Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इंसान के शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है. अगर आपका हार्ट हेल्दी नहीं रहता है तो आपका जीवन हमेशा संकट में रहता है. हाल के वर्षों में हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक, ब्लड प्रेशर की बीमारी बहुत ज्यादा होने लगी हैं. हृदय रोग से बचने के लिए इंसान को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए. अगर आप भी हेल्दी हार्ट के लिए डाइट टिप्स खोजते रहते हैं, तो आपको विशेष मेहनत की जरूरत नहीं है. जब आप Health Tips for Healthy Heart की बात करते हैं तो कुछ ऐसे फूड होते हैं जिनको नहीं खाना चाहिए. हम यहां हार्ट के लिए खतरनाक फूड (Food Dangerous For Heart) के बारे में बता रहे हैं. हेल्दी हार्ट के लिए आपको सिर्फ इन हेल्थ टिप्स को अपनाना होगा.
कई शोधों में यह बात सामने आ चुकी है कि जो लोग ज्यादा सोडियम खाते हैं, उनको हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा होता है. कुछ लोगों में सोडियम के अधिक सेवन से अन्य हृदय रोग भी हो जाते हैं.
कम सोडियम के सेवन के लिए नमक कम खाना चाहिए. इसके अलावा खान-पान की अन्य चीजों में भी सोडियम पाया जाता है. इसलिए सिर्फ नमक कम खाने से सोडियम का लेवल डाइट में कम नहीं हो जाता है. तो अपनी डाइट में सोडियम वाले खाने की लिस्ट बनाकर रख लें. जब सोडियम वाले फूड खाएं तो नमक का सेवन न करें.
हेल्दी हार्ट के लिए सबसे अच्छा हेल्थ टिप्स कोई है तो यह है कि आप अपने खाने में कम से कम ट्रांस फैट वाली डाइट लें. हम सबकी डाइट में ऐसे बहुत से फूड जो ट्रांस फैट वाले होते हैं.
डाइट में ट्रांस फैट से बचने के लिए आलू से बने तले खाद्य पदार्थ न खाएं. ज्यादा तली चीजों से दूरी बनाएं.
हार्ट है कमज़ोर तो अपनाएं ये 5 एक्सपर्ट हेल्थ टिप्स.
बदलती जीवनशैली में जंग फूड और फॉस्ट फूड ने लोगों को अपनी जद में ले लिया है. लेकिन ये दोनों ही फूड हार्ट के लिए खतरनाक होते हैं. अगर आप भी पिज्जा, बर्गर जैसे फूड खाते हैं तो आप बहुत ज्यादा कैलोरी के साथ सोडियम अधिक खा रहे हैं. इसलिए हेल्दी हार्ट के लिए इनसे दूर रहें.
स्वाद के लिए हम रोजाना ऐसे फूड का सेवन करते हैं जिनमें बहुत अधिक मात्रा में कोलेस्ट्रॉल होता है. फैट और कोलेस्ट्रॉल की वजह से हार्ट रोग होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है.
तला हुआ चिकन, लाल मांस और बहुत ज्यादा तली हुयी चीजें फैट और कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने वाली होती हैं.
हेल्दी हार्ट के लिए एनर्जी ड्रिंक्स और कैफीन पेय पदार्थ के अधिक सेवन से भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. क्योंकि इनमें शरीर के ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम करता है.
चाय, काफी और एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन नियमित तौर न करें. बहुत अधिक मात्रा में ना करें.
आजकल के चलन में नूडल्स जैसे खाद्य पदार्थ बहुत अधिक खाए जाते हैं. लेकिन इनमें सोडियम और कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक होती है. इसके अलावा नूडल्स में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी अधिक होती है.
सोडियम, कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट के अधिक सेवन से मोटापा और ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ती है जो बाद में हार्ट रोग का कारण बनती हैं.
हार्ट अटैक के लक्षण (Symptoms Of Heart Attack) अगर आपको दिखने लगे तो अपनी डाइट के प्रति सचेत हो जाएं. क्योंकि अगर आप अपनी डाइट को कंट्रोल नहीं कर सकते हैं तो फिर आप अपने आपको मौत के मुंह में खुद डाल रहे हैं.
जी हां, सिर्फ डाइट से ही आपका हार्ट हेल्दी नहीं रह सकता है. जरूरी शारिरिक गतिविधि भी जरूरी है. इसके लिए आपको रोजाना एक्टिव लाइफ अपनानी चाहिए.
इसके अलावा कम से कम रोजाना 6000 कदम पैदल चलना ही चाहिए. अगर आप अन्य एक्सरसाइज रोज कर सकते हैं तो वह और भी बेहतर है.
आप इन Health Tips for Healthy Heart को अपना कर अपने हार्ट को हमेशा मजबूत रख सकते हो. इन हेल्थ टिप्स को फॉलो करके आप हमेशा हार्ट रोग, हार्ट अटैक से अपने आपको बचा सकते हैं.
Health Tips In Hindi: संक्रामक बीमारियों से बचाते हैं ये गरम मसाले.