Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

चाइना में ब्रेकअप के बाद पार्टनर को देने पड़ते हैं पैसे, चाइनीज डेटिंग का ये ट्रेंड है बड़ा अनोखा

Breakup Fee Dene Ka Chinese Dating Trend Kya Hai: कैसा हो अगर लंबे समय तक किसी के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद, पार्टनर ब्रेकअप कर ले और बदले में पैसे दे तो? बात थोड़ी अजीब है, लेकिन चाइना में ऐसा ही हो रहा है।

चाइना में ब्रेकअप के बाद पार्टनर को देने पड़ते हैं पैसे, चाइनीज डेटिंग का ये ट्रेंड है बड़ा अनोखा
ब्रेकअप के बाद पैसे देने का ट्रेंड

Written by Vidya Sharma |Updated : April 9, 2026 2:08 PM IST

What Is Breakup Fee in China: आपका क्या लगता है? प्यार की क्या कीमत होती है? अगर आप कहेंगे कि प्यार को अमूल्य होता है तो चाइना का ये ट्रेंड जीता-जागता उदाहरण है कि प्यार से पैसे भी कमाए जा सकते हैं। हम बात कर रहे हैं चाइना के डेटिंग ट्रेंड की, जिसमें ब्रेकअप करने वाला व्यक्ति अपने पार्टनर को 'ब्रेकअप फी' देता है। आपको भी सुनकर अजीब लगा न?

जी हां पर यह सच है। दरअसल असल जिंदगी में भी होता यही है कि जब कोई रिलेशनशिप में आता है तो खाने-पीने और गिफ्ट आदि में खर्च करता ही है। इसके बाद जब ब्रेकअप होता है तो चीजें वापस करना और आखिरी बार मिलना, जैसी असहज स्थितियां पैदा होती हैं। ऐसे में चाइना के लोगों ने फॉर्मल नहीं लेकिन इनफॉर्मल तरीके से ही डेटिंग का एक ट्रेंड बनाया है जिसे ब्रेकअप फी कहा जाता है। आइए हम इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ब्रेकअप फी क्या होती है?

हर रिश्ते की शुरुआत में हम अपने पार्टनर के साथ डिनर पर जाते हैं, उनके लिए कई तरह के गिफ्ट भी खरीदते हैं। और जब ब्रेकअप का समय आता है तो पैसा तो खर्च किया पैसा तो वापस नहीं मिलता है, लेकिन सामान जरूर लौटा दिया जाता है। बस इसी सिचुएशन को थोड़ा अच्छे से डील करने के लिए चाइना के कपल्स ने एक नया डेटिंग ट्रेंड बनाया है।

Also Read

More News

कौन करता है पैसों का भुगतान

इसमें होता यह है कि जो व्यक्ति ब्रेकअप करता है वह अपने पार्टनर को ब्रेकअप फी देता है। यह सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए है जो लंबे समय से रिलेशनशिप में रहे रहे हैं और पार्टनर के साथ इमोशनल रिलेशन साझा कर रहे हैं। रिश्ते को खत्म करने वाला व्यक्ति ही हर्जाना भरता है। वे अपने द्वारा रिश्ते में लगाए गए समय, प्रयास और धन के आधार पर तय करते हैं कि उसे अपने एक्स पार्टनर को कितना पैसा देना चाहिए।

कपल के बीच होता है समझौता

कितने पैसे देने हैं, यह तय करने के लिए कपल्स नॉर्मल तरीके से डेटिंग के दौरान साथी ने कितना पैसा खर्च किया था। कुछ लोग अमाउंट को इस आधार पर भी तय करते हैं कि उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से कितनी क्षति पहुंची है।

क्या सिर्फ पुरुष ही ब्रेकअप फी देते हैं?

वैसे अब तक की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक सिर्फ बॉयफ्रेंड ही ब्रेकअप के बाद अपनी प्रेमिका को पैसे दे रहे थे। इसका कारण अपनी पार्टनर की नाराजगी को थोडा कम करना भी था। लेकिन बीते कुछ समय से महिलाएं भी इसमें शामिल हो गई हैं। इसके दो कारण हैं, पहला यह कि अगर महिला ब्रेकअप कर रही है तो इसलिए वह देगी और दूसरा यह कि अगर अधिक खर्चे के बात आएगी तो चाइना में रिलेशनशिप में अक्सर पुरुष ही खाने-पीने का खर्चा उठाते हैं। इसलिए एक पर भार न पड़े, इसलिए महिलाएं भी इस ट्रेंड का हिस्सा बन गई हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।