hamburger icon
A
Read in English

क्या आपका पार्टनर भी देता है Silent Treatment, कैसे पहचानें कहीं यह Emotional Toxic Behaviour तो नहीं

Silent Treatment in Relationship: क्या आपका पार्टनर भी लड़ाई के बाद चुप हो जाता है? कोई शिकायत नहीं करता है? तो यह साइलेंट ट्रीटमेंट हो सकता है। यह कई रिश्तों को बर्बाद करने का कारण बनता है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : January 7, 2026 7:42 AM IST

Silent Treatment in Relationship: जब तक दो पार्टनर लड़ रहे हैं, एक-दूसरे से शिकायत कर रहे हैं, एक-दूसर की कमियां बता रहे हैं, तब तक सब सही रहता है। तब तक एक रिश्ता सही तरह से चल रहा होता है। लेकिन, जैसे ही एक पार्टनर शिकायत करना और लड़ना बंद कर देता है यानी साइलेंटट्रीटमेंट देना शुरू कर देता है, तो इस स्थिति में रिश्ता दगमगा सकता हैयहएकऐसीस्थितिहै, जिसमेंअगररिश्तेपरध्यानदियाजाएतोटूटनेकेगरारपरभीसकताहैइसलिएसाइलेंटट्रीटमेंटकोसमझनाबहुतजरूरीहैआइए, जानतेहैंक्याहैऔरइसस्थितिसेकैसेबचें?

साइलेंटट्रीटमेंट क्या होता है?

जब रिश्ते में कोई व्यक्ति किसी मुद्दे या लड़ाई को सुलझाने के बजाय, बात करना बंद कर देता है, तो इसे ही साइलेंटट्रीटमेंट कहा जाता है। इससे न सिर्फ रिश्ता खराब होता है, सामने वाला व्यक्ति तनाव या डिप्रेशन में भी चला जाता है। इससे एक-दूसरे के साथ इमोशनल दूरी बननी शुरू हो जाती है। इस तरह का रिश्ता काफी टॉक्सिक होने लगता है।

कैसे समझें पार्टनर दे रहा है साइलेंटट्रीटमेंट?

  • अगर आप समझ नहीं पा रहे हैं कि आपका पार्टनरसाइलेंटट्रीटमेंट दे रहा है कि नहीं, तो इस प्वाइंट्स से समझें।
  • अगर आपका अपने पार्टनर से कुछ पूछते हैं या बातचीत करते हैं और वह उनका जवाब सिर्फ हां या नहीं में देता है, तो यह साइलेंटट्रीटमेंट हो सकता है।
  • अगर आपका पार्टनर आपके साथ कुछ शेयर नहीं कर रहा है, बातचीत को टाल रहा है तो यह साइलेंटट्रीटमेंट होता है।
  • पार्टनर किसी भी वार्तालाप को छोटे-छोटे जवाब में खत्म कर रहा है।
  • बातचीत करते समय आपको इग्नोर करना, आपके साथ आंखें न मिलाना।
  • गुस्सा या नाराजगी जाहिर न करने के बजाय चुप्पी साध लेना।

इस स्थिति में क्या करें?

  • अगर आपका पार्टनरसाइलेंटट्रीटमेंट दे रहा है तो इस स्थिति में शांत माहौल में बैठकर अपने पार्टनर से बातचीत करें।
  • अपने पार्टनर को बताए कि आपको उनका इस तरह का व्यवहार पसंद नहीं है। आप उनके इस व्यवहार से दुखी होते हैं।
  • अगर आपका पार्टनर 24 घंटे से अधिक समय से चुप है और साइलेंटट्रीटमेंट दे रहा है, तो इस स्थिति को नजरअंदाज न करें। रिलेशनशिपएडवाइजर या काउंसलर की मदद लें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।