Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मिनटों में पता चल जाएगी रिश्तों की सच्चाई, बस चुपके से दें इन बातों पर ध्यान

Rishto Ki Sachai Kaise Pta Kare: क्या आपको भी कंफ्यूजन है कि जिसके साथ भी आप दोस्ती या किसी अन्य रिश्ते में है, वह सच्चा है या नहीं? अगर हां तो आइए इसे पता करने का तरीका जानें।

मिनटों में पता चल जाएगी रिश्तों की सच्चाई, बस चुपके से दें इन बातों पर ध्यान

Written by Vidya Sharma |Published : March 8, 2026 6:39 PM IST

रिश्ता कोई भी हो, शुरुआत में सब अच्छा ही लगता है। हमें लगता है कि सामने वाला व्यक्ति हमारे लिए और हमारे साथ पूरी सच्चाई से है और हमेशा साथ देगा। लेकिन कई बार समय के साथ पता चलता है कि जो रिश्ता हमें मजबूत लग रहा था, वह उतना ईमानदार है नहीं। यानी कि आप जिसे अपना समझ रहे थे, उसके लिए आप कोई मायने ही नहीं रखते हैं। इसलिए किसी भी रिलेशनशिप में सिर्फ अपनी भावनाओं के आधार पर सामने वाले पर भरोसा न करें, बल्कि उनके व्यवहार को समझने की भी कोशिश करें।

अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि सामने वाले की इंटेंशन को कैसे जानें और पहचानें, जो फिक्र न करें। आज हम आपको इस लेख में 5 ऐसे तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप किसी भी रिश्ते की असलियत को आसानी से जान सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना, बस चुपचाप सामने वाले की इन 5 बातों पर ध्यान देना है।

लोगों के सामने कैसा व्यवहार करते हैं?

अक्सर लोग एक व्यक्ति से सामने सिंगल पर्सनैलिटीके साथ रहते है, लेकिन अगर कोई व्यक्ति फेक कर रहा है तो अधिक लोगों के सामने उसका बिहेवियर बदल जाएगा। जैसे अगर आपका पार्टनर अकेले में आपसे प्यार और सम्मान से बात करता है, लेकिन जैसे ही लोगों की संख्या बढ़ती है, वह आपका मजाक उड़ाने या आपको कमतर दिखाने की कोशिश करने लगते हैं। अगर ऐसा है तो यह किसी भी रिश्ते के लिए अच्छा नहीं है।

Also Read

More News

खुद के साथ किए जा रहे व्यवहार पर ध्यान दें

कोई भी रिश्ता सम्मान और समझ की नींव पर टिका होता है। अगर आपका पार्टनर आपकी भावनाओं को महत्व नहीं देता, आपकी बातों को नजरअंदाज करता है या आपको सीरियसली नहीं लेता, तो इसका मतलब है कि वह आपके रिश्ते को ही इम्पोर्टेंस नहीं दे रहे हैं। ऐसे रिश्तों में समय के साथ दूरीबढ़ने लगती है।

बढ़ा-चढ़ाकर बातें करने वाले लोग

आपने देखा होगा कि जो लोग हमसे प्यार करते हैं वह हमारे द्वारा की जा रही गलतियों को बताते हैं, उन्हें सुधारते हैं। लेकिन वहीं अगर कोई आपके साथ सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए है तो वह आपको सिर्फ अच्छी बातें कहेंगे, और आपकी ग्रोथ पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे। एक अच्छा और सच्चा साथी वही होता है जो हमारे सही और गलत दोनों बताए।

बुरे वक्त दिखाएगा सच्चाई

हमसे प्यार करने वाले लोग बुरे वक्त पर कमजोर पड़ सकते हैं, लेकिन साथ नहीं छोड़ सकते। रिश्ते की असली परीक्षा मुश्किल समय में होती है। जब आपका मूड खराब हो या आप किसी समस्या से गुजर रहे हों, तब आपका पार्टनर कैसे व्यवहार करता है, यह बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। हो सकता है बड़ी मुसीबत आने पर आपका पार्टनर थोड़ा घबरा जाए, अपने कदम पीछे हट जाए। लेकिन अपने पार्टनर को भी चीजों को समझने और खुद को संभालने का समय दें। कुछ समय बाद जब वह चीजों को समझ जाएंगे तो आपके कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।

क्या आप दोनों खुलकर बात करते हैं?

देखें, अगर आप अपने रिश्ते को लेकर थोड़े भी परेशान हैं या कोई और बात आपको परेशान कर रही है तो अपने पार्टनर से बात करें। उन्हें अपने मन की बताएं और उनके मन की जानें। अगर आप दोनों अपनी भावनाएं, परेशानियां और उम्मीदें एक-दूसरे के साथ साझा कर पाते हैं, तो रिश्ता ज्यादा स्वस्थ रहता है। लेकिन अगर कोई भी एक बातचीत से बचता है या दिल की बातें छिपाता है तो धीरे-धीरे रिश्ते में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।