Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

लोग शादी के बाद भी अपने एक्स से क्यों बात करते हैं? क्या फीलिंग न होने पर दोस्ती हो सकती है?

Kya Mai Apne Ex Ke Sath Dosti Rakh Sakta Hu: आजकल कई लोग शादी के बाद एक्सट्रामैरिटल अफेयर या अपने एक्स से बातचीत चालू रखते हैं। लेकिन क्या ब्रेकअप के बाद या अरेंज मैरिज के बाद एक्स के लिए फीलिंग न होने पर दोस्ती रख सकते हैं?

लोग शादी के बाद भी अपने एक्स से क्यों बात करते हैं? क्या फीलिंग न होने पर दोस्ती हो सकती है?
VerifiedMedically Reviewed By: Dr. Malini Saba

Written by Vidya Sharma |Published : March 12, 2026 1:40 PM IST

Shaadi Ke Baad Ex K Sath Friendship: रिश्तों की दुनिया बहुत जटिल होती है। इसमें कोई दो राय नहीं कि हर व्यक्ति का अतीत होता है, जिसमें कुछ यादें, अनुभव और कभी-कभी पुराने रिश्ते भी शामिल होते हैं। इन सब चीजों को भूलकर या पीछे छोड़कर जब कोई व्यक्ति शादी करता है, तो आमतौर पर उम्मीद की जाती है कि उसका पूरा ध्यान अपने जीवनसाथी और नए जीवन पर होगा। लेकिन कई बार ऐसा देखा जाता है कि लोग शादी के बाद भी अपने एक्स से संपर्क बनाए रखते हैं।

कुछ लोग इसके पक्ष में होते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि 'अगर फीलिंग खत्म हो गई है तो बात करने में क्या हर्ज है?' तो वहीं कुछ लोग इसे सरारस गलत मानते हैं, जिसका कारण है कि हम चाहे कितना भी आगे बढ़ जाएं, किसी के लिए प्यार खत्म नहीं हो सकता है। ऐसे में अपने एक्स से बात करना, यह नए पार्टनर के साथ चीटिंग के समान हो सकता है।

अगर आपके मन में भी यही सवाल है कि 'शादी के बाद भी कोई अपने एक्स से क्यों बात करता है?' या अगर 'किसी के मन में अब कोई रोमांटिक भावना नहीं है, तो क्या वह अपने एक्स के साथ सिर्फ दोस्त बनकर रह सकता है?' तो साइकोलॉजिस्ट और महिला एवं मानवाधिकारों की समर्थक डॉक्टर मालिनी सबा से जानें। उन्होंने ऐसे लोगों की मानसिकता व स्थिति के बारे में बताया। आइए हम थोड़ा विस्तार से जानते हैं ताकि दोनों पहलू को सही से समझ पाएं।

Also Read

More News

आदत और भावनात्मक जुड़ाव

कई रिश्ते लंबे समय तक चलते हैं। ऐसे में दो लोगों के बीच सिर्फ रोमांस ही नहीं, बल्कि एक गहरी दोस्ती और एक-दूसरे की आदत भी बन जाती है। जब रिश्ता खत्म होता है और बाद में शादी हो जाती है, तब भी कभी-कभी वह आदत पूरी तरह खत्म नहीं होती। कुछ लोगों के लिए एक्स से बात करना वैसा ही हो सकता है जैसे किसी पुराने दोस्त से हाल-चाल पूछना। उनके लिए यह जरूरी नहीं कि उसमें कोई रोमांटिक भावना हो, बल्कि वह सिर्फ एक परिचित व्यक्ति से बातचीत होती है।

अधूरा क्लोजर

कई बार रिश्ते अचानक खत्म हो जाते हैं या उनमें कुछ सवाल अनसुलझे रह जाते हैं। ऐसे में जब लोगों को अपने पुराने रिश्ते का पूरा क्लोजरनहीं मिलता, तो उनके मन में जिज्ञासा या भावनात्मक उलझन बनी रहती है। इसी वजह से शादी के बाद भी वे कभी-कभी अपने एक्स से बात करके उस अधूरे अध्याय को समझने या खत्म करने की कोशिश करते हैं। हालांकि अगर यह बातचीत लगातार चलती रहती है, तो यह संकेत हो सकता है कि व्यक्ति पूरी तरह आगे नहीं बढ़ पाया है।

