Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

महीनों नहीं मिलते बुमराह और संजना फिर भी मजबूत है रिश्ते की गांठ, कपल की 4 आदतें सिखाती हैं रिश्ते को मैनेज करना

Jasprit Bumrah Ka Relationship: शानदार बॉलिंग के लिए मशहूर जसप्रीत बुमराह अक्सर अपनी वाइफ स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन के साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहते हैं, लेकिन उनके रिश्ते की यह 3-4 बातें हम सभी को सिखाती हैं कि रिश्ते कैसे मैनेज किए जाते हैं।

महीनों नहीं मिलते बुमराह और संजना फिर भी मजबूत है रिश्ते की गांठ, कपल की 4 आदतें सिखाती हैं रिश्ते को मैनेज करना
bumrah love story

Written by Vidya Sharma |Updated : April 8, 2026 10:38 AM IST

Jasprit Bumrah and Sanjana Ganesan Relationship: क्रिकेट की दुनिया में जब बेस्ट कपल की बात आती है तो हर किसी की जुबां से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का नाम निकलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के जांबाज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी रिश्ते निभाने में किसी से कम नहीं हैं। जहां बीते साल भर में इतने क्रिकेटर्स के डायवोर्स की खबरें सुनने को मिलीं, वहीं एक कपल ने काम के चलते आने वाली दूरी को रिश्ते में खटास का कारण नहीं बनने दिया। हम बात कर रहे हैं जसप्रीत बुमराह और उनकी धर्मपत्नी स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन की, जो आजकल के युवा को लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को लेकर बहुत कुछ सिखाती है।

बुमराह और संजना का रिश्ता ऐसा है जो हर कपल को कुछ न कुछ अच्छी  सीख देता ही है। खासकर उन्हें जो एक-दूसरे से बहुत दूर रहते हैं या लंबे समय तक मिल नहीं पाते हैं। दरअसल जैसा कि हम सभी जानते हैं बुमराह मैचेस के चलते बिजी रहते हैं और संजना गणेशन स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट होने के साथ-साथ एंकर और क्रिकेट मैचेस के ब्रॉडकास्ट को कवर करती हैं। यही कारण है कि वह भी अपने काम में व्यस्त रहती हैं। महीनों एक दूसरे का साथ नहीं मिलने पर भी कपल में कभी दूरियां नहीं बढ़ी, रिश्तों में न कोई दरार और खटास आई। अगर आप भी अपने रिश्ते की गांठ को मजबूत करना चाहते हैं तो उनके रिलेशनशिप की इन खास बातों को ध्यान में रखें।

नेगेटिविटी को पैदा न होने दें

वैसे तो रिश्तों को बचाकर रखना हर किसी के लिए जरूरी है, लेकिन जहां बात सेलिब्रिटी की आती है, वहां थोड़ा ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत पड़ती है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि वह फेमस होते हैं और आए दिन किसी के किसी के साथ चक्कर होने, शादी करने और तलाक लेने की खबरें आती रहती हैं।

Also Read

More News

यह वह स्थिति है जब रिश्ते में प्यार और विश्वासकी वैल्यू लगभग बराबर होनी चाहिए। इसी तरह बुमराह और संजना दोनों एक दूसरे पर बहुत ट्रस्ट करते हैं, हजार रूमर्स के बाद भी उनके बीच कभी दरार की खबरे नहीं आती हैं। इसके अलावा अपने पार्टनर को नेगेटिव सोच से दूर रहना चाहिए, हमेशा पॉजिटिव चीजों को सामने रखने से आप दोनों ही खुश रहेंगे।

काम का प्रेशर समझना

किसी भी कपल में अंडरस्टैंडिंग बढ़ने के ज्यादा चांस तब होते हैं, जब वह एक-दूसरे के काम की रिस्पेक्टकरते हैं। यही बात जसप्रीत बुमराह ने एक इंटरव्यू के दौरान भी कही थी कि संजना हमेशा उनके प्रेशर को समझती है। वह यह भी समझती हैं कि क्रिकेट मैच के साथ खिलाड़ी पर भी अधिक प्रेशर होता है। और, जब कभी कुछ चीजें सही नहीं होती हैं तो दोनों बातें करते हैं और चीजें शेयर करते हैं। इससे उन्हें एक शांत माहौल मिलता है तो प्रेशर के बीच अच्छा परफॉर्म करने की हिम्मत मिलती है।

छोटी-मोटी लड़ाइयों को करें इग्नोर

जाहिर सी बात है हर कपल के बीच छोटी-मोटी नोक-झोंकऔर लड़ाई होती रहती है, लेकिन इन बातों को पकड़कर बैठे रहना रिश्ते को खराब करता है। लेकिन बुमराह और संजना के रिश्ते में ऐसा नहीं है। वह अपने रिश्ते को बहुत ही अच्छे से मैनेज करके चलते हैं, यही कारण है कि मीडिया में कभी कपल से जुड़ी नेगेटिव न्यूज़ नहीं आती है या इसकी संभावना बहुत कम होती है।

दूरी के बावजूद रखें रिश्ते को मजबूत

कई बार ऐसा हुआ है कि बुमराह और संजना ने महीनों तक एक दूसरे से दूर रहने के बाद भी अपने रिश्ते को मजबूत बनाकर रखा है, और वह अपने हर प्रयास में कामयाब भी हुए हैं। आज व्यापक तकनीक का समय है जहां हर कपल रोजाना फोन कॉल, मैसेज और, वीडियो कॉल की मदद से एक दूसरे से जुड़ा रह सकता है। बुमराह और संजना बिजी शेड्यूल होने के बाद भी एक दूसरे के लिए वक्त निकाल लेते हैं। शेयरिंग और केयरिंग का खास ख्याल रखते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights

  • किसी भी कपल में इतनी अंडरस्टैंडिंग होनी चाहिए कि वह पार्टनर के वर्क प्रेशर को समझ पाए।
  • रिश्तों में ज्यादा दूरी का मतलब यह बिल्कुल नहीं कि पार्टनर का प्यार कम हो गया है।
  • अगर आप अपने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को स्ट्रांग बनाना चाहते हैं तो समय-समय पर ओपन कम्युनिकेशन करें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।