Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Benefits of Rose Fragrance: फरवरी का महीना वही होता है, जिसका इंतजार प्रेमी जोड़ों को लंबे समय से रहता है। 7 फरवरी को “रोज डे” यानी गुलाब दिवस के नाम से मनाया जाता है। प्रेमी जोड़े मानते हैं कि गुलाब देने का मतलब है अपने साथी को बिना बोले अपने दिल की बात कह देना। लेकिन आज के भागदोड़ के समय में जहां हर कोई काम के बढ़ते प्रेशर और लगातार बन रहे स्ट्रेस से परेशान हो रहा है। ऐसे में अपने पार्टनर से रोज मिलना कुछ समय के लिए उनके पार्टनर को स्ट्रेस को दूर कर सकता है। लेकिन कहानी सिर्फ कहीं खत्म नहीं होती है। अपने पार्टनर को गुलाब देना सिर्फ उसे कुछ देर की खुश ही नहीं देता है, बल्कि इससे उसको कई फायदे भी मिलता है, जिनके बारे में आपको बताने वाले हैं। इस लेख में हम आपको रोज डे पर दिया जाने वाला गुलाब के फायदों के बारे में बताने वाले हैं, जो न सिर्फ दिखने में सुंदर लगता है बल्कि आपके स्वास्थ्य के लिए भी ह फायदेमंद हो सकता है।
गुलाब के फूल की खुशबू के मेंटल हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद बताया गया है और गुलाब की खुशबू लेने से एक नहीं बल्कि आपके मानसिक स्वास्थ्य को कई अलग-अलग फायदे हो सकते हैं जिनके बारे में नीचे बताया गया है -
अपने पार्टनर को गुलाब देना सिर्फ उसे खुश करने के लिए ही नहीं बल्कि उसके मानसिक स्वास्थ्य को और अच्छ बनाने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। क्योंकि यह उसे न सिर्फ खुश करेगा बल्कि उसके मानसिक स्वास्थ्य को भी अच्छा बनाए रखने में आपकी मदद करेगा।
सिर्फ मेंटल हेल्थ के लिए ही नहीं बल्कि अच्छी नींद के लिए भी गुलाब की खुशबू को काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर आप गुलाब की खुशबू लेते हैं, तो इससे आपका दिमाग रिलैक्स हो होने लगता है और अपको अच्छी नींद आने लगती है। हालांकि, इस बात को ध्यान में रखना होगा कि गुलाब की खुशबू का प्रभाव हर व्यक्ति के अनुसार अलग-अलग हो सकता है और इसलिए आपको अगर आपको अनिद्रा की समस्या है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपको गुलाब की खुशबू लेने से नींद आ जाएगी।
कुछ रिसर्च में यह भी पाया गया है कि गुलाब से निकलने वाली खुशबू मानव मस्तिष्क के लिए एक तरह से पेनकिलर का काम करती हैं। माना जाता है कि जब गुलाब की खुशबू तो मस्तिष्क के कुछ जरूरी हिस्सों को एक्टिवेट कर देती है। इस दौरान नर्वस सिस्टम में कुछ खास साइकोलॉजिकल चेन्ज आते हैं, जिससे दर्द अपने आप कम होने लगता है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।