Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

नई शादी हुई है और दोनों वर्किंग हैं? कैसे निकालें एक-दूसरे के लिए समय?

हम दोनों ही अपने काम में व्यस्त रहते हैं। मैं अक्सर यह भी सोचती हूं कि कैसे लोग अपने रिलेशनशिप को बनाए रखते हैं, जब दोनों वर्किंग होते हैं।

नई शादी हुई है और दोनों वर्किंग हैं? कैसे निकालें एक-दूसरे के लिए समय?

Written by Anju Rawat |Published : December 9, 2025 10:36 AM IST

मेरी शादी को अभी 3 हफ्ते ही हुए हैं। मैं और मेरे पति, हम दोनों वर्किंग हैं और हमारा सारा समय ऑफिस और घर के कामों में ही निकल जाता है। इसकी वजह से हम एक-दूसरे को समय ही नहीं दे पाते हैं। लेकिन हमें यह भी पता हैं कि एक-दूसरे के लिए समय निकालना कितना जरूरी है। जब हम पहली बार मिले थे, तो हम एक-दूसरे के साथ घंटों बिताते थे। लेकिन अब हमारे पास इतना समय नहीं है। हम दोनों ही अपने काम में व्यस्त रहते हैं। मैं अक्सर यह भी सोचती हूं कि कैसे लोग अपने रिलेशनशिप को बनाए रखते हैं, जब दोनों वर्किंग होते हैं। लेकिन फिर मुझे लगता है कि यह सब समय निकालने की बात है। अगर आप एक-दूसरे के लिए समय निकालना चाहते हैं, तो आप निकाल ही लेंगे। मैं और मेरे पति ने भी एक-दूसरे के लिए समय निकालना प्रायोरिटी में रखा है। आइए, जानते हैं जब दोनों वर्किंग हो तो एक-दूसरे के लिए समय कैसे निकाला जा सकता है?

प्रायोरिटी दें

सबसे पहले आप दोनों को सोचना है कि एक-दूसरे के लिए समय निकालना हमारी प्रायोरिटी है। जैसे ही ऑफिस का काम पूरा हो जाए या आप फ्री हो जाए, तो अपने पार्टनर को टाइम दें। एक ऐसा समय निर्धारित करें, जिसमें सिर्फ आप दोनों बातें करें और समय बिताएं। आपको दिनभर में 30-40 मिनट एक-दूसरे को जरूर देने चाहिए। ताकि, एक-दूसरे की भावनाओं और विचारों को समझ पाए।

क्वालिटी टाइम निकालें

अगर आपकी शादी ज्वाइंट फैमिली में हुई है, तो एक-दूसरे के लिए क्वालिटी टाइम जरूर निकालें। इस समय पर आप ऐसा कुछ करें, जो दोनों को पसंद हो। आप गेम खेल सकते हैं या डिनर पर जा सकते हैं। इसके अलावा, मूवी देखना भी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। क्वालिटी टाइम निकालने से आप एक-दूसरे को ज्यादा बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।

Also Read

More News

कम्युनिकेशन करें

एक रिश्ते को बनाए रखने के लिए सबसे जरूरी है कम्युनिकेशन। कम्युनिकेशन यानी बातचीत करने से कई परेशानियां खुद दूर हो जाती हैं। बातचीत करने से आप अपने पार्टनर के दिल की बात समझ पाएंगे और उसकी फीलिंग्स पर ध्यान दे पाएंगे। बातचीत करने से ही एक-दूसरे को समझने में मदद मिलती है। इसलिए बातचीत करते रहे, इसी पर रिश्ते की डोर टिकी रहती है।

घूमने का प्लान बनाएं

अगर नई शादी हुई है और आप अभी तक कहीं घूमने नहीं गए हैं, तो प्लान जरूर बनाएं। आप दोनों सबसे पहले डिसाइड करें कि कहा जाना है। इसके बाद प्लान बनाएं कब जाना है, कितने दिनों के लिए जाना है। अगर आप कहीं घूमने जाएंगे, तो एक-दूसरे को पूरा समय दे पाएंगे। जब आप दोनों एक साथ किसी जगह को एक्सप्लोर करेंगे, तो उसमें भी काफी सुकून है।

एक-दूसरे को सपोर्ट करें

शादी के बाद अपने पार्टनर को सपोर्ट करना बहुत जरूरी होता है। अगर आपका पार्टनर आपको समय नहीं दे पा रहा है, तो उसकी स्थिति को भी समझने की कोशिश करें। एक-दूसरे को और उसकी स्थिति को समझने की कोशिश करें। अपने पार्टनर को हर हाल में सपोर्ट जरूर करें।

समय निकालने के लिए एक्स्ट्रा एफर्ट करें

अगर आप दोनों वर्किंग हैं और एक-दूसरे के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं, तो आपको ज्यादा एफर्ट्स करने की जरूरत है। आप ऑफिस और घर के काम जल्दी खत्म करने की कोशिश कर सकते है, ताकि एक-दूसरे के साथ समय बिता सके।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights:

  • नई शादी के बाद एक-दूसरे के लिए समय निकालना बहुत जरूरी है।
  • शादी के बाद कई घूमने जरूर जाएं और नई चीजों को एक्सप्लोर करें।
  • एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें और सपोर्ट करें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।