रिश्ते के बीच शक बढ़ गया तो उसे कैसे दूर करें? ये 4 बातें जो फिर से मजबूत बना देंगी आपका रिलेशन

Doubt in a Relationship: कितने भी मजबूत और कितनी भी पुराने रिश्ते को भी खोखला बना सकती है सिर्फ एक चीज और वह है शक। लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो रिश्ते के बीच पैदा हुए इस शक को भी आप हरा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 11, 2026 9:51 AM IST

Rishte me Shak ko Kaise Khatam Kare: रिश्ता चाहे कोई भी हो, उसमें विश्वास का होना सबसे जरूरी होता है, क्योंकि यही उसकी मजबूत नींव है। लेकिन कई बार छोटी-छोटी गलतफहमियां, संवाद की कमी या कोई रिश्ते में घटी कोई अप्रिय घटना इस भरोसे को कमजोर कर देती है और रिश्ते में शक पैदा होने लगता है। ऐसे में जब शक बढ़ता है तो दूरियां भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में अगर आपको लग रहा है कि आपके और आपके साथी के बीच भरोसा कम हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज करना आपकी भूल साबित होगी। रिलेशनशिप एक्सपर्ट कहते हैं कि समय रहते इस पर ध्यान देना और सही कदम उठाना सबसे जरूरी है, जिससे रिश्ते को बचाया जा सकता है।

खुलकर बात करें

शक और गलतफहमियों का सबसे आसान और बड़ा समाधान है संवाद। आप अपने साथी के साथ शांत और ईमानदारी से बातचीत करें। रिश्ते में जगह बना रहे डर और चिंताओं को बिना आरोप लगाए साझा करें। याद रखें बातचीत का उद्देश्य समस्या को खत्म करना है न कि बढ़ना। इसलिए अगर आप अपने पार्टनर से खुलकर बात नहीं कर पा रहे हैं, तो आज से ही खुलकर बात करना शुरू कर दें।

छोटे-छोटे कदम बनाएं विश्वास

रिश्ता कोई भी हो उसमें विश्वास अचानक नहीं बनता, इसे धीरे-धीरे मजबूत करना पड़ता है। इसलिए छोटे-छोटे वादे करें और उन्हें निभाएं, समय निकालें और अपनी बातों में पारदर्शिता रखें। रिश्ते में किसी भी तरह का कोई भी पर्दा गलतफेमियां पैदा करेगा। ऐसे में जब आपका साथी देखेगा कि आप भरोसेमंद हैं, तो उसका शक खुद-ब-खुद खत्म हो जाएगा।

एक-दूसरे को समझें

रिश्तों में कभी-कभी शक का कारण सिर्फ असुरक्षा व तनाव होता है। इस स्थिति में आप अपने साथी की भावनाओं को समझें और उसे महसूस कराएं कि आप उनके साथ हैं। आप एक-दूसरे की जरूरतों और भावनाओं को समझें और रिश्ते को मजबूत बनाने पर ध्यान दें। इससे साथी को भी यकीन होगा कि आप उनके साथ है और रिश्ते को बचाना चाहते हैं।

धैर्य रखें, समय दें

समय हर घाव को भर देता है। इसलिए समझें कि रिश्ते में भरोसा और प्यार एक दिन में नहीं आता आपको उसे समय देना होता है। आप समय दें और धैर्य रखें। आपके छोटे-छोटे प्रयासों और रिश्ते को सकारात्मक बनाने वाले बदलाव साथी नोटिस करेगा और फिर आपका प्यार और विश्वास धीरे-धीरे फिर से मजबूत हो जाएंगे।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source