Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Athiya Shetty Birthday: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने रिश्ते को पब्लिक और मीडिया से दूर रखते हैं। लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम की सबसे फेमस जोड़ी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की है। विराट पीच से इशारों में अनुष्का से खाना खाया या नहीं पूछते दिखते हैं, जीत के बाद अनुष्का को वीडियो करते हैं और उनके साथ मंदिर जाते हैं। ऐसे में क्रिकेट की दुनिया में विराट का जलवा और बॉलीवुड की चमक अनुष्का की, इस जोड़ को बेहद खास बनाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम की एक और जोड़ी ऐसी ही है, जिसका प्यार देखते ही बनता है और वो हैं अथिया शेट्टी और केएल राहुल की जोड़ी। इस जोड़ी की खास बात है सादगी और समझदारी, जो प्रशंसकों के दिलों में बस गई है। आज अथिया शेट्टी का जन्म दिन है। तो आइए आज उनके और केएल राहुल के रिश्ते को करीब से समझा जाए।
अथिया और राहुल की रिश्ता केवल शादी तक सीमित नहीं है। दोनों की दोस्ती भी उतनी ही गहरी है, जितनी उनकी मोहब्बत। वे एक-दूसरे के करीबी दोस्त भी हैं, जो निजी और पेशेवर जिंदगी में एक-दूसरे का सहारा बनते हैं, जो कि किसी भी सफल रिश्ते के लिए बेहद जरूरी है। किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए प्यार और दोस्ती का सही मिश्रण होना भी बहुत जरूरी है।
बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया से जुड़े रिश्ते अक्सर मीडिया की नजरों में रहते हैं। लेकिन अथिया और राहुल ने हमेशा अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा। वे अपने प्यार को बाहर की दुनिया की उथल-पुथल से अलग रखते हैं और केवल अपने समय और समझदारी से इसे निभाते हैं, जो कि किसी भी रिश्ते को निभाने के लिए बेहद जरूरी है।
दोनों अपने-अपने करियर में व्यस्त रहते हैं। फिर भी वे एक-दूसरे को लगातार सपोर्ट करते हैं और एक-दूसरे का हौसला बढ़ाते हैं। यह आपसी प्रेरणा विश्वास किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद करता है। इन दोनों के बीच का मजबूत रिश्ता इनके लाखों फैन्स के लिए भी किसी प्रेरणा से कम नहीं है।
हालांकि दोनों का प्रोफेशन ग्लैमर और चमक वाला है, पर उनके रिश्ते में हमेशा सादगी झलकती है। वे अक्सर सोशल मीडिया पर छोटे-छोटे पलों की तस्वीरें शेयर करते हैं, जो उनके रियलिटी और पारिवारिक भावनाओं को दर्शाते हैं। यही बात उनके रिश्ते को और मजबूत बनाती है, जो दर्शाती है कि प्यार जताने के लिए किसी दिखावे की जरूरत नहीं होती है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।