नए रिश्ते को भी दीमक की तरह खा जाती हैं ये 5 गलतियां, इग्नोर किया तो तलाक तक की नौबत

Relationship issues: आजकल रिश्तों को खासतौर पर संभालकर रखना पड़ता है और इस दौरान छोटी-छोटी गलतियां भी ऐसी हो जाती हैं जो रिश्ते को चुपके-चुपके अंदर ही अंदर खोखला करने लगती है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : December 14, 2025 10:56 AM IST

Mistakes in Relationship: प्यार और भरोसा हर रिश्ते की नींव होती है और इस पर ही पूरे रिश्ते का बोझ होता है। खासतौर पर नई-नई शादी के बाद जो रिश्ता बना होता है, उसे सिर्फ प्यार और भरोसा ही संभालकर रख सकता है। नए लोगों के साथ जिंदगी की शुरुआत करना आसान नहीं होता, क्योंकि सब कुछ एकदम से बदल जाता है। ऐसे समय में धैर्य, समझदारी और एक-दूसरे का साथ रिश्ते को मजबूत बना सकता हैं। हालांकि, हम में से कई लोग शादी होने के बाद कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर जाते हैं, जो इसे अंदर से दीमक लगी लकड़ी की तरह खोखला कर देती हैं। आप इन गलतियों को शुरुआत में नजरअंदाज करते हैं और फिर समय के साथ यही आदतें रिश्ते में कड़वाहट, दूरी और उनके टूटने का कारण बन जाती हैं। ऐसे में आप अगर नई-नई शादी के बाद अपने रिश्ते को मजबूत रखना चाहती हैं, तो इन 4 बड़ी गलतियों को करना छोड़ दें।

बातचीत में कमी

हर रिश्ता बातचीत पर टिका होता है और इसलिए परिस्थिति कैसी भी हो दोनों का एक-दूसरे से खुलकर बात करना बेहद जरूरी है। जब दोनों एक-दूसरे से खुलकर बात करना बंद कर देते हैं, तो गलतफहमियां बढ़ती ही चली जाती हैं और भावनात्मक दूरी रिश्ते में जगह बना लेती हैं। इसलिए आपका रिश्ता नया हो या पूरानी रोजमर्रा की बातें, परेशानियां और खुशी व दुख एक दूसरे से शेयर करना बहुत जरूरी है, क्योंकि यही जुड़ाव रिश्ते को मजबूत करता है।

बातों का अनुमान लगाना

अक्सर लोग कुछ बातें खुद ही सोच लेते हैं और खुद ही उसके परिणाम का अनुमान भी लगा लेते हैं। उन्हें लगने लगता है कि उनका पार्टनर भी यही सोच रहा होगा, जब ये अनुमान गलत साबित होता है, तब तनाव और अनबन शुरू होती है । इसलिए रिश्ते में बिना पूछे निष्कर्ष पर पहुंचने से बचें, क्योंकि यह अनावश्यक टकराव को जन्म देता है।

‘मैं’ की जगह ‘हम’

किस भी रिश्ते को बचाने के लिए यह सीखान बहुत जरूरी है कि नए रिश्तों में सबसे आम गलती होती है निजी अहम को रिश्ते से ज्यादा महत्व देना। जब हर बात में ‘मैं’ आ जाता है और ‘हम’ पीछे छूट जाता है, तो रिश्ता कमजोर पड़ना लाजमी है। आपको समझना होगा कि साथी को बराबर का स्थान देना और फैसलों में शामिल करना रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद करता है।

छोटी गलतफहमियों को बड़ा रूप देना

आप इस बात से सहमत होंगे कि हर रिश्ता उतार-चढ़ाव से गुजरता है, लेकिन छोटी बातों को मन में रख लेना या मन ही मन उसे बढ़ाते जाना रिश्ते को बर्बाद कर देता है। ऐसे में बेहतर रहेगा कि गलतफहमियों को तुरंत बातचीत के जरिए दूर किया जाए। वरना ये छोटी बातें बाद में भारी मतभेद में बदल जाती हैं। इसलिए छोटी-छोटी बातों को भूलकर आगे बढ़ना भी एक रिश्ते को चलाने के लिए जरूरी होता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source