
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Updated : April 20, 2026 7:38 PM IST
Image credits by: टॉक्सिक बॉय फ्रेंड
Kaise Ladko Ko Date Nhi Karna Chahiye: आजकल लड़कियां लड़कों से थोड़े टाइम बात करने के बाद, व पूरी तरह से जाने बगैर ही रिलेशनशिप में आ जाती हैं। फिर आगे चलकर जब चीजें खराब होती हैं तो उन्हें समझ आता है कि नहीं, ऐसा नहीं करना चाहिए था। इसके बाद ब्रेकअप हो जाता है। आजकल रिश्ते बनाना आसान है, लेकिन सही इंसान चुनना बहुत ही ज्यादा मुश्किल है। खासकर लड़कियों के लिए एक अच्छा मेल पार्टनर चुनना बहुत ही ज्यादा टफ हो जाता है।
हम चाहते हैं कि आप किसी गलत इंसान के चक्कर में फंसकर अपनी जिंदगी के कुछ खास पलों को जाया न करें। इसलिए आज हम आपको एक दो नहीं बल्कि 10 ऐसी बातों के बारे में बताने वाले हैं, जो हर लड़की को एक लड़के में नोट करनी चाहिए। अगर इन में से कोई सी भी आदत उस लड़के में है जिस आप डेट कर रही हैं तो आज ही उसे छोड़ दें। क्योंकि सिंगल मर जाना लेकिन ऐसे लड़के को डेट मत करना।
अक्सर ऐसा होता है कि लड़के प्यार और दोस्ती में अपनी पार्टनर को बेइज्जत कर देते हैं और फिर लड़की कुछ कहती है तो वह कहते हैं कि मजाक कर रहा था। लेकिन अगर ऐसा बार-बार हो रहा है तो अपनी आंखें खोलें। अगर वह आपको सबके सामने नीचा दिखाए और फिर कहे, “मैं तो मजाक कर रहा था”, तो यह मजाक नहीं है। यह डिजरिस्पेक्ट है। हेल्दी पार्टनर हंसाता है, शर्मिंदा नहीं करता।
मैसेज सीन कर लेना लेकिन घंटो बाद रिप्लाई करना, और फिर यह कहना कि करके जवाब न देना, कई दिन तक गायब रहना और फिर 'बिजी था' बोल देना—यह लो एफर्ट बिहेवियर हो सकता है। हर कोई बिजी होता है, लेकिन जिसे आपकी परवाह होती है, वह कम से कम एक छोटा मैसेज जरूर करता है।
कई लड़कियों को ऐसे लड़के भी मिलते हैं जो उनके थोड़ा सा दुखी होने, परेशान रहने या अपनी समस्या शेयर करने पर, यह सब लड़कियों के ड्रामा मान लेते हैं। ऐसे में अगर आपका पार्टनर आपसे कहे कि ‘तुम बहुत ओवर रिएक्ट करती हो’, तो इस बात को अनदेखा न करें। जो इंसान आपके लिए इमोशनली अवेलेबल नहीं है, वह आगे चलकर आपको भावनात्मक रूप से बहुत हर्ट कर सकता है। इसलिए ऐसे लड़के को बिल्कुल डेट न करें।
हर कोई परफेक्ट नहीं होता है, लेकिन किसी की किसी अन्य व्यक्ति से तुलना करना, यह सही नहीं है। और अक्सर लड़कियों को रिलेशनशिप में ऐसी स्थिति से गुजरना पड़ता है, जहां कभी उनका पार्टनर उनसे ऐसा जरूर करता है कि ‘देखो वो कितनी समझदार है’ या ‘तुम उससे कुछ सीखो’। ऐसी बातें कॉन्फिडेंस तोड़ती हैं। तुलना करना इमोशनल मेनुपुलेशन का हिस्सा होता है।
अगर आपका पार्टनर हर गलती पर एक्सक्यूज दे रहा है और कह रहा है कि- ‘मेरा मूड खराब था’ या ‘तुमने मजबूर किया’ आदि-आदि तो समझिए अकाउंटेबिलिटी नहीं है। मैच्योर इंसान गलती मानता है और सुधार करता है। यहां सिर्फ आप सफर कर रही हैं और वह स्ट्रेस फ्री हैं।
अगर वह ऑपनली आपके व सबसे सामने किसी दूसरी लड़की से फ्लर्ट करे और फिर कह दे कि हंसी मजाक में कह दिया, तो यह ट्रस्ट इश्यू पैदा कर सकता है। यह स्थिति रिलेशनशिप में तीसरे की एंट्री को हरी झंडी दिखा सकती है।
बेयर मिनिमम, आजकल यह शब्द बहुत सुनने को मिल रहा है। यह वह छोटी चीजें या एफर्ट्स होते हैं जो एक पार्टनर बिना बोले अपने साथ के लिए करता है। जैसे बिना बोले प्यार से अपनी अपडेट देना, समय देना, अटेंशन देना, ऑनेस्टी दिखाना, बिना बोले फूल देना, प्यार करना, तारीफ करना आदि-आदि। अगर आप समय, अटेंशन या ऑनेस्टी मांगें और वह आपको नीडी कहे, तो यह गलत है। बेसिक रिस्पेक्ट मांगना कोई गलती नहीं है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.