... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Vandana Bharti | Updated : November 11, 2024 4:31 PM IST
Signs of One-Sided Relationship: एकतरफा प्यार एक ऐसा दर्द है जिसे शायद सिर्फ दिल का दर्द नहीं समझना चाहिए, जो समय के साथ दूर हो जाएगा। कई मनोवैज्ञानिकों के हवाले से बीबीसी के एक अध्ययन (साल 2018) में कहा गया है कि ‘एकतरफा प्यार या प्रेम रोग को मानसिक सेहत के लिहाज से गंभीरता से लिया जाना चाहिए, क्योंकि यह लोगों को निराशा की स्थिति में ले जा सकता है। अगर आप किसी के साथ रिश्ते में हैं और यहां दी गई 6 बातें आपके रिश्ते में आपको नजर आ रही हैं तो इसका मतलब है कि आप एक तरफा प्यार में हैं। आपको जितनी जल्दी हो सके, इससे बाहर निकल जाना चाहिए।
अगर आप पहले मैसेज कर रहे हैं, मिलने की प्लानिंग कर रहे हैं या हमेशा संबंध बनाए रखने के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो यह एक खतरे की घंटी है। ऐसा महसूस करना कि रिश्ते को सिर्फ आप चला रहे हैं, थका देने वाला है। एक हेल्दी रिलेशनशिप (signs of healthy relationship) में दोनों इंसानों की बराबर कोशिश होती है।
अगर आप लगातार अपनी जरूरतों से ज्यादा उनकी जरूरतों को प्राथमिकता दे रहे हैं या उनके शेड्यूल और पसंद को ध्यान में रखते हुए अपने शौक, जुनून या दोस्तों को छोड़ रहे हैं, तो ये एक खतरे का संकेत है। आप दअसल, एक तरफा प्यार में हैं, जिसमें आपके पार्टनर को आपके खुशियों की पड़ी ही नहीं है।
अगर आपका साथी अक्सर आपके साथ तय प्लानिंग कैंसर कर देता है, आपके जीवन में दिलचस्पी नहीं लेता है या आपके बारे में डिटेल्स भूल जाता है, तो ये दिखाता है कि आप उनकी प्रायोरिटी (Priority) नहीं हैं। एक संतुलित रिश्ते में, दोनों भागीदारों को जुड़ने, एक-दूसरे के दिन के बारे में सुनने और एक-दूसरे की जीत का जश्न मनाने के लिए उत्साहित होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो आप एक तरफा प्यार में हैं।
अगर आप खुद को बार-बार ये समझा रहे हैं कि वो बस व्यस्त हैं, उनका ऐसा मतलब नहीं है... तो आप समझ लें कि आपके रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं है। इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए।
जब आप किसी के साथ रिश्ते में होते हैं तो आप एक्साइटमेंट फील करते हैं। लेकिन अगर आप लगातार चिंतित, निराश या भावनात्मक रूप से थका हुआ महसूस करते हैं, तो इस पर ध्यान देना जरूरी है। रिश्ता अगर आपको थका हुआ महसूस करा रहा है तो इस पर सोचने की जरूरत है आपको।
जब दोनों पार्टनर गलत होते हैं तो उनके लिए माफी मांगना सामान्य बात है। लेकिन सिर्फ आप ही अपनी गलतियों को स्वीकार कर रहे हैं, तो यह उनकी ओर से गैसलाइटिंग का संकेत हो सकता है। हेल्दी कपल असहमति के समय में भी एक साथ मिलकर काम करते हैं।
एक तरफा प्यार कभी भी शांति और सुख नहीं देता है। आप लगातार किसी को पाने की कोशिश में लगे रहते हैं और इस बीच आप अपनी भावनाओं, खुशियां, मेंटल हेल्थ और यहां तक कि फिजिक हेल्थ के बारे में भी नहीं सोचते हैं। आप मेंटली स्ट्रॉन्ग तभी रहेंगे, जब आप खुश रहेंगे। एक तरफा प्यार आपको न तो मन की शांति देगा और न ही दिमाग में सुकून। इसलिए ऐसे रिश्ते से जितनी जल्दी हो सके, निकल जाएं।