तलाक के बाद टूट गईं थीं सानिया मिर्जा, आते थे पैनिक अटैक; दोस्त की मदद से बनीं स्ट्रांग मां

Sania Mirza Got A Panic Attack After Divorce: एक पॉडकास्ट के दौरान सानिया मिर्जा ने खुद इस बात खुलासा किया है कि शोएब मलिक से तलाक के बाद उन्हें पैनिक अटैक आते थे।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : November 14, 2025 12:03 PM IST

Sania Mirza Got A Panic Attack After Divorce: पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपनी पर्सनल लाइफ और जिंदगी के सबसे इमोशनल पल शेयर किए हैं। सानिया मिर्जा ने बताया कि शोएब मलिक के साथ हुए तलाक के बाद वो अंदर से पूरी तरह टूट गई थीं। वो मानसिक रूप से इतना परेशान थीं कि उन्हें कई बार पैनिक अटैक आते थे। सानिया ने पर्सनल लाइफ से जुड़ी ये बातें अपने नए यूट्यूब टॉक शो 'सर्विंग इट अप विद सानिया' के पहले एपिसोड में अपनी दोस्त और बॉलीवुड डायरेक्टर फराह खान के साथ शेयर किए है।

जीवन के मुश्किल दौर से गुजरी सानिया

टॉक शो के दौरान सानिया मिर्जा ने बताया कि तलाक के बाद वो अपने जीवन के सबसे मुश्किल दिनों से गुजर रही थीं। लाइव शो के दौरान सानिया ने कहा कि- उन्हें एक शो कर रहा था वो अंदर से कांप रही थीं। इस दौरान सानिया मिर्जा की दोस्त फराह खान सेट पर आईं और उन्होंने टेनिस स्टार को समझाया। सानिया ने कहा, 'मैं यह कैमरे पर नहीं कहना चाहती थी, लेकिन वो जीवन के सबसे खराब पलो मे से एक था। तब फराह मेरे सेट पर आई, मुझको लाइव शो में जाना था। मैं कांप रही थी और अगर आप (फराह खान) वहां नहीं आतीं तो मैं वह शो नहीं कर पाती।' सानिया ने पैनिक अटैक के दौरान फराह खान ने उनकी मदद की और कहा- 'कोई बात नहीं, तुम यह शो करोगी।'

सानिया को देखकर डरी थीं फराह खान

शो के दौरान फराह खान ने बताया कि जब उन्होने सानिया मिर्जा को उस हालात में देखा तो वो अंदर से डर गईं थीं। उन्हें खुद भी शूटिंग पर जाना था, लेकिन जब उन्होंने दोस्त सानिया के बारे में सुना तो वो सब कुछ छोड़कर अपनी पायजामा और चप्पल में ही सेट पर पहुंच गई थी। सेट पर ही उन्होने न सिर्फ सानिया को संभाला था, बल्कि आगे काम करने और डट कर खड़े होने का हौसला भी दिया था।

सिंगल पेरेंट्स को दोगुना काम करना पड़ता है काम

सानिया मिर्जा की तारीफ करते हुए फराह खान ने कहा कि एक सिंगल पेरेंट्स होने के नाते आपको दोगुना काम करना पड़ता है। आपको सिर्फ बच्चे के फ्यूचर और फाइनेंशियल सिक्योरिटी ही नहीं देखनी होती है, बल्कि बच्चे को समय भी देना होता है, उसके साथ काम करने, खेलने, खाना शेयर करने और क्लाविटी टाइम भी बिताना पड़ता है। ये दोगुना कोशिश है और सानिया इसे खूबसूरती से निभा रही है।

सिंगल पेरेंट्स हैं सानिया मिर्जा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सानिया मिर्जा एक सिंगल मॉम हैं। सानिया मिर्जा ने अप्रैल 2010 में शोएब मलिक से शादी की थी। 2018 में उनके बेटे इजहान मिर्जा मलिक का जन्म हुआ। शादी के लगभग 14 साल के बाद सानिया और शोएब की खबरें आई थीं। शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्जा बेटे इजहान की अकेले देखभाल कर रही हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source