Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Life After Marriage: शादी के बाद लड़की की जिंदगी में बहुत कुछ बदल जाता है, जैसे- घर, माहौल, जिम्मेदारियां, सोने-जागने का समय और सबसे ज्यादा रूटीन। मेरी शादी को अभी 3 हफ्ते ही हुए हैं और मेरा दिनचर्या पूरा बदल गया है, जिसमें एडजेस्ट करने में मुझे थोड़ी मुश्किल भी हो रही है। मैं भी पहले उन लोगों में थी, जो सुबह 8 बजे तक आराम से नाश्ता कर लेती थी। लंच 2 बजे तक हो जाता था और डिनर भी तय समय पर होता था। लेकिन शादी के बाद सबकुछ जैसे उलट-पुलट हो गया। अब नाश्ते में 10 बज जाते हैं, लंच अक्सर 4 बजे तक टल जाता है और डिनर भी काफी लेट ही होता है।
अगर आप भी शादी के बाद इसी तरह के बदले हुए रूटीन से गुजर रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। शादी के बाद बदलाव होना आम है, लेकिन इन सबके बीच अपनी सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें। नई जिम्मेदारियों, नए घर और रिश्तों के बीच खुद को मैनेज करना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन असंभव बिल्कुल नहीं। आइए, जानते हैं शादी के बाद बदले हुए रूटीन के साथ कैसे रहें और अपनी सेहत का ख्याल कैसे रखें?
शादी के बाद अक्सर लड़कियों का पूरा टाइमटेबल बदल जाता है। कभी पार्टनर की नौकरी की वजह से, तो कभी सास-ससुर के खानपान की वजह से या फिर घर के कामों की वजह से। आपको नए रूटीन में एडजेस्ट करने में थोड़ा समय लग सकता है। आप चीजों को धीरे-धीरे समझें और उनमें ढलने की कोशिश करें। लेकिन, इसी बीच अपनी सेहत को नजरअंदाज बिल्कुल न करें। आप धीरे-धीरे अपने खाने-पीने के टाइम को सेट कर सकती हैं, जिससे घर की जिम्मेदारी भी निभे और आपकी बॉडी का क्लॉक भी डिस्टर्ब न हो।
अगर आप सुबह जल्दी उठ जाती हैं और काफी गैप के बाद नाश्ता करती हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल ज्यादा गिर सकता है। इसकी वजह से आपको एनर्जी कम हो सकती है और चिड़चिड़ापन भी महसूस हो सकता है। अगर पहले आप 8 बजे नाश्ता करती थीं और अब 10 हो रहा है, तो बीच का गैप बॉडी पर असर डाल सकता है। इसलिए कोशिश करें कि सुबह उठने के एक घंटे के भीतर कुछ हल्का जैसे फल या मखानों का सेवन कर लें।
पहले तो कोशिश करें कि रात का खाना यानी डिनर 8:30 से 9 बजे के बीच में हो जाए। लेकिन, अगर घर में सभी लोग देरी से खाना खाते हैं, तो आप पहले हल्का खाना खा लें और उनके साथ बैठकर सलाद या सूप ले लें। इससे आपको सोते समय भारी महसूस नहीं होगा। रात के खाने में हल्का भोजन रखें, जैसे- दलिया, खिचड़ी, रोटी-सब्जी, सूप या दाल आदि।
शादी के बाद ज्यादातर लड़कियां जिम्मेदारियों के बीच फंस जाती हैं और अपने लिए समय नहीं निकाल पाती हैं। लेकिन, मानसिक सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए सेल्फ टाइम लेना बहुत जरूरी है। इससे स्ट्रेस कम होता है और कई काम भी आसानी से मैनेज हो जाते हैं। आप सुबह मेडिटेशन और हल्दी स्ट्रेचिंग जरूर करें। रात को सोने से पहले स्किनकेयर पर भी पूरा ध्यान दें।
शादी के बाद लड़कों की भी जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। आपको अपने पार्टनर के साथ मिलकर एक टाइमटेबल सेट करना चाहिए। ऐसा टाइमटेबल बनाएं, जो दोनों के लिए सही रहे। अगर आप खाना जल्दी खाना चाहती हैं, तो अपने पार्टनर से बात करें। साथ में योग और प्राणायाम करें। मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए समय-समय पर अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जरूर जाएं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।