Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शादी के बाद की जाने वाली ये गलतियां जिनके कारण कम होने लगता है प्यार, नए कपल न करें इग्नोर

Relationship Problems: शादी के बाद नए-नए रिश्ते में कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिसके कारण आपसी प्रेम और सम्मान कम होने लगता है। इस लेख में हम आपको इसी प्रेम और सम्मान के बारे में बताएंगे।

शादी के बाद की जाने वाली ये गलतियां जिनके कारण कम होने लगता है प्यार, नए कपल न करें इग्नोर

Written by Mukesh Sharma |Updated : March 13, 2026 2:46 PM IST

Relationship Issues: शादी के बाद लड़की और लड़के के जीवन में बहुत से बदलाव आते हैं और कई बार वे उन बदलावों को ठीक से मैनेज नहीं कर पाते हैं और कुछ गलतियां कर बैठते हैं। यही गलतियां कई बार उनके रिश्ते को प्रभावित करती हैं, जिसके कारण कई बार आपसी प्यार कम होने लगता है। अक्सर आपने अपने आस-पास वालों से सुना होगा कि "रिश्ते में अब वो बात नहीं जो पहले हुआ करती थी।" आखिर ऐसा क्यों कहते हैं लोग? क्यों उन्हें लगता है कि रिश्ते में प्रेम खत्म हो रहा है? वैवाहिक जीवन की एक नई शुरुआत का प्रतीक होता है। इसमें प्रेम, विश्वास और समझदारी का गहरा महत्व सम्मिलित होता है। लेकिन कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच आकर्षण और प्रेम पहले जैसा न रहने में कहीं न कहीं आपकी ही गलती होती है। लेकिन अगर आप समय रहते सही कदम उठाएं तो रिश्ते को फिर से मधुर बनाया जा सकता है।

जिम्मेदारियों से बढ़ता दबाव

शादी के बाद जीवन में कई नई जिम्मेदारियां, जो लड़के और लड़की दोनों के लिए पूरी तरह नई होती हैं। घर से लेकर, परिवार, आर्थिक प्रबंधन और कभी-कभी बच्चों की परवरिश तक आपको अनेकों जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं। ऐसे में अक्सर पति-पत्नी एक-दूसरे को समय देना भूल जाते हैं। जानकार बताते हैं कि जब साथ में समय कम बिताया जाता है, तो स्वाभाविक रूप से भावनात्मक दूरी बढ़ने लगती है, जिसे खत्म करने के प्रयास आपको करते रहने चाहिए।

(और पढ़ें -  रिश्ते में खटास बढ़ने का कारण)

Also Read

More News

बातचीत की कमी

आज के समय में किसी भी रिश्ते की मजबूती का आधार ईमानदारी भरा संवाद ही हो सकता है। हममें से अधिकतर लोग कई बार छोटी-छोटी बातें मन में दबाकर रख लेते हैं और उनके बारे में सोचते रहते हैं। इससे गलतफहमियां बनने लगती हैं। ऐसे में जब साथी अपनी भावनाएं, परेशानियां या अपेक्षाएं साझा नहीं करते और आप उन्हें नहीं समझ पाते हैं तो तो धीरे-धीरे दूरी बढ़ने लगती है। लेकिन बातचीत के दौरान रिश्तों में तनाव पैदा करने वाली बातें अवॉइड करनी चाहिए।

गंभीरता से न लेना

शादी होती है दोनों साथी शुरुआती समय में एक-दूसरे के लिए काफी अधिक खास प्रयास करते हैं, लेकिन फिर समय बीतता है और यह प्रयास कम हो जाते हैं। इस स्थिति में साथी को महसूस होता है कि उसकी भावनाओं या प्रयासों की कद्र नहीं की जा रही है और फिर धीरे-धीरे आकर्षण और लगाव कम होने लगता है और रिश्ते में दूरी आ जाती है। रिश्ते को बचाए रखने के लिए अपने साथी की हर बात पर गौर करना चाहिए, टालमटोल नहीं करने चाहिए।

रुचियों में अंतर

समय बदलाव का प्रतीक है। ऐसे में समय के साथ लोगों की प्राथमिकताएं और रुचियां बदलना भी आम है। लेकिन यदि पति-पत्नी एक-दूसरे के शौक और भावनात्मक जरूरतों को समझने का प्रयास नहीं करते, तो उनके बीच दूरी जगह बनाने लगती है और फिर रिश्ता बेजान सा नजर आने लगता है। ऐसे में आपको इन स्थितियों से घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि जरूरत है सही कदम उठाने की।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।