
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 3, 2024 10:25 AM IST
Honey Singh Divorce Reasons:अपने खास तरह के म्यूजिक के लिए जाने जाने वाले मशहूर सिंगर और म्यूजिशियन हनी सिंह लम्बे समय से अपनी हेल्थ और पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रहे हैं। हनी सिंह का साल 2022 में उनकी एक्स-वाइफ शालिनी के साथ तलाक हो गया था। हनी और शालिनी की शादी साल 2011 में हुई थी और इससे पहले इन दोनों ने कुछ समय एक-दूसरे को डेट भी किया था। बताया जाता है कि शालिनी और हनी सिंह के बीच काफी प्यार था लेकिन धीरे-धीरे उनका रिश्ता खराब होने लगा और वे अंत में एक-दूसरे से अलग हो गए।
जैसा कि इन दोनों को एकसाथ काफी खुश देखा गया था। इसीलिए, हनी सिंह और शालिनी तलवार के डिवॉर्स (Honey Singh Shalini Divorce) की खबरों से उनके जाननेवालों को झटका लगा था। अब तलाक के कई वर्षों बाद हनी सिंह ने कहा है कि उनकी गलती की वजह से ही उनकी शादी टूटी थी।
योयो हनी सिंह ने कहा कि मैं इस बात को स्वीकार करता हूं कि मेरी गलत आदतों की वजह से ही मेरी शादी टूटी थी।
एक मीडिया इंटरव्यू में हनी सिंह (Honey Singh) ने कहा कि शादी के बाद शुरुआत के कुछ 9-10 महीने सबकुछ अच्छा था। लेकिन जैसे-जैसे हनी सिंह करियर को कामयाबी मिलने लगी उनके रिश्ते पर भी इसका असर दिखायी देने लगा। हनी सिंह ने कहा कि मैं पैसे और फेम के नशे में चूर हो गया था। इसी वजह से मेरा और शालिनी का रिश्ता का बिगड़ने लगा।
बता दें कि कुछ समय पहले हनी सिंह ने बायपोलार डिसॉर्डरहोने की भी बात स्वीकार की थी जिसमें व्यक्ति का व्यवहार बहुत अधिक गुस्सैल हो जाता है। ऐसे में व्यक्ति अपने व्यवहार पर भी काबू नहीं रख पाता।
पिंकविला की एक खबर के अनुसार, हनी सिंह ने यह खुलासा किया कि उनका अपनी पत्नी के साथ रिश्ता कभी उतना अच्छा नहीं था। इसीलिए, जब दूरियां आने लगीं तो हम एक दूसरे से बहुत दूर हो गए। मैं बहुत ज्यादा नशा करने लगा था जिसकी वजह से मुझे होश भी नहीं रहता था कि मेरे आसपास क्या हो रहा है। वहीं, मैं अपने काम के सिलसिले में बहुत ज्यादा ट्रैवल करता था इसीलिए, अपने परिवार की तरफ ध्यान नहीं दिया।