रिश्तों में सबसे ज्यादा दूरियां लाती हैं ये 4 गलत फहमियां, टूटने की नौबत आने से पहले ही कर लें इनकी पहचान

Misunderstanding in Relationship: रिश्तों के बीच की खटास को दूर करने के लिए सबसे पहले उन गलतफहमियों को दूर करना होगा जो हमारे रिश्तों को अंदर ही अंदर खा रही होती हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : April 16, 2024 9:16 PM IST

Relationship misunderstandings: रिश्तों के बीच की खटास को दूर करने के लिए बहुत सी छोटी-छोटी बातो का ध्यान रखना पड़ता है। जब हम इन बातों का ध्यान रखा बंद कर देते हैं, तो यह खटास बढ़ती रहती है और रिश्तों के बीच दूरियां पैदा कर देती है। रिश्ता कोई भी हो उसे हेल्दी बनाए रखने के लिए हर छोटी-छोटी बात का ध्यान रखना पड़ता है और जब हम रिश्तों की बीच की छोटी-छोटी खटास को समझना बंद कर देते हैं, तो यही खटास एक कड़वाहट का रूप ले लेती है और रिश्तों में दूरियां आने लगती हैं। अगर आपके रिश्तों में दूरियां आ रही हैं, तो आपको आपको भी इन छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखना होगा। किसी भी रिश्ते को सबसे ज्यादा नुकसान गलतफहमी ही देती है। बहुत ही ऐसी छोटी-छोटी गलतफहमी हम अक्सर कर देते हैं, जिसके कारण हमारे रिश्ते को नुकसान पहुंचने लगता है। इस लेख में हम आपको रिश्तों में होने वाली ऐसी 5 गलतफहमियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके कारण अक्सर रिश्तों में दूरियां आने लगती हैं।

1. नेगेटिव लेने की गलतफहमी

कई बार जब रिश्ते में खटास आने लगती है, तो हमने यह भी लगने लगता है कि हमारी सारी बातों को नेगेटिव लिया जा रहा है। जबकि कई बार ऐसा नहीं होता है और सिर्फ हमें ही ऐसा लग रहा होता है। अगर आपको भी लगता है कि आपका पार्टनर आपकी हर बात को नेगेटिव ले रहा है, तो आपको इस बारे में उनके साथ खुलकर बात करनी चाहिए।

2. टालने की गलतफहमी

कई बार पार्टनर बिजी हो सकता है लेकिन हमें लगता है कि वह हमें इग्नोर कर रहा है या टाल रहा है। यह रिश्तों में खटास पैदा करने वाली सबसे बड़ी गलतफहमी होती है। अगर आपको लगता है कि आपका पार्टनर आपको टाल रहा है, तो इस बारे में खुलकर अपने पार्टनर से बात करें, ताकि अगर कोई बात भी है तो उसे दूर किया जा सके।

3. बेकसूर समझने की गलतफहमी

किसी भी रिश्ते में आई खटास के पीछे कई बार दोनों तरफ से ही गलती होती है। लेकिन कई बार हमें लगने लगता है कि मैं बेकसूर हूं और सारी गलती पार्टनर की ही है। बिना किसी बात को सुनिश्चित किए ऐसा नहीं सोचना चाहिए और अगर मन में किसी भी प्रकार की कोई शंका है तो अपने पार्टनर के साथ इस बारे में खुलकर बात कर लेनी चाहिए।

4. मानसिक बीमार होने की गलतफहमी

कई बार जब रिश्तों में खटास होने लगती है, तो हमें कुछ अच्छा नहीं लगता है और हमें लगता है कि हम मानसिक बीमार हो गए हैं। ऐसी संवेदनशील स्थिति में अगर आप खुद को मानसिक बीमार होने की गलतफहमी अपने दिमाग में लाते हैं, तो यह आपके रिश्ते को और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है।