पास्ट और उसकी यादें

किसी के साथ बिताया गया समय अचानक नहीं मिटाया जा सकता है फिर चाहे वो एक दिन हो, एक महीना हो या फिर एक साल। कई सालों तक चले रिश्ते में कई यादें, अनुभव और जीवन के महत्वपूर्ण पल जुड़े होते हैं। इस वजह से कुछ लोग अपने एक्स को पूरी तरह अनजान व्यक्ति की तरह नहीं देख पाते। उनके लिए वह व्यक्ति उनके जीवन की कहानी का एक हिस्सा होता है, इसलिए कभी-कभी सामान्य बातचीत या दोस्ती बनी रह जाती है।

सोशल मीडिया का प्रभाव

आज के समय में सोशल मीडिया ने रिश्तों की सीमाओं को बदल दिया है। पहले अगर कोई रिश्ता खत्म हो जाता था, तो दोनों लोग अलग-अलग दुनिया यानी कि जगहों पर चले जाते थे। लेकिन अब फेसबुक, इंस्टाग्राम या व्हाट्सऐप के कारण पुराने लोग हमारी जिंदगी में दिखाई देते रहते हैं। कभी-कभी सिर्फ एक मैसेज, बर्थडे विश या किसी पोस्ट पर कमेंट करते-करते बातचीत शुरू हो जाती है। धीरे-धीरे यह एक सामान्य संपर्क बन जाता है। यह चीजें तब ज्यादा खराब हो जाती हैं जब आप वापस पुरानी गलतियां दोहराने लगते हैं।

भावनात्मक सहारा ढूंढना

कुछ मामलों में लोग अपने एक्स से इसलिए भी बात करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वह व्यक्ति उन्हें सबसे ज्यादा समझता है। अगर शादीशुदा जीवन में किसी तरह का तनाव, दूरी या भावनात्मक कमी हो, तो व्यक्ति पुराने रिश्ते की ओर मुड़ सकता है। यह स्थिति रिश्ते के लिए खतरनाक भी हो सकती है, क्योंकि इससे वर्तमान विवाह में भरोसा कमजोर हो सकता है। यही कारण है कि आजकल लोग शादी के बाद एक्सट्रामैरिटल अफेयर रख रहे हैं और पार्टनर को तलाक देकर एक्स के साथ वापस रिलेशनशिप में चले जा रहे हैं।

क्या फीलिंग न होने पर एक्स के साथ दोस्ती हो सकती है?

डॉक्टर कहती हैं कि यह एक बहुत दिलचस्प और विवादित सवाल है। कुछ लोग मानते हैं कि अगर रोमांटिक भावनाएं खत्म हो गई हैं, तो एक्स के साथ दोस्ती संभव है। जबकि कई लोग इसे असंभव मानते हैं। सच्चाई यह है कि यह पूरी तरह व्यक्ति की मानसिकता, परिस्थितियों और सीमाओं पर निर्भर करता है। आप कितने समझदार हैं, अपने पार्टनर से सभी बातें शेयर करते हैं आदि चीजों पर भी यह निर्भर करता है। अगर ये कुछ चीजें आप व आपके एक्स के बीच है तो आप दोस्त बनकर रह सकते हैं- 

  1. अगर दोनों लोग सच में आगे बढ़ चुके हों

अगर दोनों लोग अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं, नए रिश्तों में खुश हैं और उनके मन में कोई रोमांटिक या अधूरी भावना नहीं है, तो दोस्ती संभव हो सकती है। लेकिन यह तभी स्वस्थ होती है जब दोनों के बीच स्पष्ट सीमाएं हों और उनका वर्तमान साथी इस बात से सहज महसूस करता हो।

