
Also Read
ऑस्कर जीतने वाले मशहूर म्यूजिक प्रोड्यूसर ए आर रहमान ने 2 दिन पहले ही ऐलान किया कि वे अपनी पत्नी सायरा से अलग हो रहे (Divorce of AR Rahman) हैं। 29 साल पुरानी इस शादी के टूटने की खबर सुनते ही लोग हैरान रह गए। बता दें कि, रहमान और सायरा (A R Rahman and Saira Banu Divorce) के रिश्ते में इससे पहले किसी भी तरह की अनबन या उतार-चढ़ाव की कोई खबर सामने नहीं आयी थीं। लेकिन, अचानक से सायरा और रहमान के तलाक की खबर सामने आते ही उनके फैंस दुखी हो गए हैं कि इतने रिस्पेक्टफुल और अच्छे कपल के बीच भी दूरियां कैसे आ सकती हैं।
बता दें कि साल 1995 में ए आर रहमान और सायरा बानू की अरेंज मैरिज हुई थी। इन दोनों के 3 बच्चे हैं। ए आर रहमान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, मुझे उम्मीद थी कि हम अपनी शादी के 30 साल पूरे कर लेंगे। लेकिन, हम जैसा सोचते हैं हमेशा वैसा होता नहीं है।
इन दोनों के बीच दूरियां और तलाक का कारण 'इमोशनल स्ट्रेन' बताया जा रहा है। रहमान की पत्नी सायरा बानो की वकील वंदना शाह की तरफ से दिए गए बयान में कहा गया कि, तकरीबन 3 दशक पुरानी इस शादी से बाहर निकलने के लिए सायरा ने यह फैसला इमोशनल स्ट्रेन के कारण लिया है। इन दोनों के बीच रिश्ते में बहुत प्यार था लेकिन, धीरे-धीरे दोनों को महसूस होने लगा कि अब उनके बीच दूरियां आ रही हैं। सायरा की तरफ से यह भी कहा गया कि उन्हें अपनी रिलेशनशिप में बड़ी तकलीफ और दर्द से गुजरना पड़ा जिसकी वजह से उन्होंने अलग होने का निर्णय लिया है।
एआर रहमान और सायरा बानू के डिवॉर्स का कारण जिस 'इमोशनल स्ट्रेन' को बताया जा रहा है वह आज बहुत-से शादीशुदा कपल्स को महसूस हो रहा है। यह एक ऐसी स्थिति है जहां रिलेशनशिप में दोनों पार्टनर्स के बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं जिसकी वजह से उन्हें स्ट्रेस महसूस हो सकता है। इसी तनाव को इमोशनल स्ट्रेन कहा जाता है। आमतौर पर रिश्त में यह तनाव, तब आने लगता है जब कपल्स एक-दूसरे पर शक करने लगते हैं या उनका एक-दूसरे पर विश्वास नहीं रहता। इसी तरह कपल्स के बीच कम्यूनिकेशन कम हो जानेसे भी इमोशनल स्ट्रेन बढ़ सकता है।
किसी भी रिलेशनशिप में इमोशनल गैप आने से बचने का एक ही उपाय है कि आप अपने पार्टनर से जितना हो सके उतना कम्यूनिकेट करें। अपने पार्टनर से हर उस मुद्दे पर बात करें जो आपकी शादीशुदा जिंदगी से जुड़ा हुआ हो।
किसी भी तरह की मुश्किल स्थिति में अपने पार्टनर के साथ डिस्कशन करें और उनके साथ मिलकर अपनी समस्या का हल निकालने की कोशिश करें। जरूरत हो तो दोस्तों, घरवालों और पेरेंट्स को भी इस बातचीत में इन्वॉल्व करें।
अगर आप हमेशा चिंता में डूबे रहते हैं तो आपको अपने विचारों को कंट्रोल करना सीखना चाहिए। खुद को नेगेटिव विचारों से बचाएं। खुद का ध्यान भटकाएं और सकारात्मक तरीके से सोचें।
अपने मन को मजबूत बनाएं। रिलेशनशिप के फेल होने का दुख आपको अंदर तक तोड़ सकता है। इसीलिए, खुद को इमोशनली स्ट्रॉन्ग बनाएं। इससे दुख से बाहर निकलने में मदद होगी।