• हिंदी

वजाइना में खुजली और अधिक व्हाइट डिस्चार्ज के मुख्य कारण और उपचार

वजाइना में खुजली और अधिक व्हाइट डिस्चार्ज के मुख्य कारण और उपचार
वजाइना में खुजली और अधिक व्हाइट डिस्चार्ज के मुख्य कारण और उपचार.

वजाइना में दर्द, वजाइना में खुजली, वजाइना में सूजन जैसी तमाम समस्याओं के साथ महिलाओं की एक गंभीर समस्या होती है वजाइना से व्हाइट डिस्चार्ज की जिसके बारे में वो बहुत कम बात करती है। वाजाइना में इंफेक्शन की मुख्य वजहों में वजाइना का व्हाइट डिस्चार्ज को भी माना जाता है। वजाइना में खुजली होने का मतलब होता है किसी प्रकार का इंफेक्शन होना लेकिन व्हाइट डिस्चार्च के बारे में कोई एक कारण नहीं होता है।

Written by Editorial Team |Updated : January 3, 2020 9:12 PM IST

वजाइना में दर्द, वजाइना में खुजली, वजाइना में सूजन जैसी तमाम समस्याओं के साथ महिलाओं की एक गंभीर समस्या होती है वजाइना से व्हाइट डिस्चार्ज की जिसके बारे में वो बहुत कम बात करती है। वजाइना में इंफेक्शन की मुख्य वजहों में वजाइना का व्हाइट डिस्चार्ज को भी माना जाता है। वजाइना में खुजली होने का मतलब होता है किसी प्रकार का इंफेक्शन होना लेकिन व्हाइट डिस्चार्च के बारे में कोई एक कारण नहीं होता है। अगर आपके वजाइना में भी खुजली बहुत ज्यादा होती है और अधिक व्हाइट डिस्चार्ज होता है, तो इसके कारण और उचार के बारे में जरूर जान लें।

क्यों होता है वजाइना से व्हाइट डिस्चार्ज

वजाइनल व सेक्सुअल हेल्थ के लिए वजाइना से व्हाइट डिस्चार्ज होना बेहद जरूरी भी है। वजाइना से वाइट डिस्चार्ज होना एक सामान्य बात है लेकिन यह जब बहुत अधिक होने लगता है तो इसके बारे में जरूर सोचना चाहिए। वजाइना से व्हाइट डिस्चार्ज अधिक होने का मुख्य कारण इंफेक्शन या किसी बीमारी के पहले का संकेत माना जाता है। वजाइना में खुजली के साथ व्हाइट डिस्चार्ज हो रहा है तो यह किसी बीमारी का संकेत हो सकता है।

वजाइना से अधिक व्हाइट डिस्चार्ज के मुख्य कारण

अधिक वजाइनल डिस्चार्ज के लिए ओव्यलैशन को भी माना जाता है। हार्मोन में बदलाव या निर्माण की प्रक्रिया जब चलती है वाइट डिस्चार्ज की समस्या हो सकती है।

Also Read

More News

अधिक वजाइनल डिस्चार्च का दूसरा सबसे प्रमुख कारण सेक्सुअल उत्तेजना को भी माना जाता है। अगर आप में बार-बार सेक्सुअल उत्तेजना आती है तो आपको यह परेशानी हो सकती है। जिन लोगों को सेक्सुअल उत्तेजना बार-बार आती है उनकी वजाइना में खुजली की समस्या भी देखी जाती है। विंटर वजाइना की समस्‍या, सेक्‍स लाइफ में बढ़ सकती है परेशानी।

प्रेगनेंसी के समय भी वजाइना में व्हाइट डिस्चार्ज ज्यादा हो जाता है। प्रेगनेंसी के समय अलग-अलग समय में अलग-अलग तरह का व्हाइट डिस्चार्ज होता है। वजाइना में कई तरह के बदलाव आते हैं प्रेगनेंसी के समय तो यह बहुत सामान्य होता है।

तनाव और डिप्रेशन में भी वजइना में व्हाइट डिस्चार्ज होने लगता है। अगर आपको किसी प्रकार का तनाव है तो आपको व्हाइट डिस्चार्ज हो सकता है। तनाव में वजाइना ही नहीं सेक्सुअल हेल्थ भी प्रभावित होता है।

कब होता है खतरनाक वजाइना से व्हाइट डिस्चार्ज 

योनी या वजाइना में लगातार खुजली, वजाइना में सूजन जैसी समस्या के साथ व्हाइट डिस्चार्ज का रंग बदलता है तो यह चिंता का कारण बन सकता है। वजाइना में खुजली और वजाइना में सूजन जब होता है तो वजाइल इंफेक्शन के कारण होता है। वजाइना में भूलकर भी न डालें ये 4 चीजें।

महिला की वजाइना में जलन होने की समस्या अगर दिखे तो यह खतरनाक हो सकता है। वजाइना में खुजली, वजाइना में जलन की समस्या होने पर डॉक्टर को दिखाना चाहिए। वजाइना में खुजली और जलन होने का मुख्य कारण इंफेक्शन ही हो सकता है।

सेक्स के समय अगर दर्द की परेशानी लगातार बनी रहे तो वजाइना से निकलने वाले सफेद पदार्थ को इग्नोर नहीं करना चाहिए। वाजाइनल डिस्चार्ज अधिक होने से सेक्स के दौरान ड्राईनेस की भी समस्या कुछ लोगों में हो जाती है।

वजाइना में खुजली और व्हाइट डिस्चार्ज के लिए क्या करें

अगर वजाइना में खुजली की समस्या लगातार रहती है तो डॉक्टर से जरूर मिलें। वजाइना में लगातार बीना किसी कारण के व्हाइट डिस्चार्ज हो रहा है तो महिला डॉक्टर से जरूर सम्पर्क करें।

हर महिला को वजाइना में खुजली और लगातार व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या को दूर रखने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वजाइना के आस-पास की ठीक से सफाई रखें जिससे किसी प्रकार का इंफेक्शन न हो। वजाइनल इंफेक्शन और डिस्चार्च की समस्या से रहना है दूर तो इन फूड और ड्रिंक्स से रहें दूर।

अक्सर वजाइना में खुजली, इंफेक्शन और व्हाइट डिस्चार्ज अधिक होने का मतलब यह भी होता है कि आपके खान-पान में जरूरी पोषक तत्वों की कमी है। अपने खान-पान में जरूरी पोषक तत्वों को जरूर शामिल करें।

किसी तरह का इंफेक्शन है तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार जरूरी आराम भी करें। आराम करने से इंफेक्शन की समस्या जल्दी ठीक होती है।