Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इंडिया को फाइनल में पहुंचाने वाले अक्षर पटेल का वाइफ के साथ है ऐसा रिश्ता, पत्नी ने तो अपने हाथ में...

भारतीय क्रिकेट टीम को यादगार जीत दिलाने वाले अक्षर पटेल और उनकी पत्नी मेहा पटेल का रिश्ता भी बहुत स्पेशल है।

इंडिया को फाइनल में पहुंचाने वाले अक्षर पटेल का वाइफ के साथ है ऐसा रिश्ता, पत्नी ने तो अपने हाथ में...
Team India cricketer Axar Patel shares a special bond with wife meha in hindi.

Written by Sadhna Tiwari |Updated : March 5, 2025 8:47 PM IST

इंडियन क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल इन दिनों खूब चर्चा में हैं। अपनी बेहतरीन बॉलिंग के दम पर उन्होंने टीम में खास जगह बनायी है। वहीं, बतौर बैट्समैन भी अक्षर पटेल टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हुए हैं। टीम इंडिया के सभी सदस्य प्यार से अक्षर को ‘बापू’ कहते हैं। बात आईपीएल की हो या हाल के ऑस्ट्रेलिया-इंडिया मैच की, अक्षर ने हमेशा मैच में अपने प्रदर्शन से सबको इम्प्रेस ही किया है।

क्रिकेट के मैदान में तो किस्मत अक्षर पर मेहरबान ही है पर क्या आप जानते हैं कि अक्षर की लव लाइफ भी बहुत प्यारे ढंग से आगे बढ़ी है। अक्षर पटेल और उनकी पत्नी मेहा पटेल के बीच बहुत प्यारा-सा रिश्ता है और वे दोनों अपनी रिलेशनशिप को सफल बनाने के लिए बहुत कोशिशें करते हैं।

26 जनवरी को हुई थी शादी

क्या आप जानते हैं कि साल 2023 को 26 जनवरी के दिन अक्षर और मेहा की शादी हुई थी। दोनों के लिए यह दिन हमेशा ही बहुत खास रहा है। हाल ही में अक्षर पटेल और उनकी वाइफ ने शादी की दूसरी एनिवर्सरी मनायी। इन दोनों का रिश्ता जनवरी 2022 में शुरू हुआ था जब दोनों की सगाई हुई थी। ऐसा भी कहा जाता है कि सगाई से पहले लगभग 10 साल तक दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहेथे और फाइनली अक्षर और मेहा ने 26 जनवरी, 2023 के दिन गुजरात के वडोदरा में एक बहुत ही खूबसूरत से फंक्शन में शादी की।

Also Read

More News

10 साल की डेटिंग के बाद की थी शादी

मेहा पटेल एक मशहूर डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं। मेहा और अक्षर लम्बे समय तक एक-दूसरे को डेट करते रहे और इस बीच उन्होंने अपने रिश्ते और प्रोफेशनल लाइफ में साथ-साथ ग्रो किया। दोनों ने ही एक-दूसरे के साथ ईमानदारी दिखायी और आखिरकर जब अक्षर ने मेहा के उनके बर्थडे की पार्टी में शादी के लिए प्रपोज किया तो मेहा ने झटपट हां कह दी।  दोनों ने अपने लगभग एक दशक पुराने रिश्ते को शादी तक पहुंचाया और अपनी शादीशुदा जिंदगी की शुरूआत 2023 में की। बता दें कि मेघा और अक्षर का एक प्यारा-सा बेटा भी है जिसका जन्म 2024 में हुआ था।

मेहा के हाथ पर है अक्षर के नाम का टैटू

अक्षर पटेल और मेहा के बॉन्डिंग को समझने के लिए बता दें कि मेहा ने बड़े ही प्यार से अपने हाथों पर अक्षर के नाम का टैटू बनवाया है। यह टैटू उनके दाहिने हाथ पर है जिसमें Aksh लिखा हुआ है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source