हस्बैंड और वाइफ के बीच अच्छे तालमेल में काम आएंगी सुधा मूर्ति की ये टिप्स, आप भी करें अमल, रिश्ता बनेगा स्ट्रॉन्ग

सुधा मूर्ति ने रिश्ते को सफल बनाने के लिए कुछ सीक्रेट्स भी बताए जो हर कपल के काम आ सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 10, 2024 11:57 PM IST

Sudha Murthy Relationship Tips: रिश्ता दिल से बनता है और ऐसा भी कहा जाता है कि शादी जैसे रिश्ते आसमानों में ही तय हो जाते हैं। इसीलिए, हर किसी को अपने लाइफ पार्टनर को चुनने की खुशी होती है और जब शादी हो जाती है तो उन्हें लगता है कि उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी खुशी पा ली है। लेकिन, शादी के कुछ समय बाद ही कई कपल्स के बीच दूरियां आने लगती हैं। छोटे-मोटे झगड़े-मनमुटाव से शुरू होने वाली बातें बड़ी लड़ाइयों में बदल जाती हैं और कई बार इस पूरे तनाव के कारण रिश्ता टूट जाता है।

सुधा मूर्ति और नारायण मूर्ति एक आइडल कपल हैं जो अपनी सिम्पल लाइफस्टाइल के साथ-साथ अपने घर की अच्छी बातों के लिए भी चर्चा मे रहते हैं। बच्चों की परवरिश से लेकर मनी मैनेजमेंट जैसे टॉपिक्स पर ये कपल कई अनमोल टिप्स दे चुका है। वहीं, सुधा मूर्ति ने इन दिनों लगातार कमजोर हो रहे रिश्तों और शादी पर बात की। उन्होंने रिश्ते को सफल बनाने के लिए कुछ सीक्रेट्स (secrets of happy married life) भी बताए जो हर कपल के काम आ सकते हैं। आइए जानें कि सुधा मूर्ति के अनुसार शादी को टूटने से बचाने और उसे सफल बनाने के गुर क्या हैं।

कामयाब रिश्ते के लिए सुधा मूर्ति की 3 टिप्स (Sudha Murthy Tips for married couples)

ऐसा करने से नहीं बचेगा रिश्ता

सुधा मूर्ति के अनुसार समय के साथ रिश्तों में भी बदलाव आया है। आज लोगों के बीच ऐसे रिश्ते कम ही दिखायी देते हैं जिन्हें देखकर अन्य लोग प्रेरणा ले सकें। चूंकि बहुत-सी शादियों में पैसे को अहमियत दी जाती है जैसे- पति या पत्नी की सैलरी, उनका करियर, भविष्य में पैसे कमाने या प्रमोशन्स के चांस और सम्पत्ति आदि। लेकिन, अगर आप पैसे के आधार पर रिश्ता बनाना चाहते हैं तो ऐसा रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सकेगा। क्योंकि, पैसे कम होने या खत्म होने के साथ ही रिश्ते में टेंशन भी आने लगती है

प्यार है जरूरी

अपने रिश्ते में प्यार बनाए रखें। एक-दूसरे का साथ दें और हमेशा प्यार से रहने की कोशिश करें। किसी भी स्थिति में एक-दूसरे के प्रति सम्मान और प्यार को कम ना होने दें। इससे आपके लिए मुश्किल स्थितियों का सामना करने में आसानी होगी।

इज्जत दें और इज्जत पाएं

राइटर और मोटिवेशन स्पीकर सुधा मूर्ति के अनुसार लाइफ- पार्टनर्स के बीच का रिश्ते में सम्मान की जरूरत सबसे अधिक होती है। कभी भी अपने साथी के लिए सम्मान कम ना होने दें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source