  1. अगर दोस्ती ईमानदार हो, छुपी हुई नहीं

एक्स के साथ दोस्ती तभी ठीक मानी जाती है जब उसमें पारदर्शिता हो। अगर कोई व्यक्ति अपने जीवनसाथी से यह बात छुपाकर अपने एक्स से बात करता है, तो इसका मतलब है कि कहीं न कहीं उसे खुद भी लगता है कि यह सही नहीं है। रिश्तों में भरोसा सबसे महत्वपूर्ण होता है, इसलिए किसी भी तरह की छिपी हुई बातचीत भविष्य में समस्याएं पैदा कर सकती है।

  1. सीमाएं तय होना जरूरी है

अगर कोई अपने एक्स से दोस्ती बनाए रखना चाहता है, तो कुछ सीमाएं तय करना बहुत जरूरी होता है। जैसे- 

  • बातचीत का उद्देश्य सिर्फ सामान्य हाल-चाल तक सीमित हो
  • भावनात्मक निर्भरता न बने
  • अपने वैवाहिक जीवन की निजी समस्याएं एक्स से साझा न की जाएं
  • इन सीमाओं के बिना दोस्ती धीरे-धीरे पुराने भावनात्मक रिश्ते की ओर लौट सकती है।
  1. वर्तमान रिश्ते की प्राथमिकता

शादी के बाद सबसे महत्वपूर्ण रिश्ता पति-पत्नी का होता है। अगर एक्स के साथ बातचीत की वजह से जीवनसाथी को असुरक्षा, दुख या अविश्वास महसूस हो, तो उस स्थिति पर गंभीरता से विचार करना जरूरी है। बेहतर होगा कि आप अपने एक्स से पूरी तरह से अलग हो जाएं। किसी भी पुराने रिश्ते से ज्यादा जरूरी होता है वर्तमान रिश्ता और उसका सम्मान करना। अगर आप एक्स को ज्यादा महत्व देंगे तो यह आपके पार्टनर के लिए अपमानजनक होगा।

क्या एक्स से दोस्ती हमेशा गलत है?

यह कहना सही नहीं होगा कि एक्स से दोस्ती रखना हमेशा गलत ही होता है। लेकिन यह भी सच है कि यह हर किसी के लिए आसान या सुरक्षित नहीं होती। हम सभी इंसान हैं और हमारी भावनाएं बहुत जटिल होती हैं। कभी-कभी हमें लगता है कि हमारे मन में कोई भावना नहीं बची, लेकिन कुछ परिस्थितियां पुरानी यादों और भावनाओं को फिर से जगा सकती हैं। इसीलिए कई रिलेशनशिप एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि अगर किसी पुराने रिश्ते में भावनाएं बहुत गहरी रही हों, तो उससे दूरी बनाए रखना ही बेहतर होता है।

आखिर में क्या बोलीं डॉक्टर सबा

शादी के बाद एक्स से बात करना कई कारणों से हो सकता है जैसे- आदत, अधूरा क्लोजर, पुरानी दोस्ती या सिर्फ सामान्य संपर्क। हर मामले को एक ही नजरिए से देखना सही नहीं होता। जहां तक एक्स के साथ दोस्ती की बात है, यह तभी संभव है जब दोनों लोग भावनात्मक रूप से पूरी तरह आगे बढ़ चुके हों, रिश्ते में पारदर्शिता हो और स्पष्ट सीमाएं तय हों। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि किसी भी स्थिति में वर्तमान रिश्ते का सम्मान और भरोसा सबसे ऊपर होना चाहिए। आखिरकार, स्वस्थ और खुशहाल विवाह वही होता है जिसमें दोनों साथी एक-दूसरे के प्रति ईमानदार, संवेदनशील और भरोसेमंद हों।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights

  • बेहतर होगा कि आप अपने एक्स से कोई संपर्क न रखें, ये एक तरह की चीटिंग ही होती है।
  • अगर आप अपने एक्स से बात करते हैं तो इसके बारे में अपने पति या पत्नी को जरूर बताएं।
  • दोस्ती तक ठीक है, लेकिन एक्स के साथ अपने रिश्ते को गहरा न बनाएं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।