
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : March 1, 2025 1:13 PM IST
How to tell if your partner is keeping secrets | रिश्तों को संभाल कर रखना आज के समय में बहुत मुश्किल काम है और इसमें कोई शक नहीं है कि कई बार छोटी सी गलती रिश्तों में बड़े बदलाव ला देती है। अच्छे से अच्छे और पुराने से पुराने रिश्ते टूट जाते हैं और जब उनके टूटने की शुरुआत होती है तो उसके पीछे कई बार एक छोटा सा कारण मिलता है और वह कारण अक्सर होता है सीक्रेट रखने की आदत। अगर आपका पार्टनर आपसे सीक्रेट्स रखता है, तो समझ लीजिए वहीं से आपका रिश्ता कमजोर होना शुरू हो जाता है। लेकिन सीक्रेट्स रखने की आदत का पहले पता लगाया जा सकता है, कुछ छोटे-छोटे बदलावों से। इसलिए अगर आप अपने पार्टनर में कुछ छोटे-छोटे बदलाव देखने लगे हैं, तो आपको अपने पार्टनर से खुलकर बाद कर लेनी चाहिए और उसका कारण जान लेना चाहिए। ऐसा करके आप अपने रिश्ते को खराब होने से बचा सकते हैं। तो चलिए सबसे पहले जानते हैं उन छोटे-छोटे बदलावों के बारे में।
जब आपका पार्टनर आपसे सीक्रेट्स रखना शुरू करता है, तो उसके मन अपने अपने सीक्रेट्स से जुड़ी बातें घूमती रहती है और ऐसे में वह आपकी बातों पर ध्यान नहीं दे पाता है। अगर आप अपने पार्टनर से कुछ बात कहते हैं, तो वह कई बार उन पर ध्यान न देकर मन ही मन कुछ सोचता रहता है। हालांकि, यह संकेत किसी मानसिक बीमारी का भी हो सकता हैय़
अगर आपका पार्टनर पहले से ज्यादा चुप रहने लगा है, तो हो सकता है कि उसके मन में कोई बात हो जो वह आपके बता न पा रहा हो। जरूरी नहीं है कि आपका पार्टनर आपसे कुछ छिपा ही रहा हो यह भी हो सकता है कि वह कुछ आपको बताने की कोशिश कर रहा हो लेकिन बता ना पा रहा हो। इसलिए अगर आपका पार्टनर चुप रहने लगा है, तो आपको उससे बात कर लेनी चाहिए।
जब पार्टनर कोई बात छुपाने लगता है या फिर सीक्रेट रखने लगता है, तो वह आपसे टलने की कोशिश करने लगेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि उसे डर लगा रहेगा कि अगर वह आपके सामने आएगा तो वह गलती से अपना सीक्रेट आपके सामने खोल देगा। हालांकि, जरूरी नहीं है कि अगर आपका पार्टनर टलने की कोशिश कर रहा है, तो उसके मन में कोई सीक्रेट ही हो और सुनिश्चित आप उससे बात करके ही कर सकते हैं।
अगर आपका पार्टनर आपसे सीक्रेट रखने लगा है तो वह अपनी बात को छुपाए रखने के लिए बात-बात पर गुस्सा होने लगेगा। मन में बात रहने के कारण उसका स्वभाव भी चिड़चिड़ा हो सकता है, जिसके कारण छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने लगता है। हालांकि, जरूरी नहीं है कि अगर गुस्सा आ रहा है, तो उसके मन में सीक्रेट ही हो, कोई अन्य परेशानी भी हो सकती है
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।