Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Shadi ke Bad Rishte me Khatas: शादी जीवन का एक ऐसा पड़ाव है, जहां जीवन पूरी तरह से बदल जाता है। नए लोग जुड़ते हैं तो हमेशा से साथ रहे लोग दूर हो जाते हैं। इस दौरान हमें केवल अपना साथी ही अपना सा लगता है। शादी के शुरुआती दिन हर कपल के लिए बेहद खास होते हैं। इस समय अक्सर दोनों एक-दूसरे को समझने, अपनाने और रिश्ते को मजबूत बनाने की कोशिशों में लगे रहते हैं। प्रयास दोनों कर रहे होते हैं, लेकिन कई बार कुछ छोटी-छोटी गलतियां हम कर बैठते हैं, जो रिश्ते में अनजाने में खटास पैदा कर देती हैं। लेकिन अगर इन बातों को आप समय रहते समझ ले तो रिश्ते को और भी खूबसूरत बना सकती हैं। इसलिए खासतौर पर जिन लोगों की अभी नई-नई शादी हुई है, उनके लिए यह जरूरी है कि वे ऐसी कोई गलती न करें जिसके कारण उनके रिश्ते में खटास आना शुरू हो जाए। लेकिन वे भी रिश्ते में नए होते हैं और गलतियां कर सकते हैं, ऐसे में इस लेख में आपको उन चीजों के बारे में पता चलेगा जो अक्सर लोग नए रिश्ते में कर देते हैं। अगर आपकी नई-नई शादी हुई है या फिर आपके फ्रेंड या आपकी फेंड की नई शादी हुई है, तो इस लेख को उनके पास शेयर करें ताकि वे ऐसी गलतियां न कर पाएं। तो आइए आज हम आपको बताते हैं उन गलतियों के बारे में जो आप जाने-अंजाने में कर देते हैं।
शादी और लाइफ पार्टनर को लेकर दिल में कई अरमान होते हैं। जिन्हें आप अक्सर शुरुआती दिनों में अपने पार्टनर पर उम्मीदों के रूप में डाल देते हैं, जैसे- हमेशा समय देना, हर बात पर ध्यान देना और हमेशा अपनी पसंद से चलना आदि। हालांकि जब ये उम्मीदें पूरी नहीं होतीं, तो शिकायत और नाराजगी रिश्ते में बढ़ने लगती है। इसलिए बेहतर है कि शुरुआत में अपनी उम्मीदों को थोड़ा कम रखें और एक-दूसरे को सहज होने तक का समय दें।
कई बार आप लोग अपने साथी की तुलना किसी और से कर देते हैं, चाहे वह दोस्त हो, रिश्तेदार हो या सोशल मीडिया पर दिखने वाला कोई कपल। यह तुलना रिश्ते में दरार पैदा करती है और आपको पास लाने की जगह दूर कर देती है। इससे साथी के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचती है और संबंध कमजोर होने लगता है। इसलिए आप रिश्ते में नए हो या किसी भी पड़ाव पर तुलना करने से बचें।
नई-नई शादी में आप दोनों ही एक-दूसरे समझ रहे होते हैं। ऐसे में कभी-कभी गई छोटी-छोटी बातें भी गलतफहमी बन जाती हैं। ऐसे में कुछ लोग हर छोटी बात को दिल पर ले लेते हैं और चुप रहने या गुस्सा करने लगते हैं, जिससे रिश्ते को लेकर दिल में संशय पैदा हो जाता है और दूरी बढ़ाने लगती है। इसलिए बेहतर है कि पार्टनर से खुलकर बातचीत करें और किसी भी बात को दिल पर न लें।
वहीं नई जिंदगी, नए लोग और नए जीवन में कुछ कपल इतना खो जाते हैं कि परिवार और दोस्तों से दूरी बना लेते हैं। शुरुआत में यह सब अच्छा लगता है। आप पूरी तरह से साथी पर निर्भर हो जाते हैं औ्र जब आपको उनका समय नहीं मिलता है तो धीरे-धीरे बोरियत और चिड़चिड़ापन बढ़कर रिश्ते को प्रभावित करने लगता है। इसलिए संतुलन बनाकर चलना जरूरी है। हर रिश्ते को समय दें, लेकिन अपनी पहचान और अपने लोगों से भी जुड़े रहें।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।