Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हार्ट अटैक को रोकती हैं ये 3 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, दिल के रोगियों के लिए हैं अमृत के समान!

एक समय बढ़ती उम्र के साथ हृदय संबंधी बीमारियां लोगों को होती थीं, लेकिन अब कम उम्र के लोग भी इसके शिकार हो रहे हैं।

हार्ट अटैक को रोकती हैं ये 3 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, दिल के रोगियों के लिए हैं अमृत के समान!

Written by Atul Modi |Updated : February 24, 2024 11:16 AM IST

पिछले कुछ सालों में भारत में हार्ट अटैक से होने वाली मौतों का आंकड़ा काफी बढ़ा है। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि साल 2022 में देशभर में 32,457 लोगों की मौत हार्ट अटैक से हुई। वहीं साल 2021 में यह संख्या 28,413 थी। साल 2023 में इसमें चिंताजनक वृद्धि हुई और हार्ट अटैक से जान गंवाने वालों की संख्या 50,000 के पार चली गई, इसमें 28005 पुरुष और 22000 महिलाएं शामिल थीं। एक समय बढ़ती उम्र के साथ हृदय संबंधी बीमारियां लोगों को होती थीं, लेकिन अब कम उम्र के लोग भी इसके शिकार हो रहे हैं। जिमिंग के दौरान भी कई लोग अपनी जान गवां बैठे हैं, जिनमें कई मशहूर सेलिब्रिटीज भी शामिल हैं। ऐसे में अब लोगों को अपने दिल का खास ख्याल रखने की जरूरत है। अपनी लाइफस्टाइल और आहार में सुधार करके आप आसानी से सेहतमंद रह सकते हैं। हाल ही में आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. दीक्सा भावसार सावलिया ने हार्ट को हेल्दी रखने वाले फूड्स की जानकारी अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर की। उन्होंने बताया कि कैसे ये फूड्स अपना चमत्कार दिखाते हैं।

हार्ट अटैक को रोकने वाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां

आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी बूटियां हैं, जो हार्ट अटैक को रोकने के साथ ही ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने, बैड कोलेस्ट्रॉल को रोकने और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में बेहद मददगार हैं। इनका नियमित सेवन आपको सेहतमंद रखेगा।

1. लहसुन है लाजवाब

लगभग हर भारतीय रसोई में आसानी से मिलने वाला लहसुन आयुर्वेद में भी महत्वपूर्ण माना जाता है। यह एक शक्तिशाली एंटी-एजिंग मसाला है। आयुर्वेद के अनुसार, यह हृदय के लिए किसी टॉनिक के समान है। इसके सेवन से आपका हार्ट एक्टिव रहता है, जिससे उसका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इतना ही नहीं लहसुन के नियमित सेवन से रक्त वाहिकाओं के अंदर कोलेस्ट्रॉल का जमाव कम होता है। लहसुन में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और बी 6, मैंगनीज और सेलेनियम मौजूद होता है, जिनके कई हेल्थ बेनिफिट हैं। इसमें एक खास रसायन एलिसिन होता है। एलिसिन एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट है, जो हार्ट को सुरक्षा देता है।

Also Read

More News

ऐसे करें सेवन : आप आधी या एक ताजा कुचली हुई लहसुन की कली को खाली पेट या भोजन से पहले दिन में एक बार लें। यह आप नियमित रूप से 8 से 12 सप्ताह तक खा सकते हैं। इसका असर आपको नजर आएगा।

2. अनार है बेस्ट

आयुर्वेद में दिल को चुस्त रखने के लिए अनार को बेस्ट फल माना गया है। नियमित रूप से अनार के सेवन से ट्राइग्लिसराइड्स और एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी कम हो जाता है। इससे आपका दिल कई खतरों से बचाता है। अनार आपके शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी बढ़ाने में मदद करता है।

ऐसे करें सेवन : अनार को अपनी डाइट में शामिल करना बहुत ही आसान है। लेकिन इसके सेवन का सबसे अच्छा समय है सुबह का नाश्ता। आप रोज नाश्ते के साथ एक अनार खाएं। अगर आप रोज अनार नहीं खा पाते तो सप्ताह में कम से कम दो से तीन बार इसका सेवन जरूर करें।

3. अर्जुन छाल चाय

आयुर्वेद में अर्जुन छाल को दिल के लिए सबसे अच्छी जड़ी-बूटियों में शामिल किया गया है। यह कार्डियो टॉनिक के रूप में काम करती है। इसकी ठंडी प्रकृति, कसैला स्वाद और पचाने में आसान गुण इसे और भी खास बना देते हैं। अर्जुन छाल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है और आपके दिल को स्वस्थ रखती है। यह ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर का बैलेंस बनाने में मददगार होती है। दिल को सेहतमंद रखने के साथ ही यह कफ और पित्त दोषों को भी दूर करती है। ये आपके ब्लड को प्यूरिफाई करती है, जिससे आपकी स्किन भी अच्छी होती है।

ऐसे करें सेवन : 100 मिलीलीटर पानी या 100 मिलीलीटर दूध लें। इसमें 5 ग्राम अर्जुन की छाल का पाउडर मिलाएं। इसे तब तक उबालें, जब तक यह आधा हो जाए। इसे छानकर सोते समय या सुबह, शाम भोजन से 1 घंटा पहले पियें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

About the Author

... Read More