Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

यार-दोस्तों की ये 5 टिप्स बर्बाद कर देगी आपकी शादीशुदा लाइफ, कभी न करें इन पर अमल

कई बार कपल्स को अपने आसपास के लोगों से कुछ ऐसी टिप्स भी मिलती हैं जो सुलह कराने की बजाय बात को पूरी तरह से बिगाड़ देती हैं। इसीलिए इन टिप्स पर भूलकर भी अमल नहीं करना चाहिए।

यार-दोस्तों की ये 5 टिप्स बर्बाद कर देगी आपकी शादीशुदा लाइफ, कभी न करें इन पर अमल

Written by Sadhna Tiwari |Updated : April 3, 2024 12:27 PM IST

Relationship tips to avoid: रिलेशनशिप में दोनों पार्टनर्स के बीच तालमेल, समझदारी और भरोसे की जरूरत सबसे अधिक होती है। क्योंकि,कपल्स के बीच बार-बार नोंक-झोंक, लड़ाई (couples fight) और मनमुटाव होता रहता है और ऐसे में लोगों को अपने पार्टनर के साथ बहुत ही समझदारी से काम लेना पड़ता है। वहीं, आसपास के लोग भी कई बार कपल्स के बीच के झगड़े और मनमुटाव को कम कराने की कोशिश करते हैं। इस दौरान उन्हें कुछ टिप्स भी मिलती हैं जो झगड़ा खत्म करने में मददगार साबित हो सकती है। लेकिन, कई बार कपल्स को अपने आसपास के लोगों से कुछ ऐसी टिप्स भी मिलती हैं जो सुलह कराने की बजाय बात को पूरी तरह से बिगाड़ देती हैं। इसीलिए इन टिप्स पर भूलकर भी अमल नहीं करना चाहिए। (Relationship tips for married couples)

मियां-बीवी झगड़े के बाद कभी ना मानें दोस्तों की ये बातें ( Relationship tips married couples should never follow after fight)

बच्चे की तैयारी करो

कई बार कपल्स के बीच होनेवाले झगड़ों को खत्म करने के लिए बड़े-बुजुर्ग और यार-दोस्त अक्सर उन्हें परिवार बढ़ाने की सलाह देते हैं। इन लोगों के अनुसार बच्चा आने के बाद पति-पत्नी के बीच के झगड़ेकम हो जाते हैं। पर इस सलाह को सबसे अच्छी सलाह मानकर इसपर अमल करने से पहले थोड़ा विचार करें। अपने पार्टनर से बात करें कि क्या वह आपके साथ अपना रिश्ता बचाना चाहते हैं और क्या आप दोनों बच्चे के लिए तैयार हैं। क्योंकि बच्चे के साथ कई तरह जिम्मेदारियां भी कपल्स पर आ जाती हैं और उनके लिए मेंटली तैयार ना होने से पति-पत्नी के बीच तनाव बढ़ सकता है।

तुम पहले माफी नहीं मांगना

पति-पत्नी के झगड़े में इगो (Ego) और अहंकार (pride) जैसी भावनाएं बात को बहुत अधिक बिगाड़ सकती हैं। लेकिन, कई बार देखा जाता है कि कपल्स के बीच झगड़ा होने के बाद उनके आसपास के लोग उन्हें सलाह देते हैं कि उन्हें अपने पार्टनर से ना तो माफी मांगनी है और ना ही उन्हें उनके सामने झुकना है। लेकिन इस तरह की स्थिति में कपल्स के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जाता है और झगड़ा भी लम्बा खीच सकता है।

Also Read

More News

कुछ दिनों के लिए बात मत करो

रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने और उसे स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए दो लोगों के बीच बातचीत (communication in relationship tips) सबसे जरूरी है। इसीलिए, झगड़े के बाद अगर कोई आपको अपने पार्टनर से बात करने से मना करे तो उसकी यह सलाह बिल्कुल ना मानें। (never stop communication with your partner after fight)

कुछ दिन के लिए अलग-अलग रहो

यह सलाह देने वाला व्यक्ति कभी भी आपका शुभचिंतक नहीं हो सकता। पति-पत्नी के बीच के झगड़े में अलग रहने की स्थिति छोटी-मोटी बातोंकी वजह से नहीं आनी चाहिए। बहस हो जाने और मनमुटाव की वजह से अगर कोई आपको अपने परिवार से अलग होने या दूर रहने की सलाह दे तो तुरंत इसके लिए तैयार ना हों। क्योंकि, ऐसा करना आपके बच्चों और परिवार के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इसी तरह कई बार लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अपने फाइनेशियल और पैसों-प्रॉपर्टी आदि से जुड़े फैसलों में अपने पार्टनर की राय ना लें या घर-परिवार की जिम्मेदारियों में हाथ ना बंटाएं। लेकिन, आप खुद विचार करें और अच्छी तरह सोचने के बाद ही इन मुद्दों से जुड़े फैसले लें। क्योंकि, इस तरह की टिप्स ना केवल आपके रिश्ते पर असर डालती हैं बल्कि आपके परिवार के भविष्य के लिए भी चुनौतियां खड़ी कर सकती हैं।