Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Radhika Anant Se Age Mai Kitni Badi Hai: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट साल 12 जुलाई 2024 में एक दूसरे के साथ शादी के रिश्ते में बंधे थे। अंबानी परिवार के छोटे बेटे की शादी इतनी धूमधाम से हुई थी। यहां तक पहले प्री वेडिंग, फिर वेडिंग और फिर पोस्ट वेडिंग फंक्शन रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे। खैर राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंध ही गए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि राधिका अनंत से बड़ी हैं?
जी हां, भारतीय रीति-रिवाजों में सबसे पहले लड़के-लड़कियों के गुण और उम्र मिलाई जाती है। लेकिन अंबानी परिवार ने इस धारणा को तोड़ा है। उन्होंने सिर्फ छोटी बहू राधिका मर्चेंट ही नहीं, बल्कि अपनी बड़ी बहू भी बेटे आकाश से 1 साल बड़ी ढूंढी हैं। लड़के का उम्र में बड़ा होना आम माना जाता है, लेकिन अगर लड़की उम्र में बड़ी हो तो रिश्ते पर क्या असर पड़ता है? आज हम आपको इस लेख में इसी सवाल का जवाब बताने वाले हैं।
बता दें कि राधिका मर्चेंट का जन्म 18 दिसंबर 1994 में हुआ था, जिसके हिसाब से वह आज 31 साल की हो गई हैं। वह एनकॉर हेल्थकेयर के सीईओ और वाइस चेयरमैन वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं। वहीं अगर हम मुकेश अंबानी के छोटे बेटे की बात करें तो वह 10 अप्रैल 1995 में पैदा हुए थे और आज वह 30 साल 8 महीने के हैं।
यानी कि अगर हम अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की उम्र के बीच के अंतर की बात करें तो राधिका लगभग 4 महिने अपने पति से बड़ी हैं। पति-पत्नी में थोड़ा भी एज गैप होना, समाज में बड़ी चुनौती बन जाता है, लेकिन अंबानी परिवार ने इस चुनौती को मुंह तोड़ जवाब दिया है। आइए जानते हैं कि अगर लड़की उम्र में बड़ी हो तो रिश्ते पर क्या असर पड़ता है।
लड़की उम्र में बड़ी हो या छोटी, अक्सर देखा जाता है रिश्ते में वह अधिक परिपक्वता से काम लेती हैं। खासकर अगर किसी की पत्नी उम्र में बड़ी होती है तो रिश्ते में आने वाले भावनात्मक चुनौतियों को हैंडल करने में मदद मिलती है। साथ ही उनमें इतना धैर्य होता है कि कभी-कभी वह रिश्ते को टूटने से भी बचा लेती हैं। पति को सहायता यह मिलती है कि जब वह किसी परेशानी का सामना करता है तो उसे पत्नी से इमोशनल सपोर्ट देती है।
आजकल सभी महिलाएं वर्किंग हैं। ऐसे में अगर लड़की उम्र में बड़ी होती है तो कहा जा सकता है कि उसकी फाइनेंस को लेकर पकड़ बहुत ही ज्यादा अच्छी होगी। ये गुण घर की आर्थिक स्थिति को ऊपर उठाने में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। वहीं अगर लड़की वर्किंग न भी हो तो भी एक महिला में बजट को मैनेज करने के गुण आ ही जाते हैं।
हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि लड़कियां बचपन से ही अपनी मां को घर की चीजें और बजट संभालती देखती हैं। यही चीजें उन्हें बाद में अपने नए घर-परिवार को संभालने में मदद करती हैं। घरेलू महिलाएं उन्हें दिए गए पैसों से घर का खर्चा चलाने के साथ-साथ अन्य जरूरतों को भी पूरा करने और उसमें से पैसों की बचत करने का हुनर भी रखती हैं।
अक्सर उम्र में छोटी महिलाओं की प्यार और रोमांस को लेकर कुछ फिल्मी अपेक्षाएं होती हैं, जिनके पूरा न होने पर वह नाराज भी हो जाती है। लेकिन वहीं अगर पत्नी उम्र से बड़ी हो तो व रियलिटी में जीती है, वह ऐसी कोई अपेक्षा नहीं रखती जो पूरी न की जा सकती हो या जिसे पूरा करना असंभव हो। वह समझती हैं कि गिफ्ट या पैसों का खर्चा करना प्यार नहीं है। किसी के साथ क्वालिटी टाइम बिताना, दिल से गुलाब देना या घर पर साथ बैठकर फिल्म देखना आदि भी प्यार का हिस्सा है।
इसलिए अगर कोई आपको बोले कि अरे आपकी पत्नी को उम्र में बड़ी हैं तो उन्हें जवाब जरूर दीजिएगा कि हां, उन्होंने ही मुझे और मेरे घर को संभाला हुआ है। उन्हीं के सपोर्ट, प्यार, रिस्पेक्ट और मैच्योरिटी हमारे रिश्ते के मुख्य बिंदु हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
राधिका मर्चेंट का जन्म 18 दिसंबर 1994 को हुआ था, इसलिए दिसंबर 2025 तक उनकी उम्र 31 साल है।
राधिका मर्चेंट एक भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना हैं और अपने माता-पिता और बहन के साथ दवा कंपनी एनकोर हेल्थकेयर के निदेशक मंडल की सदस्य भी हैं।
हाँ, राधिका मर्चेंट अनंत अंबानी से लगभग 4 महीने बड़ी हैं, क्योंकि राधिका का जन्म 18 दिसंबर, 1994 को हुआ था और अनंत का जन्म 10 अप्रैल, 1995 को हुआ था, जिससे वह उनसे थोड़ी बड़ी हैं।