अभी हुई है शादी तो नए घर में एडजेस्ट करने के लिए अपनाएं ये 6 टिप्स, मिलेगा सम्मान और भरपूर प्यार

अगर आपकी हाल ही में शादी हुई है तो अपने पति और ससुराल वालों के साथ एडजेस्ट करने के लिए इन टिप्स को आजमाएं। इससे आपको पूरा सम्मान और प्यार मिलेगा।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : December 8, 2025 10:48 AM IST

How to Adjust in New Home After Marriage: क्या आपकी हाल ही में शादी हुई है? अगर हां, तो आपको नए घर में एडजेस्ट करने में काफी मुश्किल हो रही होगी। अपनी मम्मी-पापा और भाई-बहनों की याद भी सता रही होगी। अगर आपको ससुराल में भरपूर प्यार मिले तो एडजेस्ट करना थोड़ा आसान हो जाता है।

शादी के बाद हर लड़की ससुराल में वहीं प्यार और सम्मान चाहती है, जो उन्हें अपने मम्मी-पापा और भाई-बहनों से मिला होता है। हालांकि, इसके लिए आपको भी पूरे प्रयास करने जरूरी होते हैं। आपको भी अपने पार्टनर और ससुराल वालों का सम्मान करना चाहिए और उन पर खूब प्यार लुटाना चाहिए। शुरुआत में नए घर में एडजेस्ट करने में दिक्कत होना स्वाभाविक है, लेकिन अगर आप कुछ टिप्स को फॉलो करेंगी तो इससे आप अपने पार्टनर और घर के अन्य सदस्यों के दिल में भी आराम से जगह बना पाएंगी। इससे आपको अपने नए घरवालों से पूरा प्यार और सम्मान भी मिलेगा।

1. सभी लोगों से खुलकर बात करें

अगर आपकी कुछ समय पहले ही शादी हुई है, तो आपको अपने पति से खुलकर बातचीत करने की जरूरत है। शादी के बाद पति-पत्नी को एक-दूसरे से खुलकर जरूर बातचीत करनी चाहिए। इससे एक-दूसरे के प्रति समझ, प्यार और भरोसा गहरा होता है। शादी के बाद एक-दूसरे की पसंद-नापसंद और जरूरतों पर भी खुलकर बात करें। आपको अपने ससुराल वालों से भी दिल खोलकर बातचीत करनी चाहिए। वे घर पर किस तरह का माहौल चाहते हैं, उनकी आपसे क्या उम्मीदें हैं, इस बारे में भी डिस्कस करना चाहिए। हालांकि, आपको भी बताना होगा कि आप ससुराल में किस तरह का व्यवहार चाहती हैं और आपको किन चीजों या बातों से दुख पहुंचता है।

2. एक-दूसरे का सम्मान करें

हर रिश्ते के लिए सम्मान सबसे जरूरी होता है। वैसे तो सभी लोगों को अपने पार्टनर का सम्मान करना चाहिए। लेकिन, अगर आपकी नई-नई शादी हुई है तो एक-दूसरे के सम्मान को महत्व दें। आप अपने पार्टनर की बातों, फैसलों और भावनाओं का सम्मान करें। इससे आपके रिश्ते में प्यार और समझ बढ़ेगी।

3. टाइम जरूर दें

नई शादी में घर की जिम्मेदारियों को समझने और नई चीजों को एडोप्ट करने में ही सारा समय निकल जाता है। लेकिन, आपको नई शादी में एक-दूसरे को समय देना बहुत जरूरी है। अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं और उनसे खुलकर बात करें। अगर आप एक-दूसरे को टाइम देंगे, तो पार्टनर को समझने में आसानी होगी।

4. पैशन और इंट्रेस्ट को बनाए रखें

शादी के बाद ज्यादातर लड़कियां अपने पैशन और शौक को मार देती हैं। लेकिन, ऐसा करने से आपकी लाइफ बोरिंग हो सकती है। इसलिए आपको शादी के बाद भी अपने पैशन और इंट्रेस्ट को जिंदा रखना है। इससे आपको खुशियां मिलेगा और रिश्ते में ताजगी बनी रहेगी। शादी के बाद भी आपको अपने पैशन पर काम करते रहना चाहिए।

5. एक-दूसरे की आदतों को समझें

शादी के बाद सबसे जरूरी होता है, अपने पार्टनर की आदतों को समझना। हर किसी की आदतें अलग-अलग होती हैं। अपने पार्टनर की आदतों को समझनेकी कोशिश करें और उन्हें स्वीकार करें। इससे आप दोनों खुशी-खुशी अपना जीवन बिता सकते हैं।

6. एक-दूसरे को सपोर्ट करें

शादी के बाद पार्टनर को सपोर्ट करना बहुत जरूरी होता है। पति-पत्नी को एक-दूसरे का समर्थन करना चाहिए। अपने पार्टनर की जरूरतों और भावनाओं का ध्यान रखें और उन्हें समर्थन जरूर दें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।