Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Relationship Effects on Mental Health in Hindi: हमारे जीवनका एक बड़ा हिस्सा समाज से जुड़ा हुआ है और सामाजित जीवन में रिश्ते बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह रिश्ते ही हमारे जीवन में कभी बहुत सी खुशी तो गम लेकर आते हैं, क्योंकि यह हमारे जीवन में मायने रखते हैं। रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स भी मानते हैं, कि रिश्ते हमारे मानसिक से गहराई से जुड़े होते हैं। ऐसे में जब हमारी जिंदगी से जुड़े रिश्ते स्वस्थ और संतुलित होते हैं तो ये खुशी, भरोसा और मानसिक शांति देते है। लेकिन जब इन्हीं रिश्तों में तनाव, गलतफहमियां और दूरी बढ़ने लगे, तो इसका असर मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने लगता है। कई बार बिगड़ते रिश्ते धीरे-धीरे स्ट्रेस और डिप्रेशन को बढ़ाते हैं, जिसके कुछ संकेत ऐसे होते हैं, जो बताते हैं कि रिश्ता सही दिशा में नहीं जा रहा है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं ऐसे संकतों के बारे में।
हर रिश्ते में कभी न कभी मतभेद हो ही जाते हैं, जो कि सामान्य है। लेकिन छोटी-छोटी बातों पर रोजाना झगड़े और बहस होना एक टॉक्सिक रिलेशन की पहचान है। लगातार झगड़े और बहस से दोनों पार्टनर मानसिक रूप से थकाना महसूस करने लगते हैं और रिश्ते में कड़वाहट आने लगती है। इससे साफ पता चलता है कि रिश्तों में चल रही परेशानी आपके लिए स्ट्रेस, एंग्जायटी और डिप्रेशन का कारण बन रही है।
विशेषज्ञ एक स्वस्थ रिश्ता वहीं होता है, जिसमें खुली और ईमानदार भरी बातचीत होती है। ऐसे में अगर आप दोनों पार्टनर एक-दूसरे से बात करना कम कर दें या अपनी भावनाएं साझा करने से बचने लगे, तो रिश्ते में दूरी बढ़ सकती है और संवाद की कमी रिश्ते को कमजोर बना देती है और रिश्ते गलतफहमियां पैदा करती है। अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच ढंग से बात नहीं होती है, तो इससे तनाव, चिंदा और अवसाद जैसी समस्याएं होने लग सकती हैं।
ऐसा कहा जाता है भरोसा यानी विश्वास हर एक रिश्ते की नीव होता है। ऐसे में यदि पार्टनर हर छोटी चीजों पर शक करने लगें, आपका फोन चेक करे या हर बात को संदेह की दिष्टी से देखे तो यह संकेत है कि अब एक दूसरे पर भरोसा नहीं रहा है। किसी भी बात की तह तक जाने की बजाय खुलकर बात करें और एक दूसरे को भरोसा दिलाएं। ऐसा नहीं होगा कि मानसिक स्वास्थ्य होने लगती हैं। आपको जल्द से जल्द रिश्ते के बीच शक को दूर करने के तरीके ढूंढने चाहिए।
अधिकतर लोग महसूस करते हैं कि जब रिश्ता खराब होने लगता है तो पार्टनर्स एक-दूसरे के साथ होते हुए भी अकेलापन महसूस करने लगते हैं। वहीं जो बातें पहले खुशी देती थीं, वे अब मायने नहीं रखतीं। यह भावनात्मक दूरी व्यक्ति और रिश्ते दोनों को उदास और निराश बना सकती है। आजकल एक बड़ी संख्या में लोग भावनात्मक दूरी के कारण ही चिंता, डिप्रेशन और स्ट्रेस से जूझ रहे हैं।
खराब रिश्ते केवल भावनाओं तक सीमित नहीं रहते। वह नींद की कमी और थकान को भी बढ़ा देते हैं। ये समस्या आपके शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं, साथ इससे इसे आप मानसिक और भावनात्मक रूप से भी काफी परेशान हो जाते हैं। इसके कारण भी अक्सर चिड़चिड़ापन, मानसिक तनाव, एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।