hamburger icon
A
Read in English

जेनेलिया ने बताया क्यों रितेश देशमुख हैं एक अच्छे हसबैंड, हर लड़की चाहती है अपने पार्टनर में ये गुण

Riteish Deshmukh And Genelia D'souza: बॉलीवुड में आपको कई कपल दिख जाएंगे, लेकिन जब बेस्ट कपल की बात आती है तो हर किसी की जुबां पर पहला नाम रितेश और जेनेलिया का आता है। खासकर पतियों को तो रितेश की मिसाल दी जाती है। ऐसा क्यों? आइए जानते हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Updated : December 17, 2025 4:44 PM IST

Happy Birthday Riteish Deshmukh: बॉलीवुड की कुछ जोड़ियां ऐसी हैं, जिन्होंने हाल में अपने सालों पुराने रिश्ते को खत्म किया है। जैसे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा के माता-पिता बने संजीव सेठ और लता सभरवाल ने शादी के 16 साल बाद तलाक लिया और भाभी जी घर पर हैं कि अंगूरी भाभी उर्फ शुभांगी शुभांगी अत्रे का पति पीयूष पूरी के साथ 22 साल की शादी के बाद तलाक हो गया। बॉलीवुड और टीवी के कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अलग होकर लोगों को चौंका दिया। लेकिन एक कपल आज भी ऐसा है जिनके रिश्ते के लिए उनके फैंस भी दुआ मांगते हैं।

हम बात कर रहे हैं रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की। इस कपल के रिश्ते को लगभग 13-14 साल हो गए हैं। यह जब भी टीवी, सोशल मीडिया या किसी टेलीविजन शो पर दिखते हैं तो इनका प्यार देख ऐसा लगता है जैसे हाल ही में शादी हुई हो। जहां लोग बहुत ही आसानी से 20 साल के रिश्ते को छोड़ रहे हैं वहां रितेश और जेनेलिया ने अपने रिलेशनशिप को मजबूती से पकड़ कर रखा है। लड़के हो या लड़कियां, सभी अपने आइडियल कपल के तौर पर इन्हें इंस्पिरेशन मानते हैं। आइए जानते हैं ऐसा क्या खास है इस कपल में।

बीवी सहित सभी महिलाओं की करते हैं इज्जत

जेनेलिया ने अपने एक पॉडकास्ट के दौरान बताया कि रितेश महिलाओं की बहुत ही ज्यादा इज्जत करते हैं। फिर चाहें उनकी बीवी हो या कोई अन्य महिला। जेनेलिया ने अपना उदाहरण देते हुए बताया कि वह शूट पर जाती हैं तो रितेश घर संभालते हैं। और काम को वह पूरी स्वीकृति के साथ करते हैं। उनमें ऐसा भाव बिल्कुल भी नहीं है कि ये तुम्हारा काम या और मैं कर रहा हूं। आज के जमाने में जहां कई पुरुष यह मानते हैं कि उनका काम घर से बाहर की जॉब करने का है और अंदर का नहीं। वहीं रितेश ऐसे नहीं है, वह ऐसे पति हैं जो हर काम कर सकते हैं। हर पति में यह गुण होने चाहिए, क्योंकि यह अच्छे पति के गुण होते हैं।

दोनों का है प्रॉब्लम सॉल्विंग बिहेवियर

जेनेलिया ने बताया कि हम दोनों ने एक दूसरे के उतार चढ़ाव देखें हैं, लेकिन जो बात अब तक सेम है वह है प्रॉब्लम सॉल्विंग। दोनों ही यह मानते हैं कि लाइफ में कई समस्याएं आएंगी लेकिन हमारा पहला ध्यान समस्या को सुलझाने में होना चाहिए। रितेश एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं। बात बढ़ने से पहले रिश्ते को संभालने का तरीका भी आना चाहिए।

आपस में दोस्ती

जब भी आप रितेश और जेनेलिया को टीवी पर देखेंगे तो ऐसा लगेगा जैसे पति-पत्नी नहीं, बल्कि दो दोस्तों को देख रहे हैं। वह अपनी हर एक बात आपस में शेयर करते हैं। कुछ भी कहने से झिझकते नहीं हैं। हर कपल में ऐसा रिलेशनशिप होना चाहिए कि वह अपने प्यार में दोस्ती को भी जगह दें। ऐसा इसलिए क्योंकि हम एक बार अपने पार्टनर को कुछ कहने से पहले 10 बार सोच सकते हैं, लेकिन दोस्त से नहीं।

झगड़े को सुलझाने की आदत

रितेश और जेनेलिया ने कई बार टेलीविजन में यह कहा है कि उनके बीच कभी लड़ाई नहीं होती है, क्योंकि वह किसी भी बात को ज्यादा बढ़ने से पहले ही सुलझा लेते हैं। जाहिर सी बात है, कि ज्यादातर कपल्स में लड़ाई इसलिए होती है क्योंकि वह एक बात को लंबा खींच लेते हैं। वहीं अगर समय रहते बात को सुलझा लिया जाए या अगले ही दिन बात क्लीयर कर दी जाए तो रिश्ते में खटास बढ़ने से रोकी जा सकती है।

Highlights

  • जेनेलिया ने बताया कि रितेश घर से लेकर बाहर तक के सभी कामों में उनकी मदद करते हैं।
  • रितेश देशमुख रिश्ते में खटास आने से पहले ही समस्या को सुलझाने का प्रयास करते हैं।
  • हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर भी रितेश देशमुख जैसा हो।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

सेक्स की कमी से रिश्ता टूट सकता है?

अगर एक या दोनों पार्टनर असंतुष्ट हों, साथ ही संवाद की कमी हो तो इस स्थिति में कपल में दूरी आ सकती है।

नार्सिसिस्ट पार्टनर के साथ कैसे डील करें?

ऐसे रिश्ते में सीमाएं तय करना, आत्मसम्मान बनाए रखना और जरूरत पड़े तो प्रोफेशनल काउंसलिंग लेना जरूरी होता है।