इमोशनल अफेयर से मैरिज लाइफ हो सकती है खराब, इस तरह करें बचाव

What Is Emotional Affair: यदि आप अपनी मैरिड लाइफ को अच्छा चलाना चाहते हैं, तो आपको किसी और व्यक्ति के साथ भावनात्मक रूप से नहीं जुड़ना चाहिए। जी हां, आपका ये इमोशनल अफेयर आपकी मैरिज लाइफ को खराब कर सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : May 21, 2024 2:58 PM IST

What Is Emotional Affair: मानव एक भावनात्मक प्राणी है, जिसका मतलब है कि हमें जीवन में कभी न कभी किसी दूसरे व्यक्ति की भावनात्मक जरूरत पड़ती है। आप शादीशुदा हैं या अकेले, आपको कभी न कभी एक साथी की जरूरत अवश्य लगती होगी। जिससे आप अपने दिल की सभी बात बिना किसी रोक टोक के कर सकें। क्योंकि पति/पत्नी हो या गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड ऐसे रिश्तों  में आप हमेशा एक बंधन महसूस करते हैं। जिसके चलते कभी-कभी आपके रिश्तों में खटास आ जाती है। इसके चलते आप मानसिक रूप से परेशान रहते हैं। तो ऐसी स्थिति में आपका किसी के साथ भावनात्मक रिश्ता बनाना गलत नहीं है। लेकिन यदि आप शादीशुदा जीवन में किसी दोस्त के साथ ज्यादा समय देने लगते हैं, तो इसका नकारात्मक प्रभाव आपके शादीशुदा रिश्ते पर पड़ता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे इमोशनल अफेयर आपकी मैरिड लाइफ को बर्बाद कर सकता है।

क्या इमोशनल अफेयर?

इमोशनल अफेयर यानी किसी अन्य व्यक्ति के साथ आपका भावनात्मक जुड़ाव। इस संबंध में व्यक्ति दूसरे से इमोशनल अटैचमेंट रखता है, और उसके करीब होने या उससे बात करने पर काफी खुश होता है। इस तरह के अफेयर में आए दो लोग एक दूसरे को अपना काफी समय देने लगते हैं। हालांकि ये कोई जरूरी नहीं कि इमोशनल अफेयर में आए दो लोग शारीरिक रूप से करीब आएं, लेकिन यदि ऐसा होता है तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं क्योंकि शारीरिक जुड़ाव अटैचमेंट का चरम स्तर माना जाता है। इमोशनल अफेयर में जुड़े दो व्यक्ति एक दूसरे को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लेते हैं।

इमोशनल अफेयर के संकेत

अकेले रहने के बहाने तलाशना

यदि आप शादीशुदा हैं और आप अपने साथी के साथ समय बिताने से अकेले समय बिताना ज्यादा पसंद करते हैं, तो आप निश्चित ही किसी इमोशनल अफेयर के संबंध में बंध चुके हैं। ऐसा व्यक्ति अपने परिवार में भी ज्यादा समय नहीं बिताता है।

छोटी-छोटी बातें शेयर करना

इमोशनल अफेयर में जुड़ा एक व्यक्ति अपनी हर एक छोटी से छोटी बात को दूसरे के साथ शेयर करने लगता है। उदाहरण के लिए उसने दिनभर में क्या किया या उसकी कल के लिए क्या प्लानिंग है। वह साथी को सब कुछ बता देना चाहता है।

पार्टनर की तलाश दूसरे में करना

इस तरह के संबंध में जुड़ा व्यक्ति अपने पार्टनर की कमियों को पूरा करने की कोशिश दूसरे व्यक्ति से करता है। वह इस रिश्ते में खुद को इस तरह झोंक देता है कि उसे अपने रिश्ते की कोई भी बात बिल्कुल पसंद नहीं आती है।

इमोशनल अफेयर से कैसे बचें?

  • दूसरे व्यक्ति से संपर्क को पूरी तरह खत्म कर दें।
  • इस संबंध के समय आप अपने रिश्ते को खूबसूरत पलों के बारे में सोचें।
  • ऐसे समय को ज्यादा ध्यान रखें जब आप अपने परिवार के साथ ज्यादा खुश रहे हैं।
  • अपने पार्टनर और परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं।
  • अपने जीवनसाथी के साथ खुलकर बात करें, और अपने रिश्ते के बीच किसी तीसरे व्यक्ति को न आने दें।
  • अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें और समय-समय पर घूमने जाएं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source