अदिती राव हैदरी ने तलाक के 11 साल बाद सिद्धार्थ से की शादी, दूसरी शादी से पहले अपने पार्टनर से जरूर डिस्कस करें ये 2 बातें

दोनों ने पारम्परिक तरीके से तेलंगाना के वानापर्थी के श्रीरंगपुर मंदिर में शादी की और उसके बाद सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें भी शेयर कीं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 16, 2024 6:47 PM IST

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और रंग दे बसंती फेम अभिनेता सिद्धार्थ शादी के बंधन में बंध (Aditi Rao Hydari and Siddharth marriage) गए हैं। दोनों ने पारम्परिक तरीके से तेलंगाना के वानापर्थी के श्रीरंगपुर मंदिर (Srirangapura Temple) में शादी की और उसके बाद सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें भी शेयर कीं। इन तस्वीरों के पोस्ट होने के साथ ही ये वायरल होने लगीं और अदिति-सिद्धार्थ को लोगों से ढेर सारी बधाइयां मिली।

अदिति राव की दूसरी शादी

बता दें कि, अदिति राव हैदरी की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी एक्टर सत्यदीप मिश्रा (Satyadeep Mishra) से हुई थी। हालांकि, 2013 में उन्होंने बताया कि अदिति-सत्यदीप (Aditi Satyadeep divorce) अलग हो चुके हैं। अब अपने तलाक के करीब 11 साल बाद अदिति राव ने दोबारा शादी करने का निर्णय लिया और वे सिद्धार्थ के साथ विवाह सूत्र में बंध गयीं।

तलाक के बाद दोबारा शादी से पहले पार्टनर से पूछें ये 4 सवाल

तलाक के बाद फिर से शादी करनाएक बहुत बड़ा और एक बहुत ही मुश्किल फैसला हो सकता है क्योंकि, पहले रिश्ते की नाकमायाबी का दुख, डर, भविष्य को लेकर डर जैसी कई भावनाएं मन में होती हैं। वहीं, दूसरी शादी में अपने पार्टनर से उम्मीदें भी बहुत अलग होती हैं। ऐसे में लोग खुद को दोबारा दुखी नहीं करना चाहते और दोबारा शादी का फैसला लेने से पहले कई बातों पर गौर करते हैं।

दोबारा रिलेशनशिप में जाने या शादी करने से पहले आप इन 4 बातों पर जरूर बात करें। इससे आपको आगे जाकर अपने रिश्ते को संभालने में भी आसानी होगी और दोनों पार्टनर के बीच प्यार भी बना रहेगा।

कहीं आप केवल अकेलेपन से बोर होकर तो नहीं कर रहे शादी

शादी टूटने के बाद अचानक से लोग अकेले हो जाते हैं। ऐसे में कुछ लोगों के लिए यह अकेलापन बहुत मुश्किल समय हो सकता है और इससे भागने के लिए वे कुछ फैसले जल्दबाजी में भी ले सकते हैं। आप और आपका पार्टनर दोनों इस बारे में बात करें कि क्या कहीं आप दोनों केवल अकेलापन दूर करने के लिए तो शादी नहीं कर रहे या आप दोनों अपने फ्यूचर एक-दूसरे के साथ देख रहे हैं।

क्या रह सकेंगे एक-दूसरे के साथ ईमानदार

दूसरी शादी में जहां आपको एक नया साथी मिलेगा वहीं, पहले पार्टनर की यादें भी आपके मन में होंगी। कोर्ट केस और बच्चों की कस्टडी जैसे मामलों में बार-बार आपको अपने पुराने साथी का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे मेंक्या आप  दोनों एक-दूसरे को सपोर्ट कर सकेंगेऔर एक-दूसरे का सहारा बन सकेंगे, इस बारे में बात जरूर करेँ।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source