आपकी इन 5 गलतियों के कारण आपको इग्नोर करने लगता है आपका पार्टनर, फिर से रिस्पेक्ट चाहिए तो ये ध्यान रखें

Wife Respect na Kare to Kya Kare: रिलेशनशिप काउंसलर मानते हैं कि गलतफहमियां, अनकही बातें और उपेक्षा रिश्ते में चुपचाप खाई पैदा कर देती हैं। कुछ आदतें जो सम्मान, अपनापन और संवाद को कमजोर करती हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : December 11, 2025 5:46 PM IST

Husband Respect na Kare to Kya Karen| रिश्ता कोई भी हो अपनी रिस्पेक्ट खुद बनानी पड़ती है और खुद ही मेंटेन करके भी रखती है। इस बात में कोई शक नहीं है कि बिना मतलब के कोई किसी को रिस्पेक्ट नहीं करता है और ना ही वैल्यू समझता है। फिर इस बात को सोच कर उदास होने का कोई मतलब नहीं बनता कि मेरा पार्टनर मेरी रिस्पेक्ट नहीं करता या वैल्यू नहीं करता। दरअसल, जाने अनजाने में हम ही कुछ ऐसी गलतियां कर रहे होते हैं जिनके कारण हमारा पार्टनर हमारी रिस्पेक्ट करना बंद कर देता है और हमें इग्नोर करने लगता है। लेकिन अगर हम हमारी इन गलतियों का पता लगा लें तो इन्हें ठीक किया जा सकता है और रिस्पेक्ट वापस पाई जा सकती है। आज हम हमारे द्वारा जाने-अनजाने में की जाने वाली उन गलतियों की बात करेंगे जिनके कारण हम खुद अपने रिस्पेक्ट खोने लगते हैं।

लगातार आलोचना करना

जब हर छोटी-बड़ी बात पर तंज या शिकायत की झड़ी लग जाए, तो साथी को महसूस हो सकता है कि उसकी आपके जीवन में कोई अहमियत नहीं है। लगातार आलोचना इंसान को भीतर से तोड़ देती है और व्यक्ति आपसे ही दूरी बनाने लगता है। ऐसे में आपको उनका साथ वापस पाना है तो पहले उसके अच्छे कामों को नोटिस करें और सराहना की भाषा को फिर से दोहराएं।

(और पढ़ें - नए-नए रिश्ते में खटास आने का कारण)

समय न देना या फोन में खोए रहना

रिश्ते हमेशा समय और ध्यान मांगते हैं। अगर आप दोनों की बातचीत की जगह मोबाइल स्क्रीन ले ले, या काम और जिम्मेदारियों में साथी पीछे छूटता जा रहा है तो वह धीरे-धीरे भावनात्मक रूप से आपसे दूर हो रहा है। ऐसे में वापस से उनका साथ पाने के लिए दिन का सिर्फ 20–30 मिनट पार्टनर को समर्पित करना शुरू कर दीजिए।

(और पढ़ें - रिश्तों में तनाव होने का कारण)

भावनाओं को न समझें

कई बार हम अपने साथी की भावनाओं को हल्के में ले लेते हैं, “तुम ओवररिएक्ट कर रहे हो”, “ये कोई बड़ी बात है?” ऐसी प्रतिक्रिया उनके सम्मान को चोट पहुंचाती हैं और वह महसूस कर सकते हैं कि आप उनकी भावनाओं को नहीं समझते। ऐसे में उसके उनकी बातें सुनें, समझें और महसूस कराएं कि उसकी भावनाएं आपके लिए मायने रखती हैं।

हर बात को कंट्रोल करने की आदत

अगर आप हमेशा उसकी पसंद, फैसलों या स्पेस में दखल देते हैं, तो धीरे-धीरे पार्टनर खुद को रिश्ते में कैदी जैसा महसूस कर सकता है। प्यार में स्वामित्व नहीं, भरोसा चाहिए होता है, इसलिए उसकी स्वतंत्रता को सम्मान दें और यही रिश्ते को मजबूत बनाने की कोशिश करती रहें। आपको अपने पार्टनर को थोड़ा समय भी देना चाहिए हो सकता है वे किसी ऐसी ही उलझन में उलझे हों और बाद में ठीक हो जाएं।

अपनी ही बात को अंतिम मान लेना

रिश्ते में कभी भी तर्क काम नहीं करेगा बल्कि खुल कर की गई बातचीत काम करती है। जितनी आप खुद की बात रखना चाहते हैं, आपका पार्टनर भी अपनी बात को इतना ही रखना चाहता है। इसलिए हमेशा अपनी बात मनवाना, कभी माफी न मांगना और गलती कर जिम्मेदारी न लेना रिश्ते में अहं का जहर घोल सकता है। ऐसे में आपको साथी का साथ वापस पाने के लिए रिश्ते में बराबरी और लचीलेपन को जगह देने की कोशिश करनी चाहिए।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source