च कोलेस्ट्रॉल की संभावना को बढ़ाता है, जिससे मधुमेह, धमनी रोग का खतरा और रक्तचाप हो सकता है। बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) पर भी नजर रखें और इसे उचित स्तर तक बनाए रखें।

धूम्रपान एवं तंबाकू छोड़ दें

धूम्रपान के खतरों से आज हर व्यक्ति अवगत है, लेकिन फिर भी लोग इन तथ्यों की उपेक्षा करते हैं। धूम्रपान का असर न केवल व्यक्ति के शारीरिक बल्कि भावनात्मक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। बहुत अधिक धूम्रपान कैंसर, हार्ट अटैक तथा अन्य बीमारियों जैसे स्ट्रोक, एंजाइना का कारण भी बन सकता (How to keep heart healthy) है। इसके अलावा तंबाकू खून की कोशिकाओं और ब्लड वेसल्स की संरचना एवं कार्यप्रणाली को नुकसान पहुंचाता है, जिससे दिल की बीमारियों की संभावना दोगुना हो जाती है, इसलिए धूम्रपान छोड़ने की सलाह दी जाती है।

दिल की जांच करवाते रहें

अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच कराना बहुत महत्वपूर्ण है। इससे आप किसी भी बीमारी को समय पर पहचान कर, उसका बेहतर प्रबंधन कर सकते हैं। हृदय में किसी भी तरह की कोई तकलीफ, दर्द महसूस हो तो इसे नजरअंदाज ना करें।

Daily Health Tips : दिल को स्वस्थ रखने के लिए डेली हेल्थ टिप्स

शराब से कर लें तौबा

मध्यम मात्रा में शराब का सेवन करने से दिल की बीमारियों की संभावना कम होती है, लेकिन बहुत अधिक मात्रा में शराब पीने से दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। इससे तनाव बढ़ता है, खून तरल हो जाता है और खून के प्रवाह में रुकावट आती है।

हेल्दी डायट लें

पोषक तत्वों से भरपूर सेहतमंद आहार (diet for healthy heart) बेहद महत्वपूर्ण है। आखिरकार, अच्छी सेहत के लिए पोषण बहुत जरूरी है। एक शोध के मुताबिक, सेहतमंद आहार जैसे रोजाना 43 ग्राम बादाम का सेवन करने से एलडीएल (बैड) कोलेस्ट्रॉल और हार्ट अटैक की संभावना को कम किया जा सकता है। साल्मन, मैकेरेल, हरी पत्तेदार सब्जियां , साबुत अनाज, एवेकाडो, फिश ऑयल, वॉलनट, बीन्स, डार्क चॉकलेट का सेवन भरपूर मात्रा में करें।

Healthy Heart Tips : हार्ट सर्जरी के बाद जल्दी रिकवर और स्वस्थ होने के टिप्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source