Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

रिश्ते में प्यार है लेकिन खुशी नहीं? वजह हो सकती हैं ये 4 छोटी बातें

Healthy Relationship Tips: रिश्ते में प्यार और खुशी को बनाए रखने के लिए आपको इन छोटी-छोटी बातों पर गौर करना बहुत जरूरी होता है। इससे आपका रिश्ता कामयाबी की राह पर चलेगा

रिश्ते में प्यार है लेकिन खुशी नहीं? वजह हो सकती हैं ये 4 छोटी बातें

Written by Anju Rawat |Published : December 29, 2025 10:08 AM IST

Healthy Relationship Tips in Hindi: सोशल मीडिया के दौर में कपल्स कई फोटो और वीडियो अपलोड करते रहते हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि यह कपल कितना खुश और एक-दूसरे के प्यार में है। जबकि, असल जिंदगी में रिश्ते उतने ही खोखले होते जा रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है खुशी नहीं मिलना। आजकल ज्यादातर कपल्स की शिकायत रहती है कि वह एक-दूसरे के प्यार में है, कोई बड़ा झगड़ा नहीं है, भरोसा भी पूरा है, लेकिन फिर भी वह रिश्ते में खुश नहीं है। हालांकि, इसके पीछे कोई बड़ी वजह नहीं होती है। रिश्ते में खुशी न होने के पीछे छोटी-छोटी बातें ही जिम्मेदार होती हैं, जो खुशियों को कम कर देती हैं। आइए, जानते हैं कि रिश्ते में प्यार होते हुए भी कपल्स खुशी महसूस क्यों नहीं करते हैं?

1. एक-दूसरे को समय न दे पाना

जब किसी रिश्ते की शुरुआत होती है, तो बातें करते-करते घंटों बीत जाते हैं। लेकिन, जैसे-जैसे शादी को समय ज्यादा होने लगता है तो एक-दूसरे को समय कम देने लगते हैं। यानी एक-दूसरे को क्वालिटी टाइम नहीं दे पाते हैं। इससे भावनात्मक दूरी बढ़ने लगती है और रिश्ते में खुशी महसूस नहीं होती है। इस स्थिति में ऐसा हो जाता है कि आप एक-दूसरे के साथ तो है, लेकिन बातचीत नहीं है। ऐसे में एक-दूसरे के लिए प्यार तो होता है लेकिन उस रिश्ते में खुशी महसूस नहीं होती है। इसलिए अगर आप एक अच्छा रिश्ता चाहते हैं तो रोजाना 20-30 मिनट का समय अपने पार्टनर के लिए जरूर निकालें। साथ में घूमने-फिरने और समय बिताने की हैबिट बहुत जरूरी है।

2. पार्टनर की सराहना न करना

रिश्ते के शुरुआत में सभी लोग अपने पार्टनर की खूब सराहना करते हैं। लेकिन, समय के साथ हम पार्टनर की सराहना को महत्व नहीं देते हैं। जब पार्टनर की सराहना करनी बंद कर देते हैं, तो सामने वाले को लगता है कि उसकी कोशिशों की कोई कीमत नहीं है। दरअसल, हर व्यक्ति चाहता है कि जब वह कोई अच्छा काम करें तो उसकी प्रशंसा की जाए। अपने पार्टनर की अच्छी बातों की सराहना करना बहुत जरूरी है। इससे रिश्ते में पॉजिटिविटी बनी रहती है।

Also Read

More News

3. एक-दूसरे के बारे में बातचीत करें

रिश्ते के शुरुआत में सभी एक-दूसरे के बारे में जानने के लिए ज्यादा से ज्यादा बातचीत करने की कोशिश करते हैं। लेकिन, जब रिश्ते में कुछ समय बीत जाता है, तो हम सिर्फ अपनी जिम्मेदारियों से जुड़ी बातों तक ही खुद को सीमित रख देते हैं। हम सिर्फ बच्चे, परिवारजनों, घर के काम और बिल आदि के बारे में बातचीत करते हैं। एक-दूसरे से दिल की बातें नहीं कर पाते हैं, ऐसे में आपके रिश्ते में भले ही प्यार हो लेकिन पार्टनर वैसी खुशी महसूस नहीं करता है। इसलिए जरूरी है कि अपने पार्टनर के साथ बैठें और उनकी बातों को सुनें और अपने मन की उलझनों को भी शेयर करें।

4. खुद की खुशी को नजरअंदाज करना

कई बार हम रिश्ते को निभाते-निभाते हम खुद को ही भूल जाते हैं। रिश्ता निभाने के चक्कर में हम अपनी पसंद और दोस्तों से दूरा बना लेते हैं। लेकिन, जब आप खुद खुश नहीं होते, तो रिश्ता भी खुश नहीं रह पाता। एक रिश्ता तभी कामयाब हो पाता है, जब आप अपनी पसंद और हॉबीज को साथ लेकर चलें। साथ ही, अपने पार्टनर को भी उनकी हॉबीज को पूरा करने के लिए मोटिवेट करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights:

  • रिश्ते में प्यार और खुशी बनाए रखने के लिए एक-दूसरे को समय देना बहुत जरूरी है।
  • प्यार और खुशी बनाए रखने के लिए भावनात्मक जुड़ाव बहुत जरूरी है।
  • रिश्ते में प्यार और खुशी बनाए रखने के लिए अपने हॉबीज पर ध्यान दें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।