Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

जो लोग बिना ज्यादा सोचे ‘प्लीज’ या ‘थैंक यू’ कहते हैं, उनमें होती हैं ये 5 खूबियां

Ek Acha Or Mature Person Kaisa Hota Hai: आपने बहुत से ऐसे लोग देखे होंगे जो हर काम के बाद थैंक यू, प्लीज, पहले आप, शुक्रिया आदि कहते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसे लोगों में कई खूबियां होती हैं?

जो लोग बिना ज्यादा सोचे ‘प्लीज’ या ‘थैंक यू’ कहते हैं, उनमें होती हैं ये 5 खूबियां
मैच्योर पर्सन
VerifiedMedically Reviewed By: Dr. Malini Saba

Written by Vidya Sharma |Published : April 9, 2026 4:10 PM IST

Log Thank You Or Please Jyada Kyu Kehte Hain: कुछ आदतें इंसान के बारे में, बिना कुछ कहे, बहुत कुछ बता देती हैं। जैसे कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके मुंह से प्लीज और थैंक यू अपने आप निकल जाता है। मतलब वह हर छोटी मदद या काम के बाद शुक्रिया अदा करते हैं। उन्हें अलग से याद नहीं करना पड़ता कि सामने वाले को धन्यवाद कहना है या विनम्र होकर बात करनी है- यह बस उनके व्यवहार का हिस्सा होता है।

वैसे बहुत से लोग इसे सिर्फ मैनर्स मानते हैं, लेकिन असल में यह आदत किसी इंसान की पर्सनालिटी की भी झलक देती है। क्योंकि हर कोई छोटी-छोटी बातों में एप्रिसिएशन नहीं दिखाता। इसे लेकर साइकोलॉजिस्ट और महिला एवं मानवाधिकारों की समर्थक डॉक्टर मालिनी सबा हमें बताती हैं कि, जो लोग नेचुरली ग्रेटीट्यूड जताते हैं, उन में अक्सर कुछ खास क्वालिटीज देखी जाती हैं। ये कौन सी खूबिया हैं, आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

उनके अंदर सम्मान देने की भावना होती है

जो लोग छोटी-छोटी बातों पर भी प्लीज और थैंक यू कहना नहीं भूलते, वे आमतौर पर अहंकारी नहीं होते। उनके लिए यह जरूरी नहीं होता कि सामने वाला कितना बड़ा या छोटा है। वे अपने व्यवहार में बेसिक रिस्पेक्ट बनाए रखते हैं और यही बात उन्हें अलग बनाती है।

Also Read

More News

वे छोटी कोशिशों को भी नोटिस करते हैं

हर इंसान दूसरों के एफर्ट्स पर ध्यान नहीं देता, लेकिन पोलाइट लोग अक्सर छोटी-सी मदद को भी महसूस करते हैं। वह रिश्तों को हल्के में नहीं लेता। उन्हें समझ आता है कि सामने वाले ने उनके लिए समय निकाला या कोशिश की है।

उनका स्वभाव सहज और नरम होता है

जो लोग विनम्रता से बात करते हैं, उनका नेचर अक्सर थोड़ा काम (Calm) और सॉफ्ट (Soft) होता है। वे बिना वजह कठोर या रूखा व्यवहार करने वालों में नहीं आते। उनके साथ लोग आसानी से घुल-मिल जाते हैं। एक छोटा-सा ‘थैंक यू’ किसी के दिन को बेहतर बना सकता है, और यही संवेदनशीलता भावनात्मक बुद्धिमत्ता की निशानी है।

वे रिश्तों को अहमियत देते हैं

किसी भी रिश्ते में एप्रिसिएशन बहुत मायने रखता है। जो लोग छोटी-छोटी बातों पर भी आभार जताते हैं, वे अक्सर रिलेशनशिप को मेंटेन करना जानते हैं। उन्हें पता होता है कि अच्छी बोन्डिंग रिस्पेक्ट और ग्रिटीट्यूड से बनती है। विनम्र लोग आमतौर पर दूसरों को सहज महसूस कराते हैं।

उनमें इमोशनल मैच्योरिटी दिखती है

हर सिचुएशन में पोलाइट रह पाना आसान नहीं होता। खासकर तब, जब इंसान स्ट्रेस में हो। इसलिए जो लोग हर हाल में अपने शब्दों और टोन का ध्यान रखते हैं, उनमें इमोशनल बैलेंस और मैच्योरिटी अक्सर ज्यादा होती है। ऐसे लोग समझते हैं कि शब्दों का असर सामने वाले पर कितना पड़ता है।

Highlights
Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • कई बार किसी इंसान की असली पहचान उसकी बड़ी उपलब्धियों से नहीं, बल्कि उसकी छोटी आदतों से होती है।
  • प्लीज और थैंक यू जैसे शब्द भले छोटे हों, लेकिन ये किसी के व्यक्तित्व की गहराई को काफी हद तक दिखा देते हैं।
  • किसी इंसान की महानता उसके बड़े कामों से नहीं, बल्कि रोजमर्रा के छोटे व्यवहारों से पहचानी जाती है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।