Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Toxic Relationship Problems: आप ऑफिस जाती हैं और समय से घर लौट आती हैं, खाना बनाती हैं, घर के काम निपटाती हैं और थोड़ा आराम कर पति का इंतजार करने लगती हैं, लेकिन कॉल करने पर वह कॉल नहीं उठाते, मैसेज का रिप्लाई नहीं देते। हो सकता है ऑफिस में ज्यादा काम हो लेकिन इसका हर बार ऐसा होना या फिर बार-बार ऐसा होना तो नॉर्मल नहीं हो सकता है और ऐसे में आपको सावधान हो जाना चाहिए। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में काम का दबाव बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन जब आपका पति अक्सर ऑफिस के काम का बहाना बनाकर घर से बाहर रहने लगे, देर-देर तक लौटें या मोबाइल पर लगातार व्यस्त रहें, तो मन में सवाल उठने स्वाभाविक हैं। इस स्थिति में आपको पता लगाना चाहिए कि क्या वाकई काम का प्रेशर है या कोई बात छुपाई जा रही है? ताकि रिश्ते को समय रहते बचाया जा सके।
अगर आपके पति पहले समय पर घर आते थे, लेकिन अचानक से उनकी दिनचर्या बदल गई है, जैसे कि रोज ओवरटाइम करना, वीकेंड पर भी मीटिंग या देर-रात कॉल पर लगे रहना तो जरूरी है कि आप बिना शक जताए उनके शेड्यूल को समझें। कई बार काम का सच में दबाव होता है, लेकिन अचानक आया बदलाव किसी परेशानी या छिपी बात का संकेत भी हो सकता है। इसलिए स्थिति को समझने की कोशिश करें।
क्या वे अक्सर लेट आने के बाद आपसे नजरें, चुराते हैं? आपके कुछ पूछने पर चिड़चिड़े होकर जवाब देते हैं? वहीं चुपी या दूरी बनाए रखते हैं? पहले वहीं जो खुलकर बात करते थे और अब टालमटोल करते हैं? ऐसे में ऑफिस से आते ही खुद में डूब जाना संकेत हो सकता है कि अब उनका समय कहीं और लग रहा है। हालांकि, हर बदलाव का मतलब गलत होना नहीं, पर पैटर्न जरूर बता देता है कि कुछ गलत चल रहै है या नहीं और उसे सुनिश्चित करना आपका काम है।
अगर एकदम से उनके फोन पर पासवर्ड लग गया है और पहले की तुलना में फोन लेकर ज्यादा छिपने लगे हैं या लगातार किसी के मैसेज का इंतजार करते दिखते हैं, तो यह स्थिति आपको स्पष्ट संकेत देती है कि उनकी जिंदगी में कुछ चल रहा है। यह भी हो सकता है कि वे किसी कारण से परेशान हो या फिर ऐसा भी हो सकता है कि आपके कोई गलत चीज छुपाई जा रही है।
कई बार पति काम का तनाव शेयर करने से बचते हैं और अकेले सब झेलते रहते हैं। इस स्थिति में अगर पति थके-थके, परेशान या दबाव में दिख रहे हैं, तो हो सकता है कि वे काम से जुड़ी मुश्किलें आपसे छिपा रहे हों, ताकि आप चिंतित न हों। हालांकि कभी-कभी किसी और जगह व्यस्त हो जाना भी एक कारण होता है इसलिए आपको सही वजह को खोजना चाहिए।
रिलेशनशिप एक्सपर्ट कहते हैं कि किसी भी शक या असुरक्षा का सबसे सही समाधान बातचीत ही होता है। इसलिए बिना आरोप लगाए और गुस्सा किए उनसे पूछें कि वे क्यों बदल गए हैं। प्यार, विश्वास और ईमानदारी से की गई बातचीत कई गलतफहमियों को खत्म कर देती है। वहीं अगर कारण कोई तीसरे के रिश्ते में आने का हो तो अपने बड़ो की सहायता लें।